भोपाल की ज्वेलरी शॉप से 30 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवर चोरी, स्कॉर्पियो से हथियार लेकर पहुंचे थे चोर

Dolly patil | Updated:
Share
gbfcx
gbfcx

जैन ज्वेलरी शॉप के संचालक विकास जैन ने बताया कि गुरुवार रात करीब 10 बजे दुकान बंद की थी। इसके बाद रात 2:30 बजे स्थानीय लोगों ने दुकान का शटर टूटे होने की जानकारी दी। उन्होंने मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी।

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में अपराध रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है। इसी के साथ एक बार फिर यहां बड़ी लूट हुई है। दरअसल भोपाल के अयोध्या नगर थाना इलाके में 7 चोर स्कॉर्पियो से हथियार लेकर पहुंचे।

चोरों ने यहां जैन ज्वेलर्स की दुकान के ताले तोड़ दिए। फिर यहां से करीब 30 लाख रुपए का सोना उड़ा ले गए।पुलिस ने एफएसएल टीम के साथ स्पॉट का मुआयना किया है।

जैन ज्वेलरी शॉप में चोरी

जैन ज्वेलरी शॉप के संचालक विकास जैन ने बताया कि गुरुवार रात करीब 10 बजे दुकान बंद की थी। इसके बाद रात 2:30 बजे स्थानीय लोगों ने दुकान का शटर टूटे होने की जानकारी दी। उन्होंने मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी।

जिसके बाद उन्होने दुकान में लगे सीसीटीवी देखे। फुटेज में करीब 7 लोग दुकान की शटर तोड़ते दिखाई दिए हैं। शटर खुलने के बाद 6 बदमाश अंदर गए, जबकि एक बदमाश बाहर खड़ी स्काॅर्पियो में बैठा रहा। चोरों ने दुकान की तलाशी ली। इसके बाद नकदी और जेवरात लेकर वहां से फरार हो गए।

ु्नूु
ु्नूु


आरोपियों की तलाश जारी

घटना के बाद अयोध्या नगर थाना के टीआई महेश लिल्लारे ने बताया कि सूचना के बाद तत्काल नाकाबंदी की गई थी। पिपलानी इलाके में स्कॉर्पियो में सवार संदेही मिले। इसके बाद जब उन्हें रोकने का प्रयास किया गया तो वो अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। हालांकि आरोपियों की तलाश की जा रही है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

dolly patil
dolly patil




Tags:
  • सोने-चांदी के जेवर चोरी
  • जैन ज्वेलरी शॉप
  • जैन ज्वेलर्स की दुकान में चोरी
चार दिन से जारी आयकर छापेमारी में बड़ा खुलासा: लोहा कारोबारियों से 15 करोड़ नकद, 20 करोड़ के जेवर मिले, 225 करोड़ का हिसाब रडार पर

By Umeshwari Baghel

चार दिन से जारी आयकर छापेमारी में बड़ा खुलासा: लोहा कारोबारियों से 15 करोड़ नकद, 20 करोड़ के जेवर मिले, 225 करोड़ का हिसाब रडार पर
CG Top News: कांग्रेस में बाप तो बाप होता है बयान से बवाल, 15 करोड़ की फिरौती से लेकर महिला GST अफसर की गिरफ्तारी तक पढ़े छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें

By

CG Top News: कांग्रेस में बाप तो बाप होता है बयान से बवाल, 15 करोड़ की फिरौती से लेकर महिला GST अफसर की गिरफ्तारी तक पढ़े छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें
कलेक्टर मैडम का ये कैसा अंदाज! जनप्रतिनिधि लेते रहे जीत का सर्टिफिकेट, कुर्सी पर बैठी रहीं IAS चिन्मयी गोपाल

By Ashish Bhardwaj

कलेक्टर मैडम का ये कैसा अंदाज! जनप्रतिनिधि लेते रहे जीत का सर्टिफिकेट, कुर्सी पर बैठी रहीं IAS चिन्मयी गोपाल
CG B.Ed Admission 2026: बीएड में एडमिशन का एक और मौका, 900 सीटें खाली, 22 नवंबर से खुलेंगे रजिस्ट्रेशन

By Umeshwari Baghel

CG B.Ed Admission 2026: बीएड में एडमिशन का एक और मौका, 900 सीटें खाली, 22 नवंबर से खुलेंगे रजिस्ट्रेशन
डॉक्टर बनाने वाले शिक्षक उतरेंगे सड़क पर! MP के 19 मेडिकल कॉलेजों में आंदोलन का ऐलान

By Sandeep Kumar

डॉक्टर बनाने वाले शिक्षक उतरेंगे सड़क पर! MP के 19 मेडिकल कॉलेजों में आंदोलन का ऐलान
गांवों के जनादेश से जयपुर की कुर्सियों तक भूचाल! डोटासरा मजबूत,मदन राठौड़ की विदाई के संकेत, मंत्रिमंडल में फेरबदल की आहट

By Mukesh Sharma

गांवों के जनादेश से जयपुर की कुर्सियों तक भूचाल! डोटासरा मजबूत,मदन राठौड़ की विदाई के संकेत, मंत्रिमंडल में फेरबदल की आहट
अनूपगढ़-सूरतगढ़ ट्रैक धमाके में बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तान में बैठे हैंडलर शाह को लोकेशन भेजने वाला आरोपी दबोचा

By Jageshwar Prasad

अनूपगढ़-सूरतगढ़ ट्रैक धमाके में बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तान में बैठे हैंडलर शाह को लोकेशन भेजने वाला आरोपी दबोचा