डॉक्टर ने कैंसर का इलाज कराने आई महिला से की अश्लीलता, GMC ने किया सस्पेंड
Pratibha ranaa | Aug 15, 2024, 08:13 IST
Gandhi Medical College c
पीड़ित महिला को ब्लड कैंसर है। जीएमसी में उसकी कीमोथैरेपी चल रही है। तीन दिन पहले वह कीमोथेरेपी के लिए ही अस्पताल में भर्ती हुई थी। इसी बीच सेकंड ईयर के छात्र डॉ. अमित गुप्ता ने उससे अश्लील हरकत की।
कोलकाता में जूनियर डॉक्टर के साथ बलात्कार और फिर मर्डर की घटना से देश भर में मचे बवाल के बीच भोपाल में एक बड़ा मामला सामने आया है।
आरोप है कि यहां के गांधी मेडिकल कॉलेज यानी जीएमसी में एक डॉक्टर ने इलाज कराने आई एक महिला मरीज से अश्लीलता की है। डॉक्टर मेडिसिन विभाग में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रहा है। वह सेकंड ईयर का छात्र है। महिला की शिकायत के बाद जीएमसी प्रबंधन ने आरोपी डॉक्टर को सस्पेंड कर दिया है। महिला के आरोपों की जांच शुरू कर दी गई है। शिकायत सही पाए गई तो डॉक्टर का लाइसेंस भी सस्पेंड किया जाएगा।
जानकारी के मुताबिक, पीड़ित महिला को ब्लड कैंसर है। जीएमसी में उसकी कीमोथैरेपी चल रही है। तीन दिन पहले वह कीमोथेरेपी के लिए ही अस्पताल में भर्ती हुई थी। इसी बीच सेकंड ईयर के छात्र डॉ. अमित गुप्ता ने उससे अश्लील हरकत की। अस्पताल की जांच कमेटी के सामने महिला ने अपना दर्द बयां करते हुए एक ऑडियो भी सुनाया है, जिसमें डॉक्टर अमित गुप्ता अश्लील बातें करता सुनाई दे रहा है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़ित महिला को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। विशाखा कमेटी मामले की जांच कर रही है। जीएमसी प्रबंधन के जिम्मेदार अधिकारियों का कहना है कि कमेटी की रिपोर्ट के बाद मेडिकल काउंसिल से डॉक्टर का रजिस्ट्रेशन निरस्त करने के लिए भी प्रस्ताव भेजा जाएगा।
इस प्रकरण में जांच कमेटी ने डॉ. अमित गुप्ता के भी बयान दर्ज किए हैं। महिला के आरोपों से इतर डॉक्टर का का दावा है कि महिला और उसके बीच कुछ समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। जीएमसी डीन डॉ. कविता कुमार ने बताया कि मामले की अभी जांच चल रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
आरोप है कि यहां के गांधी मेडिकल कॉलेज यानी जीएमसी में एक डॉक्टर ने इलाज कराने आई एक महिला मरीज से अश्लीलता की है। डॉक्टर मेडिसिन विभाग में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रहा है। वह सेकंड ईयर का छात्र है। महिला की शिकायत के बाद जीएमसी प्रबंधन ने आरोपी डॉक्टर को सस्पेंड कर दिया है। महिला के आरोपों की जांच शुरू कर दी गई है। शिकायत सही पाए गई तो डॉक्टर का लाइसेंस भी सस्पेंड किया जाएगा।
जानकारी के मुताबिक, पीड़ित महिला को ब्लड कैंसर है। जीएमसी में उसकी कीमोथैरेपी चल रही है। तीन दिन पहले वह कीमोथेरेपी के लिए ही अस्पताल में भर्ती हुई थी। इसी बीच सेकंड ईयर के छात्र डॉ. अमित गुप्ता ने उससे अश्लील हरकत की। अस्पताल की जांच कमेटी के सामने महिला ने अपना दर्द बयां करते हुए एक ऑडियो भी सुनाया है, जिसमें डॉक्टर अमित गुप्ता अश्लील बातें करता सुनाई दे रहा है।
विशाखा कमेटी को मामले की जांच दी
डॉक्टर बोला - प्रेम प्रसंग चल रहा है
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari