MPPSC चेयरमैन मेहरा गणतंत्र दिवस पर बोले- हमारे अधिकारी, कर्मचारी दिन-रात काम कर रहे

Sanjay Gupta | Published:
Share
MPPSC Chairman Mehra said Republic
MPPSC Chairman Mehra said Republic

मप्र लोक सेवा आयोग (पीएससी) आफिस में भी 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस धूमधाम और हर्षोल्लास से मना। इस दौरान चेयरमैन डॉ. राजेश लाल मेहरा ने तिरंगा फहराया।

Indore. मप्र लोक सेवा आयोग (पीएससी) आफिस में भी 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस धूमधाम और हर्षोल्लास से मना। इस दौरान चेयरमैन डॉ. राजेश लाल मेहरा ने तिरंगा फहराया। इस दौरान उत्कृष्ट काम करने वाले अधिकारी कर्मचारियों को सम्मानित किया। इस दौरान सांस्कृतिक आयोजन भी हुए।

00e6d3b5-fd7
00e6d3b5-fd7


ये खबर भी पढ़िए...प्रभारी मंत्री परमार ने पन्ना में फहराया तिरंगा, धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

चेयरमैन ने दिया प्रेरणादायी भाषण

इस दौरान चेयरमैन डॉ. मेहरा ने अधिकारियों और कर्मचारियों के कामों को सराहा, साथ ही इस दौरान उनकी पीड़ा भी सामने आई। उन्होंने कहा कि - मैं मधु से अनभिज्ञ आदमी, जीवन भर विषपान किया है। समय का ऐसा चक्र चलता है जिनकी यशगाथाएं गाना चाहिए थी उन्हें गालियां सुननी पड़ती है। हमारे अधिकारी-कर्मचारी लगातार काम कर रहे हैं, कई बार घर से लगातार फोन आते हैं और इधर फाइल रखी होती है। मन में गृहस्थी की चिंता भी होती है और सामने कर्म भी करना है। यह सभी सिस्टम को सींचने वाले लोग है। लेकिन समाज गलतियों और खराबियों की चर्चा ज्यादा करता है और अच्छाईयों की कम बात करता है। तो यह इनके अच्छे कामों की सरहना का प्रतीक है, जो सम्मान दिया गया।

b499c9d7-e81
b499c9d7-e81


ये खबर भी पढ़िए...निवाड़ी में प्रभारी मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा ने फहराया तिरंगा, ली परेड की सलामी

यह देश बहुत महान है

चेयरमैन डॉ. मेहरा ने कहा कि जब मैं कॉलेज में पढ़ाता था तब प्रिंसीपल तिरंगा फहराते तो यही लगता था कि यह उनके नहीं मेरे हाथ है। ऐसे ही आज हम सभी महसूस करें कि जो पीएम तिरंगा फहरा रहे हैं, वह उन सभी के भी हाथ, इसमें हृदय शामिल है। इस देश में वाकई जन्म लेने वाला धन्य है। जो हम पढ़ते, समझते हैं उससे भी कहीं ज्यादा यह देश महान है। कोई भी व्यक्ति अपनी आत्मा को धोखा नहीं दे सकता है। सबसे गिरा व्यक्ति है जो अपनी नजरों में गिर गया। कर्म किए जाओ फल की इच्छा मत करो।

ये खबर भी पढ़िए...राहुल गांधी से 52 लाख रुपए की उधारी के दरबार के दावे को सज्जन सिंह वर्मा ने बताया झूठ

इन सभी को किया गया सम्मानित

इस दौरान इसरो द्वारा अंतरिक्ष की उपलब्धियों पर बनी लघु फिल्म भी दिखाई गई। चेयरमैन ने आयोग के किए कामों, भर्ती परीक्षा, अंतिम चयन आदि के लिए सभी की सराहना की। साथ ही उत्कृष्ट काम करने के लिए अपर परीक्षा नियंत्रक निधि सिंह राजपूत, नियंत्रक किशोर पटेल, संजय अतेडिया कुसुम डामोर, धर्मराज यादव, अर्चना लील्हारे, रूपेंद्र फुलबांधे, छाया भारद्वाज, राशि शर्मा, सुभाष गावड़, ज्ञानेश श्रनकर, शाहरून खान, विजय सनोंडिया, मुकेश पाल, रजनी श्रीवास को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन केसी पांडे ने किया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए।

ये खबर भी पढ़िए...राहुल जी! गुल्लक टीम से जो वादा किया, वो कब निभाएंगे, बच्चे आपकी राह देख रहे हैं...

Tags:
  • इंदौर न्यूज
  • MPPSC
  • एमपीपीएससी
  • मध्य प्रदेश
  • Republic Day
  • गणतंत्र दिवस
  • इंदौर एमपीपीएससी
  • एमपी हिंदी न्यूज
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर