जमीन पर सरकारी अस्पताल, झोपड़ी में रहने को मजबूर मालिक, कलेक्ट्रेट पहुंच नेत्रहीन ने सुनाई दर्दभरी दास्तां
Sanjay Dhiman | May 06, 2026, 16:58 IST
Photograph: (the sootr)
गुना में सरकारी अस्पताल जिस जमीन पर बना है, उसका असली मालिक झोपड़ी में रहने को मजबूर है। नेत्रहीन पप्पू प्रजापति ने जनसुनवाई में न्याय की गुहार लगाई।
मध्य प्रदेश के गुना जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसे सुनकर किसी का भी दिल पसीज जाए। राजनीति में अक्सर 'गरीब कल्याण' के नारे गूंजते हैं। लेकिन जमीनी हकीकत क्या है, यह विजयपुर के रहने वाले एक नेत्रहीन दिव्यांग पप्पू प्रजापति की कहानी बताती है। यह मामला सिर्फ जमीन का नहीं है, बल्कि सिस्टम की उस लापरवाही का है जिसने एक परिवार को दाने-दाने का मोहताज कर दिया।
गुना जिले के विजयपुर से आए एक नेत्रहीन दिव्यांग पप्पू प्रजापति ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई में अपनी पीड़ा साझा की। पप्पू ने बताया कि उसके पास 1984 में उसके पिता कैलाश नारायण कुम्हार को सर्वे क्रमांक 685/1 पर एक पट्टा मिला था। इस पट्टे पर उसका हक था, लेकिन सरकारी निर्माण के चलते उसकी जमीन पर अब कोई अधिकार नहीं बचा।
पानी की टंकी और
पप्पू के अनुसार, उसकी जमीन पर अब शासकीय अस्पताल और पानी की टंकी बन चुकी हैं। हालांकि, उस समय मुआवजे की कोई बात नहीं हुई। ना ही उसे कहीं और जमीन आवंटित की गई। पप्पू ने यह आरोप भी लगाया कि जो खाली जमीन बची थी, उस पर गांव के दबंगों ने कब्जा कर लिया। अब यह जमीन उनकी मर्जी से बाड़ा बना कर पशुपालन के लिए उपयोग हो रही है।
कहानी यहीं खत्म नहीं होती। पप्पू का आरोप है कि जो थोड़ी बहुत जमीन सरकारी इमारतों से बच गई थी, उस पर गांव के ही दबंगों ने नजर गड़ा ली। दबंगों ने कथित तौर पर साजिश रचकर वह जमीन अपने नाम करवा ली। आज वहां दबंगों के पशु बंधते हैं और बाड़ा बना हुआ है। वहीं दूसरी तरफ, जमीन का असली हकदार, जो देख भी नहीं सकता, वह अपनी बूढ़ी मां के साथ एक कच्ची झोपड़ी में रहने को मजबूर है।
पप्पू ने भावुक होते हुए कहा, "मैं अंधा हूं, कलेक्ट्रेट आने के लिए मुझे दूसरों का सहारा लेना पड़ता है। पिता के जाने के बाद हम मां के साथ एक झोपड़ी में रह रहे हैं और हाथ पांव जोड़कर जीवन यापन कर रहे हैं।" पप्पू ने कलेक्टर से मांग की है कि प्रशासन उसे या तो उतनी ही जमीन दूसरी जगह आवंटित करे या फिर उस जमीन पर बने सरकारी निर्माण का उचित मुआवजा दिलवाए।
यह खबरें भी पढ़ें...
पंचायतों में ठेकों पर अफसर-रसूखदारों का कब्जा, कमीशन लेकर घर बैठे सरपंच
एमपी कांग्रेस का आंदोलन, किसानों के हक में कल सड़क पर उतरेगी पार्टी, नेशनल हाईवे रोककर करेगी प्रदर्शन
एमपी में मेगा प्रोजेक्ट पर करोड़ों की बर्बादी, नहरें सूखी, घरों तक नहीं पहुंचा नल से जल
22 हजार करोड़ की इंदौर-भोपाल मेट्रो में अब प्री वेडिंग शूट, पार्टी के लिए किराए पर मिलेगी
गुना जिले के विजयपुर से आए एक नेत्रहीन दिव्यांग पप्पू प्रजापति ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई में अपनी पीड़ा साझा की। पप्पू ने बताया कि उसके पास 1984 में उसके पिता कैलाश नारायण कुम्हार को सर्वे क्रमांक 685/1 पर एक पट्टा मिला था। इस पट्टे पर उसका हक था, लेकिन सरकारी निर्माण के चलते उसकी जमीन पर अब कोई अधिकार नहीं बचा।
पानी की टंकी और सरकारी अस्पताल बना
बची जमीन पर दबंगों का कब्जा
पीड़ित की अपील: 'साहब, न्याय दिला दो'
यह खबरें भी पढ़ें...
पंचायतों में ठेकों पर अफसर-रसूखदारों का कब्जा, कमीशन लेकर घर बैठे सरपंच
एमपी कांग्रेस का आंदोलन, किसानों के हक में कल सड़क पर उतरेगी पार्टी, नेशनल हाईवे रोककर करेगी प्रदर्शन
एमपी में मेगा प्रोजेक्ट पर करोड़ों की बर्बादी, नहरें सूखी, घरों तक नहीं पहुंचा नल से जल
22 हजार करोड़ की इंदौर-भोपाल मेट्रो में अब प्री वेडिंग शूट, पार्टी के लिए किराए पर मिलेगी
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari