आखिरकार खनिज अधिकारी संजय लुणावत की हुई विदाई, ट्रांसफर
Sanjay Gupta | Dec 19, 2024, 21:46 IST
Sanjay Lunawat Photograph: (Sanjay Lunawat)
मप्र शासन ने उनका ट्रांसफर इंदौर से श्योपुर कर दिया है। यह ट्रांसफर मात्र छह माह में ही गया है। इंदौर में उनक पोस्टिंग होते ही द सूत्र ने खुलासा किया था कि वह विवादित अधिकारी है और डंपर छोड़ने के बदले में महिला की अस्मत तक मांग चुके हैं।
Indore. आखिरकार विवादित खनिज अधिकारी संजय लुणावत की इंदौर से विदाई हो गई है। मप्र शासन ने उनका ट्रांसफर इंदौर से श्योपुर कर दिया है। यह ट्रांसफर मात्र छह माह में ही गया है। इंदौर में उनक पोस्टिंग होते ही द सूत्र ने खुलासा किया था कि वह विवादित अधिकारी है और डंपर छोड़ने के बदले में महिला की अस्मत तक मांग चुके हैं। ऐसे अधिकारी को सांठगांठ कर इंदौर में क्रीम पोस्टिंग दे डाली है।
![0eb6f069-a07]()
इसके बाद द सूत्र ने खुलासा किया था ठेकेदार पीडी अग्रवाल की कंपनी को अवैध तालाब खनन से बचाने के लिए भी लुणावत ने सेटिंग की है। यहां तक की वह पीडी अग्रवाल से मिली हुई लग्जरी कार में ही घुमता है। द सूत्र के इस खुलासे के बाद लुणावत ने तत्काल कार लौटा दी थी। द सूत्र ने इनकी फोटो, कार की फोटो सब प्रकाशित की थी। इसके बदले में लुणावत लगातार पीडी अग्रवाल की कंपनी और अवैध खनन करने वालों को बचा रहे थे।
उनकी अवैध पोस्टिंग को लेकर भी हाईकोर्ट में ज्ञानेंद्र पटेल द्वारा याचिका दायर की गई थी। इस याचिका में था कि जिस पर गंभीर आरोप है उसे पोस्टिंग नहीं मिल सकती है। यह बहाली और पोस्टिंग गलत है। इसमें सुनवाई चल ही रही है और सरकार से जवाब मांगा गया है। इसके पहले ही सरकार खुद उलझती उन्होंने विवादित अधिकारी से पल्ला झाड़ना ही उचित समझा और केवल छह माह में ही उसका ट्रांसफर कर दिया है।
लुणावत पर साल 2021-22 में रतलाम पोस्टिंग दौरान महिला ने गंभीर आरोप लगाए थे कि पति के डंपर छोड़ने के बदले में लुणावत ने साथ में रात बिताने के लिए कहा था। महिला की शिकायत पर महिला थाने रतलाम में केस हुआ और वह गिरफ्तार होकर जेल भी गए। बाद में रिहा हुए। यह केस अभी रतलाम कोर्ट में चल रहा है।
0eb6f069-a07
द सूत्र ने लगातार किए खुलासे
पोस्टिंग को लेकर हाईकोर्ट में भी केस
रतलाम में लगे थे गंभीर आरोप, जेल भी गए
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari