पहले पति का कत्ल, दूसरे की मौत, देवर से इश्क फिर सास की हत्या, जानें ग्वालियर की पूजा की कहानी

Amresh Kushwaha | Jul 03, 2025, 16:17 IST
gwalior-pooja-murder-case
ग्वालियर की पूजा जाटव की कहानी किसी वेब सीरीज से कम नहीं है। दो शादी, एक प्रेमी और सास की हत्या। जानिए, कैसे एक खतरनाक साजिश हत्या तक पहुंची।

ग्वालियर की 29 वर्षीय पूजा जाटव को झांसी पुलिस ने अपनी सास की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। इस हत्या के पीछे की कहानी बेहद चौंकाने वाली है। इसमें कई मोड़ और खौफनाक साजिश शामिल है।



पूजा की जिंदगी में एक नहीं, बल्कि दो पति और एक प्रेमी की कहानी शामिल है, जो किसी थ्रिलर वेब सीरीज से कम नहीं है। इसके कारण यह मामला और भी पेचीदा हो गया है।



ये खबर भी पढ़िए...पुलिस ने किया अंधे कत्ल का खुलासा, 17 साल का बेटा ही निकला अपने पिता का हत्यारा



पहली शादी और पहला कत्ल

पूजा की पहली शादी करीब 5 साल पहले हुई थी। यह रिश्ता बहुत लंबा नहीं चला। एक दिन घर में विवाद के बाद उसके पति को गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस हत्याकांड के बाद पूजा पर कोर्ट में मुकदमा चला और वह बार-बार अदालतों में जाती रही।



दूसरी शादी और दूसरी मौत

अदालतों के चक्कर के दौरान पूजा की मुलाकात कल्याण नाम के युवक से हुई। दोनों के बीच प्यार हुआ और शादी हो गई। लेकिन यह खुशियाँ भी ज्यादा दिन नहीं टिकीं। कुछ ही महीनों बाद कल्याण एक सड़क हादसे में मारा गया। पूजा एक बार फिर विधवा हो गई।



ये खबर भी पढ़िए...कोरिया पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई कत्ल की गुत्थी, पत्नी ने एक लाख में दी पति की सुपारी



जेठ के साथ लिव-इन रिलेशनशिप

अब कहानी में एक और मोड़ आता है। पूजा के पति की मौत के बाद, कहानी में एंट्री होती है कल्याण के भाई संतोष की। संतोष पहले से ही शादीशुदा था, लेकिन पूजा ने उसे अपने प्यार में फंसा लिया। दोनों ने लिव-इन रिलेशनशिप शुरू कर दिया।



पूजा की यह नई स्थिति परिवार में विवाद का कारण बन गई। संतोष की पत्नी और पूजा के बीच झगड़े शुरू हो गए। पूजा ने संतोष के परिवार से एक बड़ी मांग की- कल्याण की 18 बीघा जमीन में से 9 बीघा जमीन मुझे चाहिए। संतोष और उसके पिता ने यह मांग मान ली, लेकिन सास सुशीला इसके खिलाफ खड़ी हो गई।



सास की हत्या की साजिश

ये खबर भी पढ़िए...लव ट्रायंगल में 16 साल के लड़के का कत्ल, ऐसे हुआ खुलासा



पुलिस की छानबीन में साजिश का खुलासा

पुलिस ने छानबीन के दौरान पूजा के बयानों में विरोधाभास पाया। उसकी मोबाइल लोकेशन, कॉल रिकॉर्ड और सीसीटीवी फुटेज से सच्चाई का खुलासा हुआ। पुलिस ने कड़ी पूछताछ की और अंत में पूजा ने अपनी पूरी साजिश का खुलासा कर दिया।



पूजा ने हत्या की योजना इसलिए बनाई थी क्योंकि वह जानती थी कि अगर उसकी सास का विरोध खत्म हो गया, तो उसे 9 बीघा जमीन मिल जाएगी, जो उसके पति के हिस्से में थी। इस प्रकार, यह हत्या सिर्फ एक सास के खिलाफ नहीं, बल्कि एक संपत्ति विवाद का हिस्सा बन गई।



thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧👩



gwalior | Property Dispute | Live-in relationship | मध्य प्रदेश | Madhya Pradesh | MP | MP News



Tags:
  • MP News
  • Madhya Pradesh
  • MP
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर
  • Live-in relationship
  • लिव-इन रिलेशनशिप
  • Property Dispute
  • संपत्ति विवाद
  • हत्या की साजिश
  • gwalior