धर्मांतरण का मामला : राजस्थान का कपल पैसे और गिफ्ट देकर सहरिया आदिवासियों का करवा रहा था धर्म परिवर्तन
Ravi Singh | Sept 23, 2024, 24:11 IST
Guna Sahariya tribals conversion
राजस्थान से आए एक दंपति आदिवासियों को लालच देकर धर्म परिवर्तन की कोशिश कर रहे थे। हिंदू संगठनों के संज्ञान में जब यह मामला आया तो उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
मध्य प्रदेश के गुना जिले के रुठियाई इलाके में सहरिया आदिवासियों के धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया है। राजस्थान के बारां जिले के एक दंपती पर सहरिया आदिवासियों को बहला-फुसलाकर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगा है। आरोपी दंपत्ति रुठियाई इलाके में काफी समय से सक्रिय थे।
आरोपी दंपति सहरिया आदिवासियों को बहला फुसलाकर धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित करते थे। साथ ही वे आदिवासियों से कहते थे कि प्रभु यीशु ही हमारा पालन-पोषण करते हैं, उनकी पूजा करने से सभी दुख-दर्द दूर हो जाते हैं। वे ग्रामीण इलाकों में सहरिया आदिवासियों को इकट्ठा कर प्रभु यीशु की सभाएं आयोजित करते थे और भजन गाकर लोगों को धर्म परिवर्तन करने को कहते थे।
हिंदू संगठनों के संज्ञान में जब यह मामला आया तो उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी। पुलिस ने आरोपी दंपत्ति को गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ धर्म परिवर्तन कानून के तहत कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
रुठियाई का रहने वाला बालमुकंद आदिवासी भोले-भाले लोगों को ईसाई धर्मग्रंथ देकर घर के अंदर भेज रहे थे। घर के अंदर ईसाई धर्म प्रचारक संजय सायमन और मंजू सायमन निवासी बापची नगर बांरा राजस्थान द्वारा उन्हें पैसे और गिफ्ट देने का प्रलोभन देकर धर्मांतरण कराया जा रहा था।
पुलिस ने आरोपी संजय, मंजू पत्नी संजय सायमन, बालमुकंद, सावित्री बाई और पिंकी के विरुद्ध धरनावदा थाने में मप्र धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम की धारा 3 व 5 एवं एससीएसटी एक्ट की धारा 3(2)(व्हीए) के तहत केस दर्ज कर लिया है।
ऐसे मामले गुना जिले में धर्म परिवर्तन का मामला पहली बार सामने नहीं आया है। इससे पहले भी जिले के बमोरी इलाके में धर्म परिवर्तन का मामला सामने आ चुका है। इससे पहले बैतूल जिले में धर्म परिवर्तन का मामला सामने आने पर हड़कंप मच गया था। वहां एक कोचिंग सेंटर में नाबालिग बच्चों का धर्म परिवर्तन कराने का मामला सामने आया था। राष्ट्रीय हिंदू सेना के पदाधिकारियों की शिकायत पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की थी। भोपाल में भी धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया था। इन मामलों के बाद हिंदू संगठन पूरी तरह से सक्रिय हो गए हैं।
धर्म परिवर्तन के लिए करते थे प्रेरित
हिंदू संगठनों ने की शिकायत
गांव के लोग भी शामिल
आरोपी हिरासत में
धर्म परिवर्तन पहली बार नहीं
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari