गंजबासौदा नपा उपाध्यक्ष को एक साल की जेल, 10 साल पुराने मामले में फैसला बरकरार
Sanjay Sharma | Aug 03, 2024, 22:04 IST
thesootr
मध्यप्रदेश की एडीजे कोर्ट ने बीजेपी नेता और गंजबासौदा नगर पालिका उपाध्यक्ष संदीप ठाकुर की सजा बरकरार रखी है। कोर्ट ने संदीप की जमानत निरस्त कर पुलिस को गिरफ्तार कर सजा भुगताने का भी आदेश दिया है...
पिता-पुत्र से मारपीट के दस साल पुराने मामले में एडीजे कोर्ट ने भाजपा नेता और गंजबासौदा नगर पालिका उपाध्यक्ष संदीप ठाकुर की सजा बरकरार रखी है। कोर्ट ने संदीप की जमानत निरस्त कर पुलिस को गिरफ्तार कर सजा भुगतने का भी आदेश दिया है। जेएमएफसी कोर्ट ने ठाकुर को एक साल के कारावास और अर्थदंड की सजा सुनाई थी। जिसके खिलाफ एडीजे कोर्ट में ठाकुर की ओर से अपील दाखिल की गई थी। सुनवाई के दौरान एडीजे न्यायालय ने निचली अदालत के फैसले को यथावत रखा है। अपना पक्ष रखते हुए संदीप ठाकुर ने कहा, मैं कोर्ट के फैसले का सम्मान करता हूं। इस फैसले को लेकर हम उच्च न्यायालय में अपील करेंगे। हमें अदालत पर पूरा विश्वास है। जहां तक सवाल फरारी का है तो मैं शहर में ही हूं, कहीं नहीं गया हूं।
प्रकरण के अनुसार वर्तमान नगर पालिका उपाध्यक्ष संदीप ठाकुर और उनके साथियों ने 10 साल पहले हरीश कुमार शर्मा को हनुमान चौक क्षेत्र में रोककर लाठी-रॉड से हमला कर दिया था, जिसमें हरीश कुमार गंभीर रूप से जख्मी हुआ था। उसे पहले स्थानीय सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जहां से पहले विदिशा और फिर भोपाल रेफर किया गया। इस मामले में पुलिस ने संदीप ठाकुर के अलावा उसके साथी बृजेश दांगी, पुरुषोत्तम दंडोतिया और दिनेश शर्मा के खिलाफ अपराध दर्ज किया था। इस मामले की सुनवाई जेएमएफसी कोर्ट में सात साल तक चली। न्यायालय ने अगस्त 2021 में संदीप ठाकुर को एक साल के सश्रम कारावास और अर्थदंड से दंडित कर अन्य को दोषमुक्त कर दिया था।
नपा उपाध्यक्ष संदीप ठाकुर ने सश्रम कारावास की सजा के खिलाफ एडीजे कोर्ट में अपील दाखिल की थी। फरियादी हरीश कुमार शर्मा ने भी अन्य आरोपियों को दोषमुक्त करने एवं संदीप को कम सजा देने के निचली अदालत के आदेश विरोध में अपील की थी। दोनों अपीलों की सुनवाई एडीजे कोर्ट में चल रही थी। निचली अदालत के निर्णय और सभी तथ्य-साक्ष्यों के आधार पर एडीजे कोर्ट ने सुनवाई पूरी कर हरीश कुमार शर्मा पर हमले में गंज बासौदा नगर पालिका उपाध्यक्ष भाजपा नेता संदीप ठाकुर को दोषी मानते हुए सजा को यथावत रखा है। वहीं संदीप ठाकुर को अधिकतम सजा देने सहित अन्य आरोपियों को दंडित करने की फरियादी हरीश कुमार की अपील निरस्त कर दी गई है।
नगर पालिका उपाध्यक्ष संदीप का इस वारदात के पहले और बाद में भी कई मामलों में नाम उछलता रहा है। संदीप पर खुद को पूर्व मंत्री और खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह का रिश्तेदार बताकर प्रशासनिक अधिकारियों पर धौंस जमाने के आरोप भी लगते रहे हैं। हालांकि संदीप ने इन आरोपों को निराधार बताया है।
जानकारी के मुताबिक, कुछ दिन पहले ही एक युवक ने संदीप द्वारा लाठी-डंडे से मारपीट की शिकायत विदिशा एसपी से की थी। आरोप है कि नगर पालिका उपाध्यक्ष के पद पर रहते हुए संदीप ने युवक को पीटा था। उसकी राजनीतिक पहुंच के चलते जब गंज बासौदा थाने में सुनवाई नहीं हुई तो जख्मी युवक भूपेन्द्र सिंह राजपूत दंडवत होकर विदिशा एसपी ऑफिस पहुंचा था। उसने एसपी को शिकायत करते हुए अपने जख्म भी दिखाए थे। भूपेन्द्र सिंह ने संदीप पर प्रदेश के मुख्यमंत्री और मंत्रियों के फोटो के सहारे पुलिस पर दबाव बनाकर केस दर्ज करने से रोकने का भी आरोप लगाया था।
सात साल तक चली मामले की सुनवाई
अपीलों की सुनवाई एडीजे कोर्ट में चल रही थी
कई विवादों से जुड़ा रहा है संदीप का नाम
जानकारी के मुताबिक, कुछ दिन पहले ही एक युवक ने संदीप द्वारा लाठी-डंडे से मारपीट की शिकायत विदिशा एसपी से की थी। आरोप है कि नगर पालिका उपाध्यक्ष के पद पर रहते हुए संदीप ने युवक को पीटा था। उसकी राजनीतिक पहुंच के चलते जब गंज बासौदा थाने में सुनवाई नहीं हुई तो जख्मी युवक भूपेन्द्र सिंह राजपूत दंडवत होकर विदिशा एसपी ऑफिस पहुंचा था। उसने एसपी को शिकायत करते हुए अपने जख्म भी दिखाए थे। भूपेन्द्र सिंह ने संदीप पर प्रदेश के मुख्यमंत्री और मंत्रियों के फोटो के सहारे पुलिस पर दबाव बनाकर केस दर्ज करने से रोकने का भी आरोप लगाया था।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग