एक्ट्रेस नयनतारा पर FIR, नेटफ्लिक्स पर दिखाई जा रही अन्नपूर्णी फिल्म में धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप

BP Shrivastava | Jan 10, 2024, 24:00 IST
Share
एक्ट्रेस नयनतारा पर FIR, नेटफ्लिक्स पर दिखाई जा रही अन्नपूर्णी फिल्म में धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप
एक्ट्रेस नयनतारा पर FIR, नेटफ्लिक्स पर दिखाई जा रही अन्नपूर्णी फिल्म में धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप

नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म अन्नपूर्णी विवादों में आ गई है। इसकी एक्ट्रेस नयनतारा के खिलाफ जबलपुर में एफआईआर हो गई है। फिल्म मेकर पर हिन्दू धर्म की भावनाओं से खिलवाड़ करने का आरोप है।

वेंकटेश कोरी, JABALPUR. नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म अन्नपूर्णी विवादों में आ गई है। हिंदू सेवा परिषद ने जबलपुर के ओमती थाने में शिकायत देकर फिल्म को भड़काऊ और हिन्दू धर्म की भावनाओं से खिलवाड़ का आरोप लगाते हुए फिल्म एक्ट्रेस नयनतारा के अलावा फिल्म के कलाकारों और निर्माता निर्देशों पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की थी, जिस पर पुलिस ने धारा 153 और 34 के तहत केस दर्ज कर लिया है।

भगवान श्री राम के प्रति अमर्यादित शब्दों के प्रयोग का आरोप

हिंदू सेवा परिषद के अध्यक्ष अतुल जैसवानी के मुताबिक नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म अन्नपूर्णी में कई जगहों पर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के प्रति अमर्यादित शब्दों का उपयोग किया गया है। इसके अलावा फिल्म में लव-जिहाद को बढ़ावा देने के अलावा सनातन धर्म का अपमान और हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने की भी कोशिश की गई है। नेटफ्लिक्स पर प्रसारित इस फिल्म में भगवान श्रीराम पर अनर्गल टिप्पणी करने के साथ ही पुजारी की बेटी को बिरयानी बनाने के पहले हिजाब पहन कर नमाज पढ़ते हुए भी दिखाया गया है, साथ ही वनवास के दौरान भगवान श्रीराम को जानवरों को मारकर मांस खाते हुए भी दिखाया गया है, जिसे हिंदू सेवा परिषद में घोर आपत्तिजनक करार दिया है।

jbp l 1.jpg
jbp l 1.jpg

jbp l 2.jpg
jbp l 2.jpg

इनके खिलाफ की गई FIR की मांग

हिंदू सेवा परिषद के अध्यक्ष अतुल जैसवानी ने जबलपुर के ओमती थाने में दी गई। शिकायत में अन्नपूर्णी फिल्म के डायरेक्टर नीलेश कृष्णा, फिल्म एक्ट्रेस नयनतारा, प्रोड्यूसर जतिन सेठी, आर रवींद्रन, पुनीत गोईका, सारिक पटेल और मोनिका शेरगिल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।

    गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
    बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

    By Arun Tiwari

    बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
    Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

    By Jitendra Shrivastava

    मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

    By VINAY VERMA

    मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
    नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

    By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

    नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
    20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

    By Neel Tiwari