मानवता हुई शर्मसार! दो साल से बाप-बेटे कर रहे थे नाबालिग बेटी का रेप
Raj Singh | Oct 13, 2024, 15:18 IST
the sootr
पिता और बेटी का रिश्ता बहुत पवित्र होता है लेकिन एक पिता अपनी बेटी के साथ दो साल तक दुष्कर्म करता रहा। जब उसने सारी जानकारी अपने भाई को दी तो भाई ने भी उसका शोषण किया। अब पुलिस ने इस मामले में बड़ी कार्रवाई की है।
पिता और बेटी का रिश्ता बेहद पवित्र होता है। हर लड़की अपने पिता की लाडली होती है। पिता कई मायनों में लड़कियों के लिए खास होते हैं। वो उनकी परवरिश से लेकर उनकी सुरक्षा तक हर चीज का ख्याल रखते हैं। हालांकि, जब वही पिता रक्षक से भक्षक बन जाए तो पूरी मानवता शर्मसार हो जाती है। दरअसल, हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि मध्य प्रदेश के शिवपुरी से कुछ ऐसी ही खबर सामने आई है, जिसने पिता-बेटी के रिश्ते को कलंकित कर दिया है।
दरअसल, मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले की 15 साल की लड़की का पिता उसके साथ रोजाना दुष्कर्म करता रहा। जब लड़की ने इस बारे में अपने बड़े भाई को बताया कि पिता उसके साथ रोजाना गलत काम करता है। पिता और बेटी के बीच संबंध पहले से ही खराब थे और अब भाई को पूरा मामला पता चलने पर उसने भी लड़की को अपनी हवस का शिकार बना लिया। इतना ही नहीं लड़के ने लड़की का अश्लील वीडियो भी बना लिया और घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। लड़की की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
ये भी खबर पढ़िए... आरोपियों से ही शादी कर रहीं रेप पीड़िताएं, कोर्ट में लगा रहीं ये गुहार
यह पूरा मामला जिले के करैरा विधानसभा क्षेत्र के दिनारा थाना अंतर्गत एक गांव का है। नाबालिग की शिकायत के अनुसार, उसका 56 वर्षीय पिता पिछले दो सालों से कई बार उसके साथ दुष्कर्म कर चुका है। उसने हिम्मत जुटाकर यह बात अपने 19 वर्षीय बड़े भाई को बताई, जिसने भी मौके का फायदा उठाकर लड़की के साथ दुष्कर्म किया। उसने उसका अश्लील वीडियो भी बनाया और जान से मारने की धमकी दी।
इस मामले में दिनारा थाना प्रभारी विनोद भार्गव ने बताया कि पीड़िता अपने पिता और भाइयों के साथ रहती है। करीब तीन साल पहले लड़की की मां घर छोड़कर चली गई थी। लड़की ने एक बार फिर हिम्मत जुटाई और अपने छोटे भाई को पूरी बात बताई। यह सुन छोटे भाई के पैरों तले जमान खिसक गई। वह अपनी छोटी बहन को थाने लेकर गया, जिसके बाद मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी बाप-बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।
दरअसल, मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले की 15 साल की लड़की का पिता उसके साथ रोजाना दुष्कर्म करता रहा। जब लड़की ने इस बारे में अपने बड़े भाई को बताया कि पिता उसके साथ रोजाना गलत काम करता है। पिता और बेटी के बीच संबंध पहले से ही खराब थे और अब भाई को पूरा मामला पता चलने पर उसने भी लड़की को अपनी हवस का शिकार बना लिया। इतना ही नहीं लड़के ने लड़की का अश्लील वीडियो भी बना लिया और घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। लड़की की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
ये भी खबर पढ़िए... आरोपियों से ही शादी कर रहीं रेप पीड़िताएं, कोर्ट में लगा रहीं ये गुहार
बेटी हुई पिता की हवस का शिकार
आरोपी हुए गिरफ्तार
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava