एमपी में खौफनाक वारदात: तुम्हारी बलि दूंगा कहकर बच्चे पर चाकू से नौ वार, मरा समझ जंगल में छोड़ा

Arohi Raj | Oct 23, 2026, 12:03 IST
Share
ग्वालियर में नरबलि के बहाने बच्चे को जंगल में ले गया। उसपर चाकू से हमला किया। घटना के बाद आरोपी फरार है।
ग्वालियर में नरबलि के बहाने बच्चे को जंगल में ले गया। उसपर चाकू से हमला किया। घटना के बाद आरोपी फरार है।

मध्यप्रदेश के ग्वालियर में 14 साल के एक बच्चे की नरबलि देने की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोप है कि पड़ोसी उसे झांकी दिखाने के बहाने जंगल में ले गया। वहां उसने बच्चे पर नौ बार चाकू से हमला किया। इसके बाद वह बच्चे को मरा हुआ समझकर मौके से फरार हो गया। घटना 18 अक्टूबर की बताई जा रही है।

झांकी दिखाने के बहाने बच्चे को ले गया

मामला करहिया थाना क्षेत्र का है। आरोप है कि रिठौदन गांव के रहने वाले विक्की गौड़ ने घटना को अंजाम दिया है। परिजनों के मुताबिक, आरोपी विक्की गौड़ ने बच्चे को झांकी दिखाने के बहाने ले गया था। वह बच्चे को बाइक पर बैठाकर गोलेश्वर मंदिर की पहाड़ी की ओर पहुंचा। शुरुआत में बच्चा को किसी अनहोनी का अंदाजा नहीं हुआ। लेकिन जंगल पहुंचते ही पूरा मामला बदल गया।

ग्वालियर शीतला माता मंदिर हादसा: मृतकों के परिजनों को मिलेगी नौकरी, घायलों को मिलेगी मदद | Gwalior Sheetla Mata Temple Accident: Families of Deceased to Get Jobs, Injured to Receive Aid
ग्वालियर शीतला माता मंदिर हादसा: मृतकों के परिजनों को मिलेगी नौकरी,आउटसोर्सिंग पर रखेगा नगर निगम
23 Oct 2026 ,
By Aman Vaishnav
ग्वालियर के प्रसिद्ध शीतला माता मंदिर के पास 18 अक्टूबर को बड़ा हादसा हुआ था। एक बेकाबू ट्रक ने सड़क पर खड़े श्रद्धालुओं को कुचल दिया था। इस हादसे में 16 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं ग्वालियर नगर निगम परिषद ने एक बड़ा फैसला लिया है। हर मृतक के परिवार से एक सदस्य को नौकरी दी जाएगी।

'तुम्हारी बलि दूंगा' कहकर चाकू से किया हमला

पीड़ित के मुताबिक, उसने आरोपी से उसे वहां लाने की वजह पूछी। इस पर आरोपी ने कहा कि वह उसकी बलि देना चाहता है। इसके बाद आरोपी ने चाकू निकालकर उसपर हमला कर दिया। आरोप है कि आरोपी ने निशांत के गले पर चार वार किए। उसके माथे और शरीर के दूसरे हिस्सों पर भी चाकू से हमला किया। कुल मिलाकर बच्चे पर नौ बार वार किए गए। हमले में निशांत गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा और बेहोश हो गया। बताया जा रहा है कि हमले के दौरान चाकू भी टूट गया। इसके बाद आरोपी निशांत को मरा हुआ समझकर जंगल में छोड़कर भाग गया।

2028 चुनाव से पहले MP भाजपा की बड़ी तैयारी: भोपाल में बनेगा भव्य नया मुख्यालय, 23 जिलों में खुलेंगे पार्टी कार्यालय | MP BJP's Big Preparation Before 2028 Elections: Grand New Headquarters to be Built in Bhopal, Party Offices to Open in 23 Districts
2028 चुनाव से पहले MP भाजपा की तैयारी: भोपाल में नया मुख्यालय, 23 जिलों में बनेंगे पार्टी कार्यालय
23 Oct 2026 ,
By Ramanand Tiwari
मध्यप्रदेश भाजपा का नया प्रदेश मुख्यालय भोपाल में बन रहा है। इस परियोजना पर करीब 100 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है। पार्टी प्रदेश के 23 जिलों में भी नए कार्यालय बनाने की योजना पर काम कर रही है। भाजपा 2028 के विधानसभा चुनाव से पहले संगठन को मजबूत करने की तैयारी में जुटी है।

खून से लथपथ हालत में घर पहुंचा बच्चा

जानकारी के मुताबिक, बच्चा कई घंटे तक जंगल में पड़ा रहा। देर रात उसे होश आया। इसके बाद वह घायल अवस्था में घर पहुंचा। बच्चे को खून से लथपथ देखकर परिवार घबरा गया। उसे तुरंत अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। ।

MP नगरीय निकायों में खरीद घोटालों का खुलासा: पत्नी के नाम से संस्था बनाकर की खरीदी, घटिया सामान से लाखों का नुकसान | MP Urban Bodies Purchase Scams Revealed: Purchases Made Through Organizations in Wife's Name, Millions Lost Due to Substandard Goods
MP के नगरीय निकायों में किसी ने पत्नी के नाम की खरीदी, तो किसी ने लिया घटिया सामान, पुराने मामलों में क्या हुई कार्रवाई?
22 Oct 2026 ,
By Sumit Kumar
मध्य प्रदेश के नगरीय निकायों में सरकारी खरीदी पर सवाल उठ रहे हैं। एसीएस संजय दुबे के वायरल वीडियो से मामला चर्चा में आया है। इसी बीच विभागीय जांच का पुराना रिकॉर्ड सामने आया है। आठ संभागों के 62 मामलों में 146 अधिकारी-कर्मचारी जांच के दायरे में थे। रिकॉर्ड के मुताबिक सात को बर्खास्त किया गया था।

परिजन घायल बच्चे को लेकर एसपी ऑफिस पहुंचे

परिजनों का आरोप है कि पुलिस को सूचना देने के बाद भी शुरुआत में उचित कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद पीड़ित परिवार बच्चा को लेकर एसपी कार्यालय पहुंचा। वहां उन्होंने शिकायत दर्ज कराई। निशांत ने आरोप लगाया कि हमले के दौरान आरोपी ने धमकी दी थी। उसके मुताबिक, आरोपी ने कहा कि वह उसकी बलि देने के बाद उसके भाई को भी मार देगा। आरोपी ने रामबरन नाम के एक अन्य युवक की बलि देने की बात भी कही थी।

दिवाली पर कार्बाइड गन का धमाका पड़ेगा महंगा: जेल और भारी जुर्माना, बेचने वालों पर भी होगी कार्रवाई | Diwali Carbide Gun Blast Will Be Expensive: Jail and Heavy Fine, Action Against Sellers Too
दिवाली पर कार्बाइड गन का धमाका पड़ेगा महंगा, हो सकती है जेल, बेचने वालों पर भी होगी कार्रवाई
22 Oct 2026 ,
By Amresh Kushwaha
दिवाली पर कार्बाइड गन चलाने वालों के खिलाफ ग्वालियर पुलिस तत्काल एफआईआर दर्ज करेगी। एसएसपी धर्मवीर सिंह के मुताबिक आर्म्स एक्ट और एक्सप्लोसिव एक्ट में कार्रवाई होगी। 40 से ज्यादा अधिकारी-कर्मचारी दुकानों की जांच करेंगे। अशोकनगर पुलिस ने कार्बाइड लैम्प पर भी एडवाइजरी जारी की। ऑनलाइन बिक्री और रील बनाने वालों पर भी निगरानी रहेगी। मुख्यमंत्री के निर्देश पर विशेष निगरानी और जांच अभियान चल रहा है।

पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी

देहात के एएसपी जयराज कुबेर ने बताया कि करहिया थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी की पहचान विक्की गौड़ के रूप में हुई है। फिलहाल वह फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पुलिस के मुताबिक, मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। जांच में हमले की असली वजह का पता लगाया जाएगा। साथ ही, आरोपी की मंशा की भी जांच की जाएगी।

FAQs

  1. इस घटना में क्या हुआ है?
    ग्वालियर के करहिया थाना क्षेत्र में एक पड़ोसी ने बच्चे निशांत को झांकी दिखाने का बहाना बनाकर जंगल ले जाकर चाकू से वार किया। आरोपी विक्की गौड़ ने बच्चे पर कुल नौ बार वार किए।
  2. बच्चा कैसे बचा और उसकी हालत क्या थी?
    निशांत कई घंटों तक जंगल में पड़ा रहा और बाद में किसी तरह घर पहुंचा। वह गंभीर रूप से घायल था और खून से लथपथ हालत में परिजनों के पास पहुंचा, जिन्होंने उसे तुरंत अस्पताल ले जाया।
  3. पुलिस ने इस मामले में क्या कार्रवाई की है?
    पुलिस ने विक्की गौड़ के खिलाफ केस दर्ज किया है, लेकिन आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। परिवार ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत भी दर्ज कराई है।
Tags:
  • ग्वालियर नरबलि मामला
  • किशोर पर चाकू से हमला
  • करहिया थाना पुलिस
  • ग्वालियर क्राइम न्यूज
  • मध्य प्रदेश क्राइम न्यूज
  • एफआईआर दर्ज
  • Gwalior news
  • Gwalior crime news
  • MP crime news
  • Gwalior police FIR
श्रीगंगानगर बॉर्डर पर RDX ड्रॉपिंग: 20 साल का कुलवंत निकला हैंडलर, 2 साल में 10 केस

By Jyoti Mahender Bhardwaj

श्रीगंगानगर बॉर्डर पर RDX ड्रॉपिंग: 20 साल का कुलवंत निकला हैंडलर, 2 साल में 10 केस
पंचायत चुनाव में कांग्रेस के टिकटों पर घमासान, सीताराम लांबा ने कहा-दफ्तरों पर ताले लगा दो

By Ashish Bhardwaj

पंचायत चुनाव में कांग्रेस के टिकटों पर घमासान, सीताराम लांबा ने कहा-दफ्तरों पर ताले लगा दो
जयपुर में सांड की टक्कर से मौत, परिवार को मिलेगा 61.35 लाख मुआवजा; बस का इंतजार कर रहे थे गिर्राज प्रसाद

By Jyoti Mahender Bhardwaj

जयपुर में सांड की टक्कर से मौत, परिवार को मिलेगा 61.35 लाख मुआवजा; बस का इंतजार कर रहे थे गिर्राज प्रसाद
एमपी में कागजों पर सुधर गए पांच हजार स्कूल, जमीनी हकीकत ने खोली मंत्री के दावों की पोल

By Aman Vaishnav

एमपी में कागजों पर सुधर गए पांच हजार स्कूल, जमीनी हकीकत ने खोली मंत्री के दावों की पोल
जयपुर में भीषण सड़क हादसा, 4 दोस्तों की मौत; खाटूश्यामजी से लौट रहे थे

By Jyoti Mahender Bhardwaj

जयपुर में भीषण सड़क हादसा, 4 दोस्तों की मौत; खाटूश्यामजी से लौट रहे थे
एमपी के युवाओं को जर्मनी व जापान में मिलेगी नौकरी, ट्रेनिंग का 85% खर्च उठाएगी सरकार

By Aman Vaishnav

एमपी के युवाओं को जर्मनी व जापान में मिलेगी नौकरी, ट्रेनिंग का 85% खर्च उठाएगी सरकार
तबादले में प्रशासनिक जरूरतें अहम, कोर्ट ने कहा- कर्मचारी को मनचाही जगह पोस्टिंग का कानूनी अधिकार नहीं

By Jageshwar prasad

तबादले में प्रशासनिक जरूरतें अहम, कोर्ट ने कहा- कर्मचारी को मनचाही जगह पोस्टिंग का कानूनी अधिकार नहीं