'पति को जमानत दीजिए, मुझे बच्चा पैदा करना है', जबलपुर हाईकोर्ट में महिला ने लगाई याचिका, सुनवाई आज
BP Shrivastava | Dec 18, 2023, 24:00 IST
'पति को जमानत दीजिए, मुझे बच्चा पैदा करना है', जबलपुर हाईकोर्ट में महिला ने लगाई याचिका, सुनवाई आज
एक महिला ने जबलपुर हाईकोर्ट में पति को जमानत पर जेल से रिहा करने की याचिका दायर की है। उसकी याचिका पर सोमवार को सुनवाई होना है। खंडवा की इस महिला का पति इंदौर जेल में बंद है।
JABALPUR. एक महिला ने जबलपुर हाईकोर्ट में पति को जमानत पर जेल से रिहा करने की याचिका दायर की है। उसकी याचिका पर सोमवार को सुनवाई होना है। खंडवा की इस महिला का पति इंदौर जेल में बंद है। महिला ने याचिका में राजस्थान हाईकोर्ट के एक आदेश को संलग्न किया है। जिसमें महिला ने दावा किया है कि संतान पैदा करना उसका मौलिक अधिकार है।
पिछली सुनवाई में क्या हुआ था
पिछले महीने यानी नवंबर में महिला की याचिका पर जस्टिस विवेक अग्रवाल ने सुनवाई की थी और जबलपुर मेडिकल कॉलेज के डीन को 5 डॉक्टर्स की टीम गठित करने के आदेश दिए थे। साथ ही कहा था कि मेडिकल टीम ये पता लगाए कि महिला गर्भधारण के लिए फिट है या नहीं। अगली सुनवाई की तारीख 18 दिसंबर तय की थी। डॉक्टर्स की टीम ने रिपोर्ट कोर्ट में पेश कर दी है।
महिला ने मौलिक अधिकारों का हवाला दे कर की थी अपील
खंडवा की रहने वाली महिला ने हाईकोर्ट में दायर याचिका में कहा है कि एक आपराधिक केस में दोषी पाए जाने पर पति को कारावास की सजा मिली है। मौजूदा समय में पति इंदौर जेल में बंद है। महिला ने इच्छा जाहिर की थी कि वह मातृत्व सुख पाना चाहती है, जिसके लिए पति को एक महीने के लिए अस्थायी जमानत दी जाए।
इस तरह के केस में राजस्थान हाईकोर्ट दे चुका 15 दिन की पैरोल
खंडवा की महिला ने राजस्थान हाईकोर्ट के जिस फैसले को अपनी याचिका में संलग्न किया है। उसमें एक महिला ने गर्भधारण करने के लिए अपने पति को रिहा करने की गुहार लगाई थी। जिस पर हाईकोर्ट ने जेल में बंद उसके पति को 15 दिन की पैरोल पर रिहा करने का आदेश दिया था।
राजस्थान हाईकोर्ट की डबल बेंच ने सुनाया था फैसला
राजस्थान हाईकोर्ट के जस्टिस संदीप मेहता और जस्टिस फरजंद अली की खंडपीठ ने यह फैसला सुनाया था। कोर्ट ने कहा था कि पैरोल नियम 2021 में कैदी को उसकी पत्नी से संतान पैदा करने के आधार पर पैरोल पर रिहा करने का कोई स्पष्ट प्रावधान नहीं है। सुनवाई के दौरान जस्टिस फरजंद अली ने कहा कि हिंदू दर्शन के अनुसार गर्भाधान यानी गर्भ का धन प्राप्त करना 16 संस्कारों में से एक है। कोर्ट ने कहा कि यहूदी धर्म, ईसाई धर्म और कुछ अन्य धर्मों में जन्म को ईश्वरीय आदेश कहा गया है। इस्लामी शरिया और इस्लाम में वंश का संरक्षण माना गया है।

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA