ग्वालियर में नकली नोट छापने वाली गैंग का पर्दाफाश, 200- 500 के नकली नोट बनाकर मार्केट में बेचे
Pratibha ranaa | Jul 30, 2024, 07:46 IST
नकली नोट
आरोपियों से पूछताछ में पता चला है कि उन्होंने 6 महीनों में 6 लाख रुपए से ज्यादा के नकली नोट छापे हैं। करीब 4 लाख रुपए मार्केट में चला भी चुके हैं। 2 लाख 9 हजार 450 रुपए के नकली नोट कमरे से जब्त किए गए हैं...
ग्वालियर पुलिस ने नकली नोट छापने वाली गैंग का पर्दाफाश किया है। आरोपी किराए के मकान में रहकर 50, 100, 200 और 500 के नकली नोट छाप रहे थे। करीब 4 लाख रुपए मार्केट में चला भी चुके हैं। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
आरोपियों के पास से 2 लाख 9 हजार 450 रुपए के नकली नोट जब्त किए गए हैं। इसके अलावा डाई, कलर, स्कैन, प्रिंटर, बटर पेपर भी पुलिस ने कमरे से बरामद किए हैं।
जानकारी के मुताबिक पुलिस को जानकारी मिली थी कि ग्वालियर के जागृति नगर में किराए पर कमरा लेकर कुछ युवक नकली नोट छाप रहे हैं। जानकारी मिलने पर पुलिस ने पहले तो वहां की रेकी की और फिर छापा पारा। पुलिस ने मौके पर दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। उनके पास से 2 लाख से ज्यादा रुपए बरामद किए गए हैं।
पकड़े गए आरोपियों में एक गुना तो दूसरा भिंड के पवई गांव का रहने वाला है। दोनों कमरा लेकर 50, 100, 200 और 500 के नकली नोट छाप रहे थे। बताया जा रहा है कि आरोपी 4 लाख रुपए मार्केट में भी चला चुके थे। दोनों मिलकर छोटे- मोटे दुकानदारों को 50, 100, और 200 के नोट चलाते थे। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल उनसे पूछताछ चल रही है।
![pratibha rana]()
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
आरोपियों के पास से 2 लाख 9 हजार 450 रुपए के नकली नोट जब्त किए गए हैं। इसके अलावा डाई, कलर, स्कैन, प्रिंटर, बटर पेपर भी पुलिस ने कमरे से बरामद किए हैं।
प्रिंटर से छाप दिए 6 लाख के नकली नोट
गुना में चला रहे थे नकली नोट
pratibha rana
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari