5 रुपए में BJP सदस्यता दिलाने वाले अज्ञात मोहक शर्मा पर इंदौर में FIR
Sanjay Gupta | Oct 16, 2024, 10:56 IST
.BJP को सता रहा मोबाइल नंबर +917880298199
बीजेपी में चल रहे सदस्यता अभियान के तहत पांच-पांच रुपए में सदस्य बनवाने का दावा करने वाले अज्ञात व्यक्ति मोहक शर्मा पर इंदौर में एफआईआर हो गई है।
बीजेपी में चल रहे सदस्यता अभियान के तहत पांच-पांच रुपए में सदस्य बनवाने का दावा करने वाले अज्ञात व्यक्ति मोहक शर्मा पर इंदौर में एफआईआर हो गई है। क्राइम ब्रांच थाने इंदौर में पांच विविध धाराओं में यह केस दर्ज हुआ है।
![FIR 1]()
इंदौर विधि प्रकोष्ठ महानगर संयोजक निमेष पाठक ने क्राइम ब्रांच को बताया कि मुझे +917880298199 मोबाइल नंबर से कॉल आया। जो ट्रू कॉलर पर मोहक शर्मा के नाम से बताया गया। इसमें कहा गया कि बीजेपी के सदस्यता अभियान में टारगेट पूरा करने के लिए हम बीजेपी की ओर से नियुक्त हैं। हमारे पास हितग्राहियों और रहवासियों के मोबाइल नंबर है, जिसके जरिए हम दो दिन में दस हजार सदस्य बनवा देंगे। इसमें पांच रुपए प्रति सदस्य चार्ज रहेगा।
पाठक ने बताया कि मामला संदिग्ध लगने पर मैंने बीजेपी इंदौर के कार्यालय मंत्री ऋषि सिंह खनूजा से इसकी जानकार ली और उन्होंने वरिष्ठ बीजेपी पदाधिकारियों को बताया। पार्टी ने बताया कि यह फर्जी कॉल है, किसी को भी नियुक्त नहीं किया गया है।
![FIR 2]()
![FIR 3]()
![FIR 4]()
![FIR 5]()
इसके बाद क्राइम ब्रांच ने +917880298199 मोबाइल नंबर धारक पर केस दर्ज कर लिया। इसमें बीएनएस की धारा 318 (1), 318(2), 318(3), 319(1) और 356(1) लगाई गई है।
इसके पहले पूर्व मंत्री अजय विश्नोई ने भी इसी मोबाइल नंबर का जिक्र करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली थी। इसमें कहा था कि- बीजपा के सदस्य बनवाने हैं तो पैसा खर्च कीजए। आज मेरे मोबाइल पर फोन नंबर +917880298199 से फोन आया। ये एक एजेंसी का फोन था जो मेरे अकाउंट से भाजपा के सदस्य बनाने का ठेका मांग रहा था। जाहिर है ऐसी और भी एजेंसी होंगी। जिनकी सेवाएं लेकर गणेश परिक्रमा करने वाले आधारहीन नेता संगठन की नजर में बड़े बनने की कोशिश में लगे होंगे। मैंने पहले भी कुछ लोग विज्ञापन छपवा कर, नेताओं के सम्मान, स्वागत और घर भीतर अपनी सेवाएं देकर नेता बनते देखा है। इस बार यह नया ट्रेंड देखने में आ रहा है। जहां पैसा खर्च करके अपने अकाउंट से बनने वाले सदस्यों की संख्या बढ़ाकर लोग बड़ा नेता बनने में लगे हैं। इस गिरावट पर हम पुराने कार्यकर्ता अफसोस करने के अलावा और कुछ नहीं कर सकते।
FIR 1
यह है एफआईआर में
पाठक ने बताया कि मामला संदिग्ध लगने पर मैंने बीजेपी इंदौर के कार्यालय मंत्री ऋषि सिंह खनूजा से इसकी जानकार ली और उन्होंने वरिष्ठ बीजेपी पदाधिकारियों को बताया। पार्टी ने बताया कि यह फर्जी कॉल है, किसी को भी नियुक्त नहीं किया गया है।
FIR 2
FIR 3
FIR 4
FIR 5
इन धाराओं में हुआ केस दर्ज
पूर्व मंत्री ने भी लगाए थे आरोप
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
पुलिस की ड्यूटी 55 जिलों में, इलाज का नेटवर्क क्यों रह गया पीछे? कैशलेस सुरक्षा में अस्पतालों की पहुंच बनी बड़ा सवाल
By Ramanand Tiwari
मध्यप्रदेश में फार्मासिस्ट के 1132 पद खाली, सरकारी अस्पताल से दवा सुरक्षा तक निगरानी किसके भरोसे?
By Ramanand Tiwari
इंदौर बैठक में हंगामा, कांग्रेस कार्यकर्ता बोले- राहुल गांधी से हमें नहीं मिलवाया, बड़े नेता मिल लिए
By Sanjay Gupta
mp top news: खबरें काम की...विकास पर 1 लाख करोड़ खर्च करेगी मोहन सरकार, एमपी के प्राइवेट अस्पताल आयुष्मान योजना का करेंगे बहिष्कार
By Sanjay Dhiman
IDA की स्कीम 171 के पीड़ित फिर उतरेंगे मैदान में, मीटिंग में बोले, BJP को जीवन भर से दे रहे वोट
By Sanjay Gupta
CG Top News : रायपुर में चिराग पासवान की हुंकार और अंबिकापुर में हाईवोल्टेज ड्रामा, सरकारी भर्तियों में बड़ा बदलाव समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें
By Umeshwari Baghel
विकास पर 1 लाख करोड़ खर्च करेगी मोहन सरकार, समझिए 87 हजार करोड़ ऋण सीमा का पूरा गणित
By Sumit Kumar