पूर्व कांग्रेस विधायक अंतर सिंह दरबार को भ्रष्टाचार मामले में एक साल की सजा, इंदौर प्रीमियर को ऑपरेटिव में हुआ था हाउस लोन घोटाला

Pooja Kumari | Dec 24, 2023, 24:00 IST
Share
पूर्व कांग्रेस विधायक अंतर सिंह दरबार को भ्रष्टाचार मामले में एक साल की सजा, इंदौर प्रीमियर को ऑपरेटिव में हुआ था हाउस लोन घोटाला
पूर्व कांग्रेस विधायक अंतर सिंह दरबार को भ्रष्टाचार मामले में एक साल की सजा, इंदौर प्रीमियर को ऑपरेटिव में हुआ था हाउस लोन घोटाला

पूर्व कांग्रेस विधायक अंतर सिंह दरबार को भ्रष्टाचार के मामले में एक साल की सजा हुई है, साथ ही उन पर एक मामले में एक हजार और दूसरे मामले में दो हजार का अर्थदंड भी रोपित किया गया है।

संजय गुप्ता, INDORE. पूर्व कांग्रेस विधायक अंतर सिंह दरबार को भ्रष्टाचार के मामले में एक साल की सजा हुई है, साथ ही उन पर एक मामले में एक हजार और दूसरे मामले में दो हजार का अर्थदंड भी रोपित किया गया है। उनके साथ ही करीब दस आरोपियों को भी सजा सुनाई गई है। एपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट से फैसला हुआ है, मामला इंदौर प्रीमियर को ऑपरेटिव बैंक के हाउस लोन घोटाले का है।

दरबार को यह सुनाई गई है सजा

इसमें पूर्व विधायक दरबार को 120 बी धारा में एक साल की सजा और एक हजार का अर्थदंड, धारा 13 (1) डी व 13 (2) भ्रष्टाचार निवारण एक्ट 1988 में एक साल की सजा और दो हजार का अर्थदंड सुनाया गया है। अर्थदंड नहीं भरने पर सजा तीन माह और बढ़ जाएगी। यह केस साल 2000 में लोकायुक्त द्वारा दर्ज किया गया था। जिसमें अब एमपी-एमएलए कोर्ट से न्यायाधीश मुकेश नाथ ने यह सजा सुनाई है।

अन्य आरोपियों में यह शामिल

वहीं अन्य आरोपी? में अहिल्याबाई गहलोत, देवराज सिंह परिहार, सैय्यद वासिक अली, ओमप्रकाश जोशी, नकवंती पटेल, निर्मला पटेल, जगदीश शर्मा, गुलाम मुर्तजा खान, देवीलाल सूर्यवंशी को भी एक-एक साल की सजा सुनाते हुए अर्थदंड लगाया गया है।

दो बार कांग्रेस के विधायक रहे, इस बार निर्दलीय लड़े और हारे

दरबार महू से कांग्रेस की ओर से पांच बार चुनाव लड़ चुके हैं, वह साल 1998 और 2003 में चुनाव जीते थे लेकिन फिर साल 2008 व 2013 में कैलाश विजयवर्गीय से चुनाव हारे, फिर 2018 में बीजेपी की उषा ठाकुर ने उन्हें हराया। साल 2023 में वह कांग्रेस से टिकट नहीं मिलने प निर्दलीय चुनाव में उतरे और लगातार चौथा चुनाव हारे। बीजेपी की उषा ठाकुर ने लगातार दूसरी बार उन्हें हराया।

Tags:
  • Former Congress MLA Antar Singh Darbar
  • Antar Singh Darbar sentenced to one year imprisonment
  • house loan scam
  • corruption case
  • पूर्व कांग्रेस विधायक अंतर सिंह दरबार
  • अंतर सिंह दरबार को एक साल की सजा
  • हाउस लोन घोटाला
  • भ्रष्टाचार मामला
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA