गे डेटिंग ऐप पर एक्टिव शख्स ने 50 पुरुषों से बनाए संबंध, निकला HIV पॉजिटिव

Amresh Kushwaha | Jun 25, 2026, 13:43 IST
Share
गे डेटिंग ऐप पर सेक्स चैट
गे डेटिंग ऐप पर सेक्स चैट

भोपाल के इको लॉजिकल पार्क के पास 29 मई 2026 को राजेश राय का शव मिला था। एक महीने बाद पुलिस ने मोबाइल IMEI ट्रेस से आरोपी अजय मियाना को गिरफ्तार किया था। पुलिस जांच में आरोपी HIV पॉजिटिव मिला है।

समझें क्या है पूरा मामला...

  • भोपाल के इको लॉजिकल पार्क के पास 29 मई 2026 को शव मिला था।
  • मृतक की पहचान राजेश राय के रूप में हुई थी।
  • मोबाइल गायब था, CDR और IMEI ट्रेस से एक महीने बाद पुलिस आरोपी तक पहुंची।
  • आरोपी अजय मियाना ने पूछताछ में हत्या कबूल की है।
  • वहीं, पुलिस जांच में आरोपी HIV पॉजिटिव मिला है।

एक महीने बाद टूटी चुप्पी

भोपाल के इको लॉजिकल पार्क के पास 29 मई 2026 को झागरिया हाईवे पर एक शव मिला था। शव करीब पांच दिन पुराना था। पहचान में समय लगा, बाद में पता चला कि मृतक राजेश राय था जो मंडीदीप के सतलापुर का रहने वाला था। थाना कटारा हिल्स में मामला दर्ज किया गई था।

मामले की गंभीरता देखते हुए पुलिस कमिश्नर ने शिनाख्त और आरोपी की तलाश के निर्देश दिए थे। वहीं, जांच के लिए पुलिस की टीम बनाई गई थी।

मोबाइल IMEI ने खोला रास्ता

मौके से मृतक का मोबाइल गायब था। पुलिस ने उसकी सीडीआर (Call Detail Record) से IMEI नंबर निकाला और उसे ट्रेस करवाया था। पता चला कि उस मोबाइल में एक नया नंबर चल रहा था। उस नंबर धारक से पूछताछ हुई तो सामने आया कि फोन उसे अजय मियाना ने बेचा था।

अजय ने कहा कि फोन दीपक ने उसे दिया था। दोनों एक-दूसरे पर आरोप लगाते रहे। वहीं, घटना की तारीख और समय पर अजय मियाना की लोकेशन ठीक उसी जगह मिली जहां शव मिला था। सबूतों के दबाव में अजय ने हत्या कबूल कर ली।

72de459b-9c9
72de459b-9c9


आरोपी 50 पुरुषों से बना चुका संबंध

पुलिस की जांच में आरोपी अजय मियाना से बातचीत के बाद हैरान करने वाली बाद सामने आई है। पता चला कि आरोपी गे-डेटिंग ऐप पर लड़कों से सेक्स चैटिंग करता था और उनसे संबंध बनाने की बात करता था। इतना ही नहीं, सामने आया है कि वह करीब 50 पुरुषों से संबंध बना चुका था और वह एचआईवी पॉजिटिव भी निकला है।

पैसे का लालच देकर बनाता था संबंध

रिमांड के दौरान आरोपी ने कई बातें कबूलीं। उसने बताया कि वह पुरुषों से संबंध बनाने के लिए पैसों का लालच भी देता था। आरोपी पहले से ही मिसरोद थाने में दर्ज मामले में जेल में तीन साल की सजा काट चुका है

घटना की रात क्या हुआ था

आरोपी और भोपाल पुलिस के मुताबिक उस रात अजय मियाना इको लॉजिकल पार्क हाईवे की तरफ निकला था। वहां उसे राजेश राय मिला जो रास्ता भटक गया था। आरोपी उसके साथ बैठ गया था। उसने राजेश को शराब पिलाई, खाना खिलाया और फिर अपने घर ले गया।

विरोध करने पर कर दी हत्या

आरोपी ने घर के अंदर राजेश के साथ जबरदस्ती सेक्स करने की कोशिश की। युवक ने इसका विरोध किया तो आरोपी भड़क गया। गुस्से में उसने पत्थर से युवक के सिर पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। हत्या के बाद वह युवक का मोबाइल लेकर फरार हो गया था।

ये खबरें भी पढ़िए...

MP में पंचायत सचिवों की नई तबादला नीति जारी, गृहग्राम में नहीं रह सकेंगे पदस्थ

दूसरे राज्यों से भी सस्ता होगा एमपी सुगम बस सेवा का सफर, 400 रुपए तक की होगी बचत

मध्यप्रदेश में सरकारी नौकरी में दो बच्चों की शर्त पर बवाल, CM ने नियम खारिज किया

MP News: बिना बैंक गारंटी करोड़ों के काम, आखिर किसके संरक्षण में चल रहा खेल?

Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • भोपाल
  • भोपाल पुलिस
  • एचआईवी पॉजिटिव
  • गे-डेटिंग ऐप
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा