फिर चर्चा में आए पूर्व सांसद केपी यादव, मंच से बोले - टाईगर अभी जिंदा है...

Deeksha Nandini Mehra | Aug 28, 2024, 14:49 IST
Share
kp yadav statement'
kp yadav statement'

बीजेपी के पूर्व सांसद केपी यादव के बयान के बाद सियासी चर्चा शुरू हो गई है। केपी यादव ने मंच से कहा कि टाईगर अभी जिंदा है, जिसे लेकर कई राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं।

मध्य प्रदेश की गुना लोकसभा सीट (Guna Lok Sabha seat) से 2019 में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Union Minister Jyotiraditya Scindia) को हराने वाले भाजपा नेता और पूर्व सांसद केपी यादव (Former MP KP Yadav) सुर्खियों में हैं। हाल ही में अशोक नगर जिले में एक सभा के दौरान उनके बयान ने कई सियासी चर्चाओं को शुरू कर दिया है। केपी यादव ने मंच से कहा कि टाईगर अभी जिंदा है, जिसे लेकर कई राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं।

अशोक नगर की सभा में बयान

दरअसल, मंगलवार को यादव महासभा की ओर से मुंगावली में आयोजित कृष्ण जन्माष्टमी के कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में पूर्व सांसद केपी यादव भी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने ने सभा में कहा, मैंने देखा कई लोग मुझे देखकर उदास नजर आए, लेकिन उदास न हों, श्रीकृष्ण पर विश्वास रखें। टाइगर अभी जिंदा है। यादव का यह बयान उनके भविष्य की राजनीतिक स्थिति को लेकर नई चर्चाओं को जन्म दे रहा है।

टिकट कटने और उम्मीदों पर असर

2019 में सिंधिया को हराकर भाजपा में चर्चित हुए केपी यादव को 2024 के चुनाव में टिकट नहीं मिला, क्योंकि भाजपा ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को गुना से उम्मीदवार बनाया। इससे यादव की राज्यसभा सीट के लिए उम्मीदें भी पूरी नहीं हो पाईं। गृहमंत्री अमित शाह ने चुनावी सभा में उनके राजनीतिक पुनर्वास का भरोसा दिलाया था।

कांग्रेस का तंज

राज्यसभा के लिए टिकट न मिलने पर मध्य प्रदेश कांग्रेस ने केपी यादव पर तंज कसते हुए कहा कि सिंधिया ने अपनी हार का बदला ले लिया। कांग्रेस ने X पोस्ट के माध्यम से लिखा कि सिंधिया को हराने वाले केपी यादव का पहले लोकसभा टिकट काटा गया, फिर राज्यसभा जाने से भी रोक दिया गया।

सिंधिया को लोकसभा का चुनाव लड़ाने के लिए दी थी सीट

सिंधिया ने गुना लोकसभा सीट से चुनाव जीतने के बाद राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया था। सिंधिया के इस्तीफे से खाली हुई इस सीट पर सबसे मजबूत दावेदारी केपी यादव की मानी जा रही थी। केपी यादव ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को लोकसभा का चुनाव लड़ाने के लिए सीट दी थी। गौरतलब है कि 2018 में जब शिवराज सिंह चौहान भाजपा की सरकार नहीं बना पाए तो मंच से कहने लगे टाइगर अभी जिंदा है। उसके बाद सिंधिया चुनाव हारे तो उन्होंने भी मंच से यही डायलॉग बोला था। इसके बाद बाद दोनों की सत्ता में वापसी हुई।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Union Minister Jyotiraditya Scindia
  • केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया
  • मध्य प्रदेश कांग्रेस
  • मध्य प्रदेश न्यूज
  • KP Yadav
  • केपी यादव
  • Guna Lok Sabha seat
  • गुना लोकसभा सीट
  • केपी यादव का बयान
  • KP Yadav statement
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा