गुना में कुएं में गैस रिसाव से 5 की मौत, सीएम मोहन ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
MP News: मध्य प्रदेश के गुना स्थित धरनावदा गांव में मंगलवार सुबह 10 बजे कुएं में गैस रिसाव की घटना हुई। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब छह लोग बछड़े को निकालने के लिए कुएं में उतरे थे। वहीं एक युवक हादसे से पहले खुद ही कुएं से बाहर आ चुका था।
इस घटना पर सीएम मोहन यादव ने शोक जताया है। सीएम ने प्रभारी मंत्री गोविंद सिंह राजपूत को घटनास्थल पर पहुंचने के निर्देश दिए। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता की घोषणा की। सीएम ने बाबा महाकाल से दिवंगतों की आत्मा को शांति और परिजनों को शक्ति देने की प्रार्थना की।
इससे पहले, बछड़ा कुएं में गिर गया था। इसे निकालने के लिए ग्रामीणों ने मदद मांगी थी। यह घटना एक आम के बाग में हुई, जहां ठेकेदार के लोग आम तोड़ने आए थे। बछड़े को भगाने के दौरान वह कुएं में गिर गया। इसके बाद लोग एक-एक कर कुएं में उतरे और गैस के संपर्क में आकर मारे गए।
प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर
रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कतें आईं क्योंकि कुएं में गैस का रिसाव और पानी की गहराई 12 फीट थी। हादसे के बाद प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। घटनास्थल पर जांच और सुरक्षा उपायों के बाद राहत कार्य जारी है।
ये खबर भी पढ़िए... इजराइल-ईरान युद्ध की आंच कांकेर तक: ईरान में फंसे मर्चेंट नेवी कर्मी मयंक साहू
ये खबर भी पढ़िए... एमपी के कॉलेजों में सिलेबस तैयार नहीं, नया शैक्षणिक सत्र 1 जुलाई से होना है शुरू
इन 5 लोगों की हुई मौत
- मन्नू पिता श्रीकृष्ण कुशवाह
- सोनू पिता पप्पू कुशवाह
- शिवचरण पिता भंवर लाल साहू
- सिद्धार्थ पिता दिमान सिंह सहरिया
- गुरुदयाल पिता गंगाराम ओझा
कलेक्टर की गाड़ी का घेराव
ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचे कलेक्टर की गाड़ी को घेर लिया। उनका कहना था कि वे पहले ही आ गए, जबकि धरनावदा पुलिस और एम्बुलेंस समय से नहीं पहुंची। दो लोगों को प्राइवेट एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा गया। दो घंटे तक प्रशासन मौके पर नहीं पहुंचा।
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃
🤝💬👩👦👨👩👧👧