फॉरेन यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के नाम पर करोड़ों का खेल, EOW और SIT को हुई शिकायत
Vishwanath Singh | May 01, 2025, 13:09 IST
The Sootr
विदेश अध्ययन स्कॉलरशिप योजना के नाम पर हो रहे करोड़ों रुपए के घपले की शिकायत ईओडब्ल्यू से की गई है। इंदौर के आरटीआई एक्टिविस्ट ने अपनी शिकायत में अफसर, अपात्र स्टूडेंट्स और स्कॉलर माफिया के खिलाफ सबूत सौंपे हैं।
इंदौर के छात्रों को विदेशी यूनिवर्सिटी में पढ़ाने के नाम पर सरकार को करोड़ों रुपए का चूना लगाने वाले भ्रष्टाचार का खुलासा हुआ है। इसको लेकर शहर के एक आरटीआई एक्टिविस्ट ने इस घोटाले की शिकायत ईओडब्ल्यू और एसटीएफ के साथ सीएम और पीएम को भी की है। इसमें छात्रों को फॉरेन यूनिवर्सिटी में पढ़ाने के नाम पर घोटाला किया गया है। असल में उन्हें एक साल का कोर्स करना बताया गया है और उसके एवज में सरकार से दो साल की स्कॉलरशिप ली गई है।
विदेश अध्ययन स्कॉलरशिप योजना के नाम पर हो रहे करोड़ों रुपए के घपले की शिकायत ईओडब्ल्यू से की गई है। इंदौर के आरटीआई एक्टिविस्ट ने अपनी शिकायत में अफसर, अपात्र स्टूडेंट्स और स्कॉलर माफिया के खिलाफ सबूत सौंपे हैं। कहा है कि विदेशों की यूनिवर्सिटी में चल रहे एक साल के कोर्स को 2 साल का बताकर छात्र-छात्रा के नाम से 26 लाख से अधिक का आर्थिक नुकसान शासन को पहुंचाया है। यहीं नहीं, शिकायत कर्ता ने एसटीएफ भोपाल और इकाई इंदौर, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से भी शिकायत की है।
इंदौर में अब गुंडों की जियो टैगिंग, अब हरकत की तो तुरंत पकड़े जाएंगे गुंडे
आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) में इंदौर के अनुराग नगर निवासी अंकुश जैन ने शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत में उन्होंने बताया कि एमपी के पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने पिछड़ा वर्ग, विदेश अध्ययन छात्रवृति योजना जारी की थी। जिसमें विदेशों में अध्ययन के लिए जाने वाले छात्रों को स्काॅलरशिप दी जाती है।
यह खबर भी पढ़ें...शादी सम्मेलन में पंडित बने मुस्लिम शिक्षक, पढ़े वैदिक मंत्र! बिना फेरे लौटे दूल्हा-दुल्हन
शिकायत में उन्होंने बताया है कि आवेदन और दस्तावेजों की प्रक्रिया पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक कल्याण विभाग कराता है। जिसमें विदेशी यूनिवर्सिटी का ऑफर लेटर, कोर्स की अवधि बताना होती है। इसके बाद छात्र को मात्र एक वर्ष की स्काॅलरशिप दी जाती है। 500 रैंकिंग तक की ही यूनिवर्सिटी को लेकर स्काॅलरशिप दी जाती है।
यह खबर भी पढ़ें...यह खबर भी पढ़ें...पहलगाम आतंकी हमले में गलत तथ्य वायरल करने पर छत्तीसगढ़ क्रिश्चन फोरम के प्रमुख केस
इस शिकायत में यह आरोप लगाए गए हैं कि विदेशी यूनिवर्सिटी के एक वर्ष के कोर्स के बदले छात्र विधि विरुद्ध दो वर्ष के लिए लाखों रुपए की स्काॅलरशिप प्राप्त कर रहे हैं। स्काॅलरशिप देने वाले अधिकारी और स्काॅलरशिप लेने वाले छात्र–छात्रा भी ऐसी आर्थिक अनियमितता शामिल हैं।
यह खबर भी पढ़ें...मजदूर दिवस : एमपी में बढ़ रही मजदूरों की संख्या, 1.87 करोड़ का आंकड़ा पार
शिकायत में यह भी आरोप लगाए गए हैं कि ऐसे ही लंदन, यूके, दुबई, मलेशिया यूनिवर्सिटी को लेकर कुछ अपात्र छात्र-छात्राओं ने स्काॅलरशिप लेकर शासन को करोड़ों रुपए का चूना लगाया है। जिसमें प्रदेश के कई अपात्र छात्र और अफसर भी शामिल हैं। अंकुश ने बताया कि सम्पूर्ण दस्तावेजों को लेकर स्थानीय पुलिस ने शिकायत की थी, लेकिन उन्होंने शिकायत लेने से इंकार कर दिया। मुझसे कहा गया कि आर्थिक गड़बड़ी का मामला है, आप एसपी आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ इंदौर को शिकायत करें।
विदेशी यूनिवर्सिटी में करोड़ों का खेल
The Sootr
एससी–एसटी के छात्रों को मिलती है स्कॉलरशिप
यह खबर भी पढ़ें...शादी सम्मेलन में पंडित बने मुस्लिम शिक्षक, पढ़े वैदिक मंत्र! बिना फेरे लौटे दूल्हा-दुल्हन
500 रैंकिंग वाली यूनिवर्सिटी ही पात्र
यह खबर भी पढ़ें...यह खबर भी पढ़ें...पहलगाम आतंकी हमले में गलत तथ्य वायरल करने पर छत्तीसगढ़ क्रिश्चन फोरम के प्रमुख केस
छात्र भी शामिल इस घोटाले में
यह खबर भी पढ़ें...मजदूर दिवस : एमपी में बढ़ रही मजदूरों की संख्या, 1.87 करोड़ का आंकड़ा पार
अपात्र छात्रों के नाम पर भी किया घोटाला
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari