वनरक्षकों ने CM मोहन यादव को खून से लिखा पत्र, कहा- विभाग की गलती की सजा हमें क्यों?

Ravi Singh | Oct 05, 2024, 20:53 IST
Share
Forest guard CM Mohan
Forest guard CM Mohan

मध्य प्रदेश में वेतन वितरण में हुई गड़बड़ी के कारण वनरक्षकों से वसूली का आदेश जारी हुआ है। अब वनरक्षकों ने नाराजगी जताते हुए वसूली को रोकने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव को खून से लिखा हुआ पत्र भेजा।

BHOPAL : मध्य प्रदेश में वित्त विभाग से जारी आदेश के बाद वन विभाग के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है। प्रदेश में 6 हजार 592 वनरक्षकों से वेतन वितरण में हुई गड़बड़ी के कारण 165 करोड़ रुपए की वसूली की जा रही है। वित्त विभाग ने वसूली के लिए वेतन से कटौती को लेकर आदेश जारी कर दिया है। इस कटौती को लेकर वनरक्षकों में नाराजगी बढ़ गई है। अब रीवा और सतना के वनरक्षकों (forest guards) ने इस फैसले का विरोध जताते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ( (cm mohan yadav) को खून से पत्र लिखा हैं। साथ ही सीएम से 165 करोड़ रुपए की वसूली रोकने की मांग की है।

वसूली सही नहीं : वनरक्षक

वनरक्षकों का कहना है कि इसमें वन और वित्त विभाग की गलती है, विभाग की गलती की सजा उन्हें क्यों दी जा रही है। वेतन बैंड क्या देना है यह दोनों विभागों ने तय किया है। फिर वनरक्षकों से 12 प्रतिशत ब्याज के साथ अतिरिक्त राशि की वसूली करना सही नहीं है।

जानें पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक मध्य प्रदेश में 6 हजार 592 वनरक्षकों से 165 करोड़ रुपए की वसूली को लेकर अधिकारियों ने कार्यवाही शुरू भी कर दी है। वनरक्षकों को यह पैसा 1 जनवरी 2006 से 8 सितंबर 2014 के बीच वेतन में 480 रुपए प्रतिमाह ज्यादा दिया गया था। यह स्थिति वेतन बैंड ज्यादा (5680+1900) तय करने से हुई। वित्त विभाग के अनुसार इस अवधि में नियुक्त वनरक्षकों को 5200+1800 का वेतन मान दिया जाना था। लेकिन 5680+1900 का वेतन बैंड दे दिया गया है। जबकि वनरक्षक का पद सीधी भर्ती का नहीं है।

वित्त विभाग का तर्क झूठा!

वित्त विभाग के अधिकारियों के तर्क को झूठा बताते हुए वनरक्षकों का कहना है कि छठा वेतनमान लागू करते हुए 2009 में वित्त विभाग ने वन विभाग से वेतन का पुनर्निर्धारण करने को कहा था। इसके बाद वन विभाग ने वेतन का निर्धारण कर शासन को भेज दिया। फिर शासन ने सितंबर 2014 में इसे लागू कर दिया, वित्त विभाग से इसकी अनुमति नहीं ली, जो बाद में 2018 में ली गई। उन्हें 1900 ग्रेड-पे भी दे दिया गया। यह ग्रेड-पे 5 हजार 680 वेतन बैंड पर दिया जाता है। इसलिए वन विभाग के अधिकारियों ने 5 हजार 680 वेतन बैंड दे दिया, जिसे सभी जिला कोषालय अधिकारियों से स्वीकार किया है।

ये खबर भी पढ़ें...

मध्य प्रदेश में वनरक्षकों से 165 करोड़ की वसूली, अब हर एक को लौटाना होंगे लगभग ढाई लाख रुपए

165 करोड़ की वसूली का आदेश जारी

वित्त विभाग ने इसे गलत ठहराते हुए वेतन बैंड में संशोधन का आदेश निकाल दिया है। इसके बाद वन विभाग ने वनरक्षकों से 165 करोड़ की वसूली का आदेश दे दिया। इसके तहत वनरक्षकों से 1 लाख 50 हजार से 5 लाख तक की वसूली की जाएगी। इतना ही यह वसूली 12 प्रतिशत के साथ की जाएगी। अब इस प्रकार की वेतन से वसूली के आदेश ने वनरक्षकों के सामने परेशानी खड़ी कर दी है। परेशान वनरक्षक वन विभाग के अधिकारियों से लेकर मंत्री तक से न्याय की गुहार लगा चुके हैं।

वनरक्षकों ने खून से लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

इसको लेकर वनरक्षकों की नाराजगी बढ़ गई है। वनरक्षकों ने सीएम मोहन यादव को खून से पत्र लिखकर वेतन से वसूली के आदेश पर रोक लगाने की मांग की है। साथ ही मामले में उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है। खून से पत्र लिखने वाले वनरक्षकों में मप्र कर्मचारी मंच सतना के विभागीय समिति अध्यक्ष नरेंद्र पयासी, अरविंद सिंह, मुकेश पांडे आदि शामिल हैं।

वेतन से वसूली नहीं होगी : अशोक पांडे

मप्र कर्मचारी मंच के अध्यक्ष अशोक पांडे का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट के स्पष्ट आदेश हैं कि विभाग की गलती से यदि कर्मचारियों को अधिक वेतन भुगतान किया जाता है तो उसकी वसूली कर्मचारियों के वेतन से नहीं होगी। हाईकोर्ट ने भी स्पष्ट कहा है कि वनरक्षकों के वेतन से वसूली करना विधि सम्मत नहीं है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • भोपाल
  • मोहन यादव
  • मध्य प्रदेश
  • Forest guard
  • वनरक्षक
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • वनरक्षक वेतन गणना
  • वेतन बैंड में गड़बड़ी
छत्तीसगढ़ पुलिस में 7 अधिकारियों की नई पोस्टिंग, CM सुरक्षा से राजभवन तक बदले अधिकारी, भाटापारा DSP भी बदले

By VINAY VERMA

छत्तीसगढ़ पुलिस में 7 अधिकारियों की नई पोस्टिंग, CM सुरक्षा से राजभवन तक बदले अधिकारी, भाटापारा DSP भी बदले
3605 पंचायतों में चुनाव तारीख बदलने की तैयारी: 6 नवंबर को धनतेरस, आयुक्त बोले-कैलेंडर बनाते समय ध्यान नहीं रहा

By Jageshwar prasad

3605 पंचायतों में चुनाव तारीख बदलने की तैयारी: 6 नवंबर को धनतेरस, आयुक्त बोले-कैलेंडर बनाते समय ध्यान नहीं रहा
जैसलमेर: शाहगढ़ में केंद्र सरकार की कैराकल संरक्षण की योजना, दो को लगाए गए रेडियो कॉलर

By Jageshwar prasad

जैसलमेर: शाहगढ़ में केंद्र सरकार की कैराकल संरक्षण की योजना, दो को लगाए गए रेडियो कॉलर
टिकट के दावेदारों से दिलावर बोले-प्रधान बनकर गड़बड़ी मत करना; चाबी मेरे पास, एक मिनट में हटा दूंगा

By Saurabh Mishra

टिकट के दावेदारों से दिलावर बोले-प्रधान बनकर गड़बड़ी मत करना; चाबी मेरे पास, एक मिनट में हटा दूंगा
इंदौर में दादा ने किया मोलेस्ट, तो पोती ने बैट से हमला कर ले ली जान, जानें क्या है पूरा मामला

By Manya Jain

इंदौर में दादा ने किया मोलेस्ट, तो पोती ने बैट से हमला कर ले ली जान, जानें क्या है पूरा मामला
छत्तीसगढ़ में लाइब्रेरी से घर लौट रही युवती पर एसिड अटैक, चेहरे और शरीर का ऊपरी हिस्सा झुलसा, आरोपी फरार

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ में लाइब्रेरी से घर लौट रही युवती पर एसिड अटैक, चेहरे और शरीर का ऊपरी हिस्सा झुलसा, आरोपी फरार
एमपी कृषि विभाग में 3357 कर्मचारियों का प्रमोशन, CM मोहन यादव बोले-अब हर साल होगी DPC

By Sandeep Kumar

एमपी कृषि विभाग में 3357 कर्मचारियों का प्रमोशन, CM मोहन यादव बोले-अब हर साल होगी DPC