चीता प्रोजेक्ट 3.0 : नेशनल पार्क और गांधी सागर के बाद अब MP में यहां होगा चीतों का नया घर

Reena Sharma Vijayvargiya | Jun 13, 2025, 09:09 IST
Share
The sootr
The sootr

चीता प्रोजेक्ट 3.0 के तहत भारत में 72 साल बाद चीतों को पुनः बसाने का बड़ा कदम उठाया गया, जो अब सफल हो रहा है। कूनो नेशनल पार्क के बाद गांधी सागर अभ्यारण को चीतों का नया घर बनाया गया था। अब प्रदेश के इस जिले में चीतों को तीसरा स्थायी आश्रय मिलने जा रहा है।

चीतों के पुनर्वास की दिशा में भारत ने एक और बड़ा कदम उठाया है। मध्य प्रदेश, जो अब "चीता स्टेट" के नाम से प्रसिद्ध हो चुका है, जल्द ही नौरादेही अभयारण्य को चीतों का तीसरा स्थायी आवास बनाएगा। यह कदम कूनो नेशनल पार्क और गांधी सागर अभयारण्य में चीतों की सफलता के बाद उठाया गया है।

नौरादेही- चीतों के लिए आदर्श आवास

सागर और दमोह जिले के पठारी क्षेत्र में फैला यह अभयारण्य प्राकृतिक रूप से पर्णपाती वन, घास के मैदान और शाकाहारी जीवों से भरपूर है। यहां साल, सागौन, महुआ, बेल और बांस के घने जंगल हैं जो चीतों के लिए आदर्श पर्यावरण उपलब्ध कराते हैं।

यह क्षेत्र पहले से ही हिरण, जंगली सुअर और अन्य शिकार प्रजातियों से संपन्न है। यही वजह है कि राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण की टीम ने इसका गहन सर्वेक्षण कर इसे उपयुक्त घोषित किया।

खबर यह भी : नौरादेही अभयारण्य में बाघिन एन-112 के दो शावक हुए लापता, पहली बार मां बनी है एन-112, नर बाघ द्वारा मारे जाने का शक

44 गांव विस्थापित, पुनर्वास की प्रक्रिया जारी

नौरादेही अभयारण्य में कुल 93 गांव थे, जिनमें से 44 गांवों को पहले ही स्थानांतरित किया जा चुका है। शेष 49 गांवों के पुनर्वास की प्रक्रिया भी जारी है। वन विभाग द्वारा मोहली, झापा और सिंगपुर रेंज के 30 किलोमीटर क्षेत्र को चीतों के लिए चिन्हित कर बाड़ेबंदी का कार्य शुरू हो चुका है।

खबर यह भी : एमपी में नौरादेही और रानी दुर्गावती अभयारण्य को मिलाकर बनेगा प्रदेश का सातवां टाइगर रिजर्व, प्रस्ताव को मिली मंजूरी

चीतों के लिए तय क्षेत्र में ये गांव होंगे शामिल

  • मोहली रेंज
  • झापा रेंज
  • सिंगपुर रेंज
    (कुल 13 गांवों का पुनर्वास प्रस्तावित)

चीतलों की शिफ्टिंग से मजबूत होगी खाद्य श्रृंखला

वन विभाग कान्हा और पेंच टाइगर रिजर्व से चीतलों को नौरादेही लाने की योजना बना रहा है ताकि चीतों के लिए पर्याप्त शिकार उपलब्ध हो सके। शिकार श्रृंखला को स्थायित्व देने से चीतों का रहवास भी स्थायी रूप से सुनिश्चित होगा।

खबर यह भी : सागर के नौरादेही अभ्यारण्य में टाइगर किशन की मौत, बाहरी बाघ से संघर्ष में हुआ था घायल, किशन ने ही बढ़ाया था यहां बाघों का कुनबा

कब आएंगे चीते नौरादेही?

  • -हालांकि चीतों की शिफ्टिंग की तारीख अभी तय नहीं की गई है, लेकिन नौरादेही को अब "चीता प्रोजेक्ट 3.0" के तहत औपचारिक रूप से तीसरे चीता बेस के रूप में चुना गया है।
  • -वर्तमान में मध्यप्रदेश के दो अभयारण्यों में कुल 31 चीते हैं—कूनो में 29 (जिनमें से 19 शावक) और गांधी सागर में 2 चीते।
खबर यह भी : MP में चीता प्रोजेक्ट पर लगा ब्रेक? नौरादेही और गांधीसागर अभयारण्य को आल्टरनेटिव साइट्स के रूप में डेवलप करने के लिए फंड्स की कमी

FAQ

  1. नौरादेही अभयारण्य में चीतों को कब बसाया जाएगा?
    फिलहाल, वन विभाग और एनटीसीए द्वारा सर्वेक्षण और बाड़ेबंदी का कार्य चल रहा है। चीतों की शिफ्टिंग की कोई आधिकारिक तारीख अभी घोषित नहीं की गई है।
  2. नौरादेही को चीतों के लिए क्यों चुना गया?
    नौरादेही का भौगोलिक और पारिस्थितिकी तंत्र चीतों के लिए अनुकूल है। यहां घास के मैदान, पर्याप्त शाकाहारी जीव और घने जंगल चीतों की जरूरतों को पूरा करते हैं।
  3. नौरादेही में चीतों के लिए क्या खास तैयारी की जा रही है?
    यहां 30 किमी क्षेत्र को बाड़े में लिया जा रहा है, 13 गांवों का पुनर्वास होगा और पेंच-कान्हा से चीतल लाकर चीतों के लिए भोजन की व्यवस्था की जा रही है।
कूनो में चीता प्रोजेक्ट | दमोह का नौरादेही अभयारण्य | अपडेट | नौरादेही अभ्यारण्य में बाघ | नौरादेही अभ्यारण्य सागर

Tags:
  • मध्य प्रदेश
  • चीता प्रोजेक्ट
  • वन विभाग
  • नौरादेही अभ्यारण्य
  • नौरादेही अभ्यारण्य में बाघ
  • कूनो में चीता प्रोजेक्ट
  • दमोह का नौरादेही अभयारण्य
  • अपडेट
  • नौरादेही अभ्यारण्य सागर
  • पुनर्वास
  • सागर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा