ग्वालियर में नाबालिग छात्रा को छेड़खानी का विरोध करना पड़ा भारी, आरोपियों ने पार दी कर दी हैवानियत की सारी हदें
Sandeep Kumar | Jul 17, 2024, 24:01 IST
STYLESHEET THESOOTR - 2024-07-16T235300.848
नाबालिग छात्रा को डंडे से पीट-पीटकर उसका पैर तोड़ दिया गया है। उसके साथ बेरहमी और बर्बरता की सारी हदें पार कर दी गई हैं। मासूम दर्द से कराहती फिर दरिंदों को एक भी दया नहीं आई..
ग्वालियर में नाबालिग छात्रा के साथ हैवानियत का मामला सामने आया है। छात्रा से एक महिला और उसके तीन साथियों ने बेरहमी से मारपीट की है। इतना ही नहीं पीड़ित छात्रा की बहन ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने छात्रा के कपड़े उतारे और प्राइवेट पार्ट में डंडा डालने का प्रयास किया। छात्रा का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने अपने साथ हुई छेड़खानी का विरोध किया था।
शहर के उपनगर मुरार थाना क्षेत्र में रहने वाली छात्रा एक दुकान चलाने वाली महिला भगवती कुशवाह की दुकान पर सामान खरीदने गई थी। यहां महिला ने अपने पुरुष साथियों के सामने नाबालिग के कपड़े उतार दिए। सार्वजनिक तौर पर उसके साथ हुई इस बदसलूकी और छेड़खानी की घटना की शिकायत पीड़ित ने अपनी बहन से की थी। बड़ी बहन ने महिला को खरी खोटी सुनाई।
इस बात से महिला और उसका साथी जीतू कुशवाह बुरी तरह सनक गया। उसने नाबालिग और उसकी बहन को जान से मारने की धमकी दी। दो दिन पहले महिला भागवती कुशवाह और उसके साथी जीतू कुशवाह, संतोष और राहुल ने एक राय होकर नाबालिग के स्कूल से घर लौटते वक्त उस पर हमला कर दिया। फावड़े के डंडे से बुरी तरह पीटा और उसके प्राइवेट पार्ट में डंडा डालने की कोशिश की।
घायल छात्रा की बहन का आरोप है कि आरोपी सांसद के करीबी हैं। इसलिए उनके विरुद्ध अब तक पुलिस ने कोई कड़ी कार्रवाई नहीं की है। इसलिए मजबूर होकर आज घायल अवस्था में ही पुलिस अधीक्षक की जनसुनवाई में आकर मदद की गुहार लगाई है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निरंजन शर्मा ने कहा कि इस मामले में दोनों में झगड़ा हो गया था। दोनों पक्षों की ओर से मामला दर्ज कर लिया गया है। छात्रा के साथ ज्यादा मारपीट की गई है, उसका पैर तोड़ दिया है। उस संबंध में कड़ी कार्रवाई की जाएगी। छात्रा का फिर से मेडिकल कराकर धारा बढ़ाने के लिए संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया गया है। छात्रा का फिर से री स्टेटमेंट करवा कर जो भी वैधानिक कार्रवाई होगी वो की जाएगी।
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
![sandeep mishr]()
ऐसे शुरू हुआ विवाद
छात्रा के घर लौटते समय घटी ये घटना
पीड़िता की बहन ने लगाए गंभीर आरोप
पुलिस ने दिया कार्रवाई का आश्वासन
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
sandeep mishr
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava