MP और UP के इन शहरों के बीच बनेगा हाई स्पीड कॉरिडोर, 66 गांवों की जमीन का होगा अधिग्रहण

Vikram Jain | Feb 26, 2025, 23:56 IST
Share
gwalior agra highspeed corridor land acquisition
gwalior agra highspeed corridor land acquisition

ग्वालियर-आगरा हाईस्पीड कॉरिडोर निर्माण के लिए 66 गांवों की जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। इस कॉरिडोर के बनने के बाद दोनों शहरों के बीच की दूरी भी 32 किमी तक कम हो जाएगी। इसके निर्माण के लिए 10 कंपनियों ने बोली लगाई है।

मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के बीच महत्वपूर्ण ग्वालियर-आगरा हाईस्पीड कॉरिडोर परियोजना के लिए 66 गांवों की लगभग 550 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। इस कॉरिडोर के बनने के बाद ग्वालियर और आगरा के बीच यात्रा में समय की बचत होगी, और दोनों शहरों के बीच की दूरी भी 32 किमी तक कम हो जाएगी। प्रस्तावित हाईस्पीड कॉरिडोर के निर्माण के लिए 10 कंपनियों ने बोली लगाई है, जिनमें प्रमुख अडानी एंटरप्राइजेज भी शामिल है।

66 गांवों की जमीन का होगा अधिग्रहण

ग्वालियर और आगरा के बीच प्रस्तावित हाईस्पीड कॉरिडोर दोनों राज्यों के 66 गांवों से होकर गुजरेगा। इसके लिए एमपी और यूपी के 66 गांवों की जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। प्रस्तावित हाईस्पीड कॉरिडोर की लंबाई 88 किलोमीटर होगी और यह पूरी तरह से एक्सेस-कंट्रोल्ड होगा। यह कॉरिडोर जिनकी जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। इसके तहत ग्वालियर के एक, मुरैना के 32, धौलपुर के 18 और आगरा के 15 गांवों की जमीन ली जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें... MP में एक लाख की आबादी वाले शहरों में बनेंगे रिंग रोड, 2047 तक सभी नेशनल हाइवे होंगे फोरलेन

32 KM कम होगी दोनों शहरों के बीच की दूरी

इस परियोजना में भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया पूरी करने के बाद, इन क्षेत्रों में विकास कार्य शुरू होगा। इससे दोनों शहरों के बीच यात्रा का समय तो घटेगा ही, साथ ही व्यापार और यातायात में भी सुधार होगा। इस कॉरिडोर का मार्ग ग्वालियर-मुरैना बॉर्डर पर स्थित सुसेरा गांव से शुरू होगा और फिर यह रायरू-झांसी बायपास, उराहना, पिपरसेवा, मुरैना, धौलपुर के बक्सपुरा, और अंत में आगरा देवरी गांव तक जाएगा। इस प्रोजेक्ट के निर्माण से ग्वालियर और आगरा के बीच यात्रा में एक घंटे की बचत हो सकेगी, और दोनों शहरों के बीच की दूरी 32 किलोमीटर तक कम हो जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें... उज्जैन-इंदौर फोरलेन सड़क का निर्माण शुरू, 29 गांवों का होगा असर

10 कंपनियों ने लगाई बोली

इस महत्वपूर्ण परियोजना के निर्माण के लिए अडानी एंटरप्राइजेज सहित कुल 10 कंपनियों ने बोली लगाई है। इनमें प्रमुख कंपनियों में इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपर्स, पीएनसी इंफ्राटेक, दिलीप बिल्डकॉन, एमकेसी इंफ्रास्ट्रक्चर, वेलस्पन एंटरप्राइजेज, डीआर अग्रवाल इंफ्राकॉन, जीआर इंफ्राप्रोजेक्ट्स और गावर इंफ्रा शामिल हैं। इन कंपनियों ने टेक्निकल बिड्स के लिए आवेदन किया है, जिन्हें मंगलवार को खोला गया था।

ये खबर भी पढ़ें... भोपाल-विदिशा हाईवे होगा फोरलेन, लेक व्यू अशोक बनेगा नया 5-स्टार होटल

MP में इन शहरों के बीच बनेगा नया हाई-स्पीड फोरलेन, रायपुर एक्सप्रेसवे से जुड़ाव पर भी काम

Tags:
  • ग्वालियर न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • Land Acquisition
  • आगरा
  • अडानी
  • भूमि अधिग्रहण
  • Gwalior-Agra High speed Corridor
  • ग्वालियर-आगरा हाईस्पीड कॉरिडोर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा