साध्वी लक्ष्मी पर बड़ा आरोप, फ्रॉड नॉमिनी बनकर अकाउंट किया खाली, फिर हुई फरार

Deeksha Nandini Mehra | Jul 26, 2024, 13:09 IST
Share
Sadhvi Laxmi
Sadhvi Laxmi

संत कनक बिहारी के आश्रम के महंत ने साध्वी लक्ष्मी के खिलाफ स्थानीय थाने में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने साध्वी पर 90 लाख की राशि को धोखे से हड़पने की FIR दर्ज की है।

Fraud Case Registered Against Sadhvi Laxmi : अयोध्या में राम मंदिर को एक करोड़ रुपए का दान देने वाले छिंदवाड़ा के संत कनक बिहारी के साथ फ्रॉड करना साध्वी लक्ष्मी को महंगा पड़ गया है। संत कनक बिहारी के आश्रम के महंत ने साध्वी लक्ष्मी के खिलाफ स्थानीय थाने में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने साध्वी पर 90 लाख की राशि को धोखे से हड़पने की FIR दर्ज की है।

यह है मामला

जानकारी के अनुसार मामला उत्तराधिकार प्रमाण पत्र के लिए अटका था, इसलिए अकाउंट से राशि क्लेम नहीं हुई थी। साध्वी फर्जी उत्तराधिकारी बन गई और संत कनक बिहारी महाराज के बचत खाते से कब 90 लाख लेकर भाग गई। आश्रम के महंत को पता ही नहीं चला। महंत ने जब खाते की डिटेल निकाली तब पता चला कि अकाउंट खाली है। संत कनक बिहारी महाराज के लोनिकला आश्रम के महंत श्याम दास ने बताया कि एक साल पहले अयोध्या से लौटते समय सड़क दुर्घटना में संत का निधन हो गया था। उन्होंने मुझे आश्रम का उतर्राधिकारी घोषित किया था। इसके अलावा किसी को भी उत्तराधिकार के अधिकार नहीं दिए थे।

फर्जी नॉमिनी बनकर उड़ाए 90 लाख

दरअसल, आश्रम को भी महाराज के इस बचत खाते की जानकारी नहीं थी। साध्वी लक्ष्मी को इस खाते के बारे में मालूम था, लेकिन उसने आश्रम प्रबंधन से कभी इसकी चर्चा नही की। चुपके से ही खाते से रकम निकालने के जुगत में लगी रही। मामला जब उत्तराधिकार प्रमाण पत्र का आया तब न्यायालय की कार्रवाई के दौरान यह खाता संज्ञान में आया।

आश्रम ने साध्वी के उत्तराधिकार आवेदन पर न्यायालय के समक्ष आपत्ति दर्ज कराई थी और 12 सितंबर को सुनवाई होना था, लेकिन इसके पहले ही साध्वी ने ब्रम्हलीन संत कनक बिहारी महाराज के चौरई स्टेट बैंक शाखा के बचत खाते की फर्जी नॉमिनी बनकर 90 लाख की राशि का आहरण किया और फरार हो गई है।

फरार साध्वी की तलाश

थाना प्रभारी चौरई दिलीप पंचेश्वर ने बताया कि लोनिबर्रा स्थित संत कनक बिहारी आश्रम के महंत श्याम दास की रिपोर्ट पर साध्वी के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। इस मामले में बैंक मैनेजर की भूमिका की भी जांच की जा रही है कि किस प्रमाण पर साध्वी को 90 लाख के आहरण का अधिकार दिया गया था। अब पुलिस फरार साध्वी की तलाश में है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Saint Kanak Bihari Maharaj
  • संत कनक बिहारी महाराज
  • Fraud case
  • साध्वी लक्ष्मी
  • Sadhvi Laxmi
  • साध्वी लक्ष्मी फरार
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं