नर्मदा नदी के संबंध में गाइड लाइन पेश करने सरकार को मोहलत, HC में अगली सुनवाई फरवरी में
BP Shrivastava | Nov 20, 2023, 24:00 IST
नर्मदा नदी के संबंध में गाइड लाइन पेश करने सरकार को मोहलत, HC में अगली सुनवाई फरवरी में
नर्मदा नदी के तीन सौ मीटर के दायरे में हुए अवैध निर्माण को लेकर जबलपुर हाईकोर्ट ने सोमवार को सरकार के आग्रह को मान लिया और गाइड लाइन की रिपोर्ट अगली तारीख को पेश करने की अनुमति दे दी है।
JABALPUR. नर्मदा नदी के तीन सौ मीटर के दायरे में हुए अवैध निर्माण को लेकर जबलपुर हाईकोर्ट ने सोमवार, 20 नवंबर को सरकार के आग्रह को मान लिया और गाइड लाइन की रिपोर्ट अगली तारीख को पेश करने की अनुमति दे दी है। मामले की सुनवाई अगले साल फरवरी के पहले हफ्ते में तय की गई।
कोर्ट ने याचिका की सुनवाई करते हुए नर्मदा नदी, मप्र के जिन जिलों से होकर निकलती है, उसके संबंध में सरकार को शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के लिए गाइड लाइन पेश करने के आदेश दिए हैं।
नर्मदा मिशन ने दायर की है याचिका
जानकारी के अनुसार दयोदय सेवा केन्द्र के नर्मदा मिशन की ओर से हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई थी। जिसमें नर्मदा नदी के तीन सौ मीटर दायरे में अवैध रूप से निर्माण कार्य करने का आरोप लगया गया है। इसी याचिका में पूर्व मंत्री और बीजेपी नेता ओमप्रकाश धुर्वे द्वारा डिंडौरी में बिना अनुमति नर्मदा नदी के लगभग 50 मीटर के दायरे में बहु मंजिला मकान बनाने का भी जिक्र किया गया है। इसके अलावा एक अवमानना याचिका समेत तीन अन्य संबंधित मामलों को लेकर याचिकाएं दायर की गई थीं।
नगर निगम की रिपोर्ट में भी अतिक्रमण होना बताया गया
हाईकोर्ट में मामले की पूर्व सुनवाई के दौरान नगर निगम की ओर से पेश की गई रिपोर्ट में कहा गया था कि जबलपुर में साल 2008 के बाद नर्मदा नदी के तीन सौ मीटर दायरे में तिलवाराघाट, ग्वारीघाट, जिलहेरीघाट, रमनगरा, गोपालपुर, दलपतपुर, भेड़ाघाट में कुल 75 अतिक्रमण पाए गए हैं। इसमें से 41 निजी भूमि, 31 शासकीय भूमि तथा तीन आबादी भूमि में पाए गए हैं।
हाईकोर्ट ने यह दिए आदेश
सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की ओर से बताया गया कि नदी के अधिकतम जलभराव क्षेत्र से तीन सौ मीटर दूरी निर्धारित है। सरकार की तरफ से टाउन एंड कंट्री के नोटिफिकेशन का हवाला देते हुए कहा गया कि रिवर बेल्ट से तीन सौ मीटर दूरी निधारित है। युगलपीठ ने सुनवाई के दौरान सरकार की तरफ से पेश जवाब की प्रति पक्षकारों को प्रदान करने के आदेश जारी किए।

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari