छतरपुर में 100 रुपए के हथौड़े ने ली 4 लोगों की जान

Dolly patil | Aug 02, 2024, 15:43 IST
Share
kuaa
kuaa

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। 10 साल से बंद कुएं में उतरे चार लोगों की दम घुटने से मौत हो गई। ये लोग कुएं में गिरे हथौड़े को निकालने के लिए उसमें उतरे थे।

मध्य प्रदेश के छतरपुर में शुक्रवार यानी आज एक दर्दनाक हादसा हो गया। दरअसल यहां कुएं में गिरे एक हथौड़े को निकालने की कोशिश में 4 लोगों की जान चली गई। आपको बता दें कि घटना छतरपुर जिले के गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र के कुर्राहा गांव की है।

क्या है पूरा मामला

छतरपुर के कुर्राहा गांव के गुरार मोहल्ला में एक घर में बने सकरे कुएं में हथौड़ा गिर गया था। जिसके बाद घर का मालिक इसे निकालने के लिए कुएं में उतर गया। लेकिन काफी देर तक बाहर नहीं निकला।

इसके बाद परिवार का दूसरा सदस्य भी उतरा। नीचे जाने के बाद वह भी खामोश हो गया। काफी देर तक जब नीचे कोई हरकत नहीं हुई तो मोहल्ले के दो और लोग कुएं में उतरे।

गांव में मचा हड़कंप

इसके बाद कुएं में उतरे लोगों को बाहर से लोग आवाज लगाते रहे लेकिन नीचे से कोई जवाब नहीं आई। इसके बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी गढ़ीमलहरा थाना पुलिस को दी गई।

गढ़ीमलहरा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। चारों लोगों को बाहर निकालकर एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान सभी की मौत हो गई। मृतकों की पहचान मुन्ना कुशवाहा, शेख अल्ताफ, शेख असलम, शेख बशीर के रूप में हुई।

जहरीली गैस का रिसाव

पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कुआं लगभग 10 साल से बंद था और कुएं में जहरीली गैस का रिसाव हो रहा था।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

dolly patil
dolly patil

Tags:
  • छतरपुर
  • कुएं में उतरे चार लोगों की गई जान
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि