कलेक्टोरेट में राजस्व अधिकारियों का फीडबैक ठीक नहीं, कलेक्टर ने दी चेतावनी खुद को सुधार लो

Jitendra Shrivastava | Apr 09, 2024, 19:46 IST
Share
THESOOTR
THESOOTR

मध्यप्रदेश में इंदौर कलेक्टर ने आशीष सिंह ने अधिकारियों से कहा कि लगातार फीड बैक आ रहा है कि राजस्व के कामों में परेशानी हो रही है। मैं लगातार सभी को समझाइश दे रहा हूं। यह आखरी मौका है, इसके बाद सख्त कार्रवाई होगी।

संजय गुप्ता. INDORE. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव लगातार राजस्व अधिकारियों पर लगाम की बात कर रहे हैं। हाल ही में राजगढ़ में कहा था कि पटवारी कलेक्टर का बाप बन जाता है, हाथ नहीं आता है हमने ऑनलाइन नामांतरण की व्यवस्था कर दी। मंगलवार को उसी लहजे में कलेक्टर आशीष सिंह भी रहे और अधिकारियों की बैठक में सभी को दो टूक कह दिया कि किसी भी राजस्व अधिकारी का फीडबैक सही नहीं है, एक आखरी बार समझा रहा हूं, खुद को सुधार लो।

ये बोले कलेक्टर सिंह

कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि लगातार फीड बैक आ रहा है कि राजस्व के कामों में परेशानी हो रही है। किसी भी अधिकारी का जो मैं कह सकूं कि यह बेहतर काम कर रहा है, ऐसा फीडबैक नहीं आ रहा है। मैं लगातार सभी को समझाइश दे रहा हूं। यह आखरी मौका है, इसके बाद भी सुधार नहीं हुआ तो फिर सख्त कार्रवाई होगी।

ये खबरें भी पढ़ें...

MPPSC मेंस 2022 के वैल्यूशन में हो रही देरी, कॉपियां जांचने वालों की लग गई चुनाव ड्यूटी

लोकसभा चुनाव पहले MP युवा कांग्रेस अध्यक्ष के पद से विक्रांत भूरिया का इस्तीफा, मितेन्द्र दर्शन सिंह नए अध्यक्ष

ऐसा क्यों कहा कलेक्टर ने

कलेक्टर ने राजस्व कामों में आ रही शिकायतों को देखते हुए हाल ही में सभी अपर कलेक्टर को निर्देश देकर तहसील का औचक निरीक्षण कराया था। इसमें दो बड़ी खामियां पाई गई।

  1. तहसील कोर्ट में बराबर तारीख नहीं लग रही है। जबकि आदेश है कि लगातार सुनवाई की जाए और क्रम से प्रकरण सुने जाएं। लेकिन किसी केस में तारीख जल्दी-जल्दी लग रही है तो कहीं पर एक सुनवाई के बाद केस को लंबे समय के लिए लंबित रख दिया गया है। राजस्व कोर्ट बराबर नहीं चल रहे हैं।
  2. राजस्व केस में पटवारी और आरआई की रिपोर्ट लगाने में भी गलतियां हो रही है। किसी केस में लग रही है तो कहीं पर यह रिपोर्ट ही नहीं है और केस चल रहा है।

कलेक्टर बोले रिपोर्ट पूरी आने के बाद होगी एक्शन

कलेक्टर सिंह ने द सूत्र से बात करते हुए बताया कि सभी अपर कलेक्टर से उनकी औचक निरीक्षण की रिपोर्ट मांगी है जो इसी सप्ताह आ जाएगी। इसमें जिस अधिकारी की कोर्ट में भारी लापरवाही, गलतियां नजर आएंगी, उनके खिलाफ विभागीय जांच या अन्य कार्रवाई की जाएगी।

Tags:
  • कलेक्टर
  • राजस्व अधिकारियों
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती