RGPV SCAM : करोड़ों रुपए के घोटाले में पूर्व वित्त नियंत्रक ऋषिकेश वर्मा की पत्नी को जेल

Marut raj | Apr 20, 2024, 23:35 IST
Share
Former finance controller wife jailed in Rs 19 crore scam in RGPV द सूत्र
Former finance controller wife jailed in Rs 19 crore scam in RGPV द सूत्र

राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के पूर्व वित्त नियंत्रक ऋषिकेश वर्मा ने घोटाले के 20 लाख रुपए से पत्नी के नाम कराई थी बैंक एफडी। पत्नी जेल में, पति अब भी फरार।

RGPV SCAM : Former Finance Controller's wife sent to jail in Rs 19 crore scam in RGPV

भोपाल. राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय ( आरजीपीवी RGPV ) में हुए 19 करोड़ से अधिक के घोटाले के मामले में पूर्व वित्त नियंत्रक ऋषिकेश वर्मा की पत्नी सीमा वर्मा को जेल भेज दिया गया है। एसआईटी ने शुक्रवार को उनके घर से गिरफ्तार किया था। इसके बाद शनिवार को उन्हें कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

ऐसे आया सीमा का नाम सामने

ज्ञात हो कि यूनिवर्सिटी में 19.48 करोड़ रुपए के घोटाले की बात सामने आई थी। इस मामले की जांच की गई तो इसमें पूर्व वित्त नियंत्रक ऋषिकेश वर्मा का नाम सामने आया था। वर्मा के बैंक खातों की जांच किए जाने पर पता चला था कि वर्मा की पत्नी सीमा के नाम एक्सिस बैंक में 20 लाख रुपए की एफडी बनाई गई थी। एक्सिस बैंक में एफडी की कैश कराने के बाद वहां से डीडी बनाकर आरबीएल बैंक में जमा किया गया। जांच में पता चला था कि सीमा के नाम से 20 लाख रुपए की एफडी घोटाले के पैसों के लेनदेन को लेकर बनी थी।

पति अब भी हैं फरार

घोटाले में अभी वर्मा के अलावा तत्कालीन रजिस्ट्रार राकेश सिंह राजपूत फरार हैं। आरजीपीवी में 19.48 करोड़ रुपए की आर्थिक अनियमितताओं के मामले में गांधी नगर पुलिस ने 3 मार्च को FIR दर्ज की थी। इस मामले में SIT ने तत्कालीन कुलपति सुनील कुमार, एक्सिस बैंक के ब्रांच मैनेजर रामकुमार रघुवंशी, दलित संघ सोहागपुर के कार्यकारिणी सदस्य सुनील रघुवंशी और कुमार मयंक को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

Tags:
  • RGPV
  • राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय
  • RGPV Scam
  • पूर्व वित्त नियंत्रक ऋषिकेश वर्मा
  • पूर्व वित्त नियंत्रक ऋषिकेश वर्मा की पत्नी सीमा वर्मा
विधायक अनुज शर्मा का मोबाइल नंबर हैक, परिचितों से मांगे जा रहे पैसे, बोले- किसी कॉल या मैसेज पर भरोसा न करें

By Umeshwari Baghel

विधायक अनुज शर्मा का मोबाइल नंबर हैक, परिचितों से मांगे जा रहे पैसे, बोले- किसी कॉल या मैसेज पर भरोसा न करें
बाबा आमटे दिव्यांग विश्वविद्यालय की खुली पोल, 3.57 करोड़ खर्च, लेकिन एक भी एडमीशन नहीं

By Ashish Bhardwaj

बाबा आमटे दिव्यांग विश्वविद्यालय की खुली पोल, 3.57 करोड़ खर्च, लेकिन एक भी एडमीशन नहीं
नक्सल मुक्त बस्तर के दावों के बीच कांकेर में बड़ी वारदात 3 पोकलेन मशीनें फूंकीं, लाल सलाम के पर्चे भी मिले

By Umeshwari Baghel

नक्सल मुक्त बस्तर के दावों के बीच कांकेर में बड़ी वारदात 3 पोकलेन मशीनें फूंकीं, लाल सलाम के पर्चे भी मिले
'द सूत्र' की खबर का असर: एमएमयू वीसी ने लिया संज्ञान, BOI बैठक में होगा आशापुरा कॉलेज की मान्यता पर फैसला

By The Sootr

'द सूत्र' की खबर का असर: एमएमयू वीसी ने लिया संज्ञान, BOI बैठक में होगा आशापुरा कॉलेज की मान्यता पर फैसला
ग्वालियर में 20 रुपए के मोमोज पर बवाल, वेंडर ने छात्र पर खौलता तेल फेंका; चेहरा-कान झुलसे

By Arohi Raj

ग्वालियर में 20 रुपए के मोमोज पर बवाल, वेंडर ने छात्र पर खौलता तेल फेंका; चेहरा-कान झुलसे
संविदा स्वास्थ्यकर्मियों के नियमितीकरण को सरकार की हाईकोर्ट में चुनौती, जबलपुर-ग्वालियर और इंदौर मामलों की एक साथ होगी सुनवाई

By Neel Tiwari

संविदा स्वास्थ्यकर्मियों के नियमितीकरण को सरकार की हाईकोर्ट में चुनौती, जबलपुर-ग्वालियर और इंदौर मामलों की एक साथ होगी सुनवाई
उदयपुर के जर्जर सरकारी स्कूल में बच्चों पर गिरा प्लास्टर, 3 घायल; पहले दी थी खराब भवन की सूचना

By Ashish Bhardwaj

उदयपुर के जर्जर सरकारी स्कूल में बच्चों पर गिरा प्लास्टर, 3 घायल; पहले दी थी खराब भवन की सूचना