ग्वालियर ट्रॉमा सेंटर में आग लगने से तीन मरीजों की मौत, कांग्रेस नेता भी मृतकों में शामिल
Amresh Kushwaha | Sept 04, 2024, 08:37 IST
ट्रॉमा सेंटर में लगी आग
ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में मंगलवार सुबह AC के कम्प्रेसर पाइप फटने से आग लग गई, जिससे ICU में भर्ती कांग्रेस नेता आजाद खान की दम घुटने से मौत हो गई। इसके अलावा दो अन्य मरीजों की मौत भी हुई है...
Gwalior Trauma Center Fire : ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल (JAH) के ट्रॉमा सेंटर के ICU में मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा हुआ। AC के कम्प्रेसर पाइप के फटने से आग ( Fire in ICU ) लग गई। हादसे के समय ICU में 10 मरीज भर्ती थे, जिनमें से सात की हालत गंभीर थी। आग पर काबू पाने के लिए मेडिकल स्टाफ ने तुरंत अग्निशमन यंत्र का उपयोग किया, लेकिन तब तक ICU में धुआं भर गया और फॉल्स सीलिंग सहित एक बेड भी आग की चपेट में आ गए थे। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई।
इस हादसे में शिवपुरी के 55 वर्षीय कांग्रेस नेता आजाद खान ( Congress Leader Azad Khan ) की दम घुटने से मौत हो गई। आजाद खान को तीन दिन पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था और वे वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे। अन्य 9 मरीजों को न्यूरोलॉजी के ICU में शिफ्ट कर दिया गया है।
हादसे के बाद अस्पताल के ICU में अफरा-तफरी मच गई। सभी मरीज वेंटिलेटर ( Patients on Ventilator ) पर थे, जिससे उन्हें शिफ्ट करने में काफी कठिनाइयां आईं। आग के फैलते ही मेडिकल स्टाफ ने तत्काल कार्रवाई की, लेकिन धुआं भर जाने के कारण शिफ्टिंग के दौरान मरीजों के परिजनों ने भी दम घुटने की शिकायत की।
इस घटना के समय ICU में भर्ती मरीजों में राजकुमार सिंह (झांसी, उत्तर प्रदेश), राहुल कुशवाह (कंपू, ग्वालियर), प्रीति गौड़ (मालनपुर, भिंड), रजनी राठौर (अंबाह, मुरैना), बृजेन्द्र कुमार (झांसी), शैलेन्द्र चौहान (नयागांव, ग्वालियर), परमानंद (ग्वालियर), आरएस कुशवाह (ग्वालियर), और प्रदीप (ग्वालियर) शामिल थे।
JAH के डीन आरकेएस धाकड़ ने कहा कि आग पर तत्काल काबू पा लिया गया था, और जिनकी मौत हुई है, उनकी हालत पहले से ही बहुत नाजुक थी।
दम घुटने से कांग्रेस नेता की मौत
परिजनों ने की दम घुटने की शिकायत
ICU में भर्ती थे 10 मरीज
मृतक की हालत पहले से थी नाजुक
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava