republic day: गुना में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस, सभी सरकारी कार्यालयों में फहराया तिरंगा

Vikram Jain | Jan 26, 2025, 17:34 IST
गणतंत्र दिवस 2025।
मध्य प्रदेश के गुना जिले में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। जिले कलेक्टर कार्यालय समेत सभी सरकारी कार्यालयों से लेकर तिरंगा फहराया गया। साथ ही बीजेपी कार्यालय और शासकीय संस्थाओं में भी ध्वजारोहण हुआ।

मध्य प्रदेश के गुना जिले में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। जिले के सभी सरकारी कार्यालय और शासकीय संस्थाओं में ध्वजारोहण किया गया। संयुक्‍त कार्यालय कलेक्‍टोरेट में कलेक्‍टर डॉ. सतेंद्र सिंह ने ध्वजारोहण किया। उन्‍होंने गणतंत्र दिवस का महत्व बताते हुए सभी अधिकारी और कर्मचारियों को शुभकामनाएं दी। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत प्रथम कौशिक, अपर कलेक्‍टर अखिलेश जैन, डिप्‍टी कलेक्‍टर जिया फातिमा और मंजूषा खत्री, अनुविभागीय अधिकारी गुना शिवानी पांडे, तहसीलदार जीएस बैरवा सहित कई अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।



1ede2220-cc0


आन-बान-शान से लहराया तिरंगा

गणतंत्र दिवस के अवसर पर राघौगढ़ एसडीएम कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा आन-बान- शान से लहराया। राघौगढ़ एसडीएम विकास कुमार आनंद ने ध्वजारोहण किया। झंडा फहराने के बाद राष्ट्रगान हुआ। इस मौके पर तहसीलदार गजेंद्र सिंह लोधी, नायब तहसीलदार रेणु कांसलीवाल, नायब तहसीलदार सत्येंद्र गुर्जर सहित अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।



9f1603a2-f9f


एसपी संजीव कुमार ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज

गणतंत्र दिवस पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में ध्वजारोहण किया गया। एसपी संजीव कुमार सिन्हा ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों और जवानों ने राष्ट्रगान किया। इसके बाद एसपी संजीव कुमार ने पुलिसकर्मियों को मिठाइयां खिलाते हुए करते हुए गणतंत्र दिवस की बधाई दी। गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में एएसपी मानसिंह ठाकुर, एडीओपी विवेक अष्ठाना, एसडीओपी युवराज सिंह, प्रभारी सीएसपी भरत नौटिया सहित पुलिस जवान मौजूद रहे।



4ca36a25-e73


MPPSC चेयरमैन मेहरा गणतंत्र दिवस पर बोले- हमारे अधिकारी, कर्मचारी दिन-रात काम कर रहे



चांचौड़ा SDOP कार्यालय में ध्वजारोहण कार्यक्रम

चांचौड़ा SDOP कार्यालय में गणतंत्र दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। SDOP दिव्या राजावत ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। इस दौरान चांचौड़ा थाना, बीनागंज चौकी के पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। राघौगढ़ SDOP कार्यालय में SDOP दीपा डुडवे ने तिरंगा फहराया। राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद SDOP दीपा डुडवे ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण किया। साथ ही गणतंत्र दिवस का महत्व बताते हुए उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को शुभकामनाएं दीं।



703b9456-527


मुरैना के काजी बसई गांव की सेना में योगदान की प्रेरक कहानी



नपाध्यक्ष सविता गुप्ता ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज

गुना नगर पालिका में गणतंत्र दिवस का उत्साह देखने को मिला। नगर पालिका अध्यक्ष सविता अरविंद गुप्ता ने राष्ट्रीय ध्वज फहरा कर शुभकामनाएं दीं। इस कार्यक्रम में सीएमओ तेजसिंह यादव, पार्षद गण, नपा अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।



57cc76c6-33b


बीजेपी कार्यालय में फहराया तिरंगा

भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में भी गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। बीजेपी जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिकरवार ने तिरंगा फहराया। इस मौके पर गुना विधायक पन्नालाल लाल शाक्य, नपा अध्यक्ष सविता गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष अरविंद धाकड़, जिला पंचायत उपाध्यक्ष सारिका लुंबा सहित अन्य बीजेपी के नेता, जिला पदाधिकारी मौजूद रहे। साथ ही बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और महिला मोर्चा की सदस्य उपस्थित रहीं।



44eba2c9-7c5


दतिया के इंदरगढ़ कस्बे के मदरसे में गणतंत्र दिवस की धूम



कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक जयवर्धन सिंह

गणतंत्र दिवस के अवसर पर राघौगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह आरोन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। यह कार्यक्रम जनपद पंचायत आरोन की ओर से आयोजित किया गया। इसके बाद विधायक सिंह आरोन शासकीय कॉलेज के वार्षिक कार्यक्रम में शामिल हुए।



बाल संप्रेक्षण गृह में भी हुआ कार्यक्रम

नानाखेड़ी स्थित बाल संप्रेक्षण गृह में भी गणतंत्र दिवस के मौके पर कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां JJB की अध्यक्ष प्रीति जैन और अन्य सदस्यों ने ध्वजारोहण किया। इस तरह, पूरे गुना जिले में गणतंत्र दिवस बड़े हर्षोउत्साह से मनाया गया और सरकारी दफ्तरों से लेकर जनप्रतिनिधियों के कार्यालयों तक तिरंगा लहराया गया। जिले में गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों ने जिला प्रशासन, पुलिस विभाग और राजनीतिक दलों के बीच समर्पण और एकता की भावना को प्रदर्शित किया।



गणतंत्र दिवस पर स्कूल में खाई खीर-पुड़ी, 40 बच्चों की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती



Tags:
  • गुना न्यूज
  • गणतंत्र दिवस
  • ध्वजारोहण
  • एमपी न्यूज एपडेट
  • गुना कलेक्टर सतेंद्र सिंह
  • guna news