राहुल गांधी से 52 लाख रुपए की उधारी के दरबार के दावे को सज्जन सिंह वर्मा ने बताया झूठ

Sanjay Gupta | Jan 26, 2025, 20:51 IST
Share
Sajjan Singh Verma called Darbar
Sajjan Singh Verma called Darbar

महू में 27 जनवरी को राहुल गांधी की बड़ी सभा के पहले 25 जनवरी को दरबार ने यह दावा कर कांग्रेस को घेरा कि कांग्रेस पार्टी पर उनके 52 लाख रुपए बकाया है।

Indore. महू से कांग्रेस के टिकट बार पांच बार चुनाव लड़े और दो बार विधायक बने अंतर सिंह दरबार अब बीजेपी के नेता हो चुके हैं। वहीं महू में 27 जनवरी को राहुल गांधी की बड़ी सभा के पहले 25 जनवरी को दरबार ने यह दावा कर कांग्रेस को घेरा कि कांग्रेस पार्टी पर उनके 52 लाख रुपए बकाया है। इसकी वापसी के लिए दरबार ने राहुल गांधी को पत्र भी लिखा और धरना भी दे दिया। अब इसी बात पर कांग्रेस सरकार के पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने दरबार को झूठ बोलने का आरोप लगाया।

ये खबर भी पढ़िए...राहुल गांधी की महू यात्रा पर अफसरों का यू टर्न, अब राजनीतिक भाषण होगा पर धर्म पर बात नहीं!

यह बोले सज्जन सिंह वर्मा

कांग्रेस सरकार के पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि बीजेपी में जाने के बाद उनकी बोली भाजपाई वाली हो गई है और वह झूठ बोल रहे हैं। दरबार के खाते चेक किए जाएं तो पता चल जाएगा और पूरा सच सामने आ जाएगा।

ये खबर भी पढ़िए...राहुल-प्रियंका गांधी महू से पीएम मोदी-शाह को घेरेंगे, सीएम मोहन इंदौर से देंगे जवाब

दरबार बोले- सजन रे झूठ मत बोलो

इस पर दरबार भी चुप नहीं रहे और सज्जन सिंह वर्मा के बयान की जानकारी मिलते ही उन्होंने कहा कि वह स्पष्ट करें कि यह राशि उन्हें किसने भेजी, क्या कमलनाथ ने दी, कांग्रेस पार्टी ने दी या फिर सज्जन सिंह वर्मा ने खाते में डाली। दरबार बोले कि- सजन रे झूठ मत बोलो, खुदा के पास जाना है।

ये खबर भी पढ़िए...महू रैली में शामिल होंगे राहुल गांधी, इससे पहले कांग्रेस चलाएगी स्पीक अप अभियान

दरबार का यह है दावा

दरबार ने 25 जनवरी को दावा किया कि जब वह कांग्रेस में थे तब उन्होंने राहुल गांधी की तीन सभाओं पर यह व्यय किए और अभी तक राशि नहीं दी गई है। उन्होंने राहुल गांधी के नाम लिखे गए पत्र में लिखा है कि तारीख दो जून 2016 को स्वर्ण मंदिर के पास महू में सभा कराई इसमें 4.03 लाख रुपए खर्च किए। 30 अक्तूबर 2018 को दशहरा मैदान महू में हुई सभा में 22.46 लाख रुपए खर्च किए। इसके बाद 26 नवंबर 2022 में ड्रीमलैंड चौराहे पर भारत जोड़ो यात्रा के दौरान 25.73 लाख रुपए खर्च किए। इस तरह कुल 52 लाख 23 हजार 245 रुपए खर्च किए थे।

ये खबर भी पढ़िए...सीएम मोहन यादव ने इंदौर में फहराया तिरंगा, कांग्रेस के आयोजन पर कहा यह कमिटमेंट नहीं इवेंट मात्र

कर्ज लेकर कराई थी यह सभाएं

दरबार ने पत्र में लिखा है कि इन सभी बिलों का भुगतान मेरे द्वारा विरासत में मिली जमीन को बेचकर किया गया। इन सभी बिलों की कॉपी और मेरे द्वारा बेची गई जमीन की रजिस्ट्री भी मैं इस पत्र के साथ संलग्न कर रहा हूं।

Tags:
  • इंदौर न्यूज
  • राहुल गांधी
  • मध्य प्रदेश
  • अंतर सिंह दरबार
  • सज्जन सिंह वर्मा
  • एमपी हिंदी न्यूज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं