MP NEWS: ग्वालियर में ऑटो चालक की बेरहमी से हत्या, पीट-पीटकर पत्नी और बेटे ने ली जान

Vikram Jain | Published:
Share
Gwalior auto driver murder case
Gwalior auto driver murder case

मध्‍य प्रदेश के ग्वालियर में ऑटो ड्राइवर को उसकी पत्नी और बेटे ने पीट-पीटकर मार डाला। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार करते हुए दोनों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।

GWALIOR. ग्वालियर में ऑटो चालक की बेरहमी से पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। ऑटो चालक की जान की गैर ने नहीं उसकी पत्नी और इकलौते बेटे ने ली। पत्नी और बेटे ने ऑटो चालक को जमकर पीटा, उसे बेहोश होने तक दोनों पीटते रहे। इतना ही नहीं ऑटो में तोड़फोड़ कर उसे आग के हवाले कर दिया। इसके बाद कुछ रिश्तेदार पहुंचे और उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही ऑटो चालक ने दम तोड़ दिया।

जानें पूरा मामला

यह सनसनीखेज वारदात मुरार थाना क्षेत्र के बड़ागांव खुरैरी में हुई, यहां रहने वाला दलवीर सिंह (45) ऑटो चलाने का काम करता था, विवाद के कारण पत्नी सुनीता देवी (44) दलवीर सिंह को छोड़कर अलग रह रही थी, सुनीता अपने 21 साल बेटे राज उर्फ गोलू और 17 साल बेटी को लेकर अलग रह रही थी। जबकि दलवीर सिंह अपने छोटे भाई ऊदल सिंह के साथ किराये के मकान में रह रहा था।

पत्नी और बेटे ने किया दलवीर पर हमला

बताया जा रहा है कि पति से अलग होकर सुनीता जिस घर में रह रही थी वह घर दलवीर सिंह ने ही खरीदा था। मंगलवार की रात को दलवीर सिंह घर आया तो पत्नी और बेटा पहुंचे और उससे गाली-गलौज की, साथ ही बाहर खड़े ऑटो में तोड़फोड़ कर आग लगा दी। यह सब देख कर बाहर दलवीर पर पत्नी और बेटे ने हमला कर दिया। उसे सड़क पर लाठियां मारी गई और बेरहमी से पीटा गया। बेहोश होने पर दोनों मौके से भाग निकले। मौके पर पहुंचे भाई और मामा अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

आरोपी बेटा गिरफ्तार, फरार पत्नी की तलाश जारी

वारदात की सूचना लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी और बेटे के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस ने रात में भागने की तैयारी कर रहे आरोपी बेटे राज को गिरफ्तार कर लिया। जबकि पत्नी फरार है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।

मृतक के भाई ऊदल सिंह का आरोप

मामले में मृतक के भाई ऊदल सिंह का आरोप है कि दलवीर की पत्नी दोनों बच्चों को लेकर एक प्रॉपर्टी डीलर के साथ रह रही है। दलवीर ने गुड़गांव में जॉब करने के दौरान प्रॉपर्टी डीलर कुलदीप के माध्यम से एक मकान खरीदा था। यह घर सुनीता के नाम से खरीदा था, आगे बताया कि सुनीता और कुलदीप की नजदीकियां थी। इसको लेकर पति पत्नी में विवाद हुआ था, जिसके बाद पत्नी ने दलवीर को घर से निकाल दिया था, सुनिता बच्चों को लेकर कुलदीप के साथ रहने लगी थी। यह मामला कोर्ट में भी चल रहा है।

किसी महिला से थे पिता के संबंध

गिरफ्तार किए गए आरोपी बेटे ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि उसके पिता के किसी महिला से संबंध थे। वह मां और मुझे परेशान किया करते थे, मैं समझाने गया तो पिता ने गाली-गलौज की थी, इसके बाद उस पर डंडे से हमला कर दिया। फिलहाल, पुलिस ने हत्या का केस दर्ज करते हुए आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी महिला की तलाश कर रही है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • ग्वालियर क्राइम न्यूज
  • ग्वालियर न्यूज
  • auto driver murder case
  • ग्वालियर में ऑटो चालक की हत्या
  • पत्नी और बेटे ने ली शख्स की जान
  • ऑटो चालक की हत्या का खुलासा
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर