इंदौर की होटल के बाहर से GUJRAT के व्यापारी का 4.80 करोड़ का सोना चुराकर ड्रायवर फरार
Vishwanath Singh | Jul 23, 2025, 14:46 IST
Sourabh395
धर्मेंद्र भाई अहमदाबाद के निवासी हैं और उनकी "अंकित गोल्ड ज्वेलरी" नाम की एक दुकान है। उन्होंने बताया कि 8 जुलाई को उनका कर्मचारी सौरभ और ड्राइवर मसरू रबारी 4 किलो 800 ग्राम सोना लेकर अहमदाबाद से इंदौर के लिए रवाना हुए थे।
इंदौर के छत्रीपुरा थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाली वारदात सामने आई है, जहां गुजरात के एक व्यापारी का ड्राइवर 4 करोड़ 80 लाख रुपये के सोने के साथ फरार हो गया। व्यापारी धर्मेंद्र भाई अपने कर्मचारी और ड्राइवर के साथ इंदौर आए थे, जहां वे स्थानीय व्यापारियों को जेवरात दिखाने वाले थे।
धर्मेंद्र भाई अहमदाबाद के निवासी हैं और उनकी "अंकित गोल्ड ज्वेलरी" नाम की एक दुकान है। उन्होंने बताया कि 8 जुलाई को उनका कर्मचारी सौरभ और ड्राइवर मसरू रबारी (निवासी – बनासकांठा, गुजरात) 4 किलो 800 ग्राम सोना लेकर अहमदाबाद से इंदौर के लिए रवाना हुए थे। इस दौरान वे रास्ते में लुनावाड़ा और संतरामपुर में सोना दिखाते हुए झाबुआ होते हुए देर शाम इंदौर पहुंचे।
इंदौर पहुंचने पर दोनों ने गंगवाल बस स्टैंड के पास होटल शिवानी में ठहरने का निर्णय लिया। कीमती माल को देखते हुए ड्राइवर को गाड़ी के पास ही रुकने को कहा गया, जबकि सौरभ शेविंग कराने चला गया। वापस लौटने पर सौरभ ने देखा कि ड्राइवर मसरू रबारी गाड़ी और सोने समेत गायब है। उसका मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ मिला।
12 दिन बाद
क्राइम ब्रांच ने ड्राइवर मसरू रबारी की तलाश तेज कर दी है। उसके फोटो और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर शहर और आसपास के क्षेत्रों में देर रात तक छापे मारे गए। पुलिस को कुछ सुराग हाथ लगे हैं, जिनके आधार पर उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
क्राइम ब्रांच पुलिस का कहना है कि गुजरात के व्यापारी के साथ यह वारदात हुई है। मामले में उनके ड्राइवर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है और पुलिस जांच में जुटी है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
यह है पूरी घटना
होटल से गायब हुआ ड्राइवर
12 दिन बाद क्राइम ब्रांच में मामला दर्ज
घटना के तुरंत बाद व्यापारी ने सौरभ की सूचना पर स्थानीय पुलिस को जानकारी दी। हालांकि करीब 12 दिन तक उन्होंने अपने स्तर पर ड्राइवर की तलाश की। जब कोई सुराग नहीं मिला, तो मंगलवार को इंदौर क्राइम ब्रांच में शिकायत दर्ज कराई गई। इसके बाद पुलिस ने ड्राइवर के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर लिया।
पुलिस ने शुरू की जांच, छापेमारी जारी
यह कहना है अफसरों का
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari