लव ट्रायंगल में 16 साल के लड़के का कत्ल, ऐसे हुआ खुलासा
Kanak Durga Jha | Mar 15, 2025, 13:53 IST
16 year old boy murdered love triangle this is how it revealed raipur
Raipur Murder Case : रायपुर में लव ट्रायंगल में 4 लोगों ने मिलकर 16 साल के लड़के को मार डाला। युवती ने नाबालिग को फोनकर बुलाया। हत्या के बाद आरोपियों ने शव को सुनसान खेत के बीच झाड़ियों में फेंक दिया था।
रायपुर में लव ट्रायंगल में 4 लोगों ने मिलकर 16 साल के लड़के को मार डाला। युवती ने नाबालिग को फोनकर बुलाया, फिर उसका बॉयफ्रेंड नाबालिग को बाइक पर बैठाकर सुनसान जगह पर ले गया, जहां अपने दोस्तों के साथ मिलकर चाकू से हमला कर दिया। मामला आरंग थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम धनेन्द्र साहू है। हत्या के बाद आरोपियों ने शव को सुनसान खेत के बीच झाड़ियों में फेंक दिया था। समय बीतने के साथ शव कंकाल में बदल गया। पुलिस ने कंकाल को झाड़ियों से बरामद किया है।
SBI : भारतीय स्टेट बैंक मैनेजर से लूटपाट... मारपीट कर कैश ले गए बदमाश
दरअसल, 23 फरवरी को धनेन्द्र साहू अपनी बहन के साथ बस में बैठकर जा रहा था। बस लखोली बस स्टैंड ओवरब्रिज के पास पहुंची, तो धनेन्द्र बस से अकेले उतर गया था। धनेंद्र ने अपनी बहन से कहा था कि तुम घर जाओ, मैं कुछ देर बाद आऊंगा, मुझे कुछ काम है। हालांकि, वह घर नहीं लौटा तो चिंतित परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद अनुसुइया साहू ने आरंग थाने में अपने बेटे धनेंद्र साहू की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।
गुमशुदगी की शिकायत के बाद पुलिस लगातार धनेंद्र की तलाश कर रही थी। इस दौरान, 5 मार्च को आरंग के कोसमखुंटा गांव के पास भैसासुर खार इलाके में पुलिस को एक नर कंकाल बरामद हुआ। पुलिस ने कंकाल के पास मिले सामानों की पहचान धनेंद्र के परिजनों से कराई।
भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य की शराब घोटाले में ED के यहां पेशी
इस दौरान धनेंद्र के परिजनों ने कपड़े और जूतों के आधार पर पहचान की। इसके बाद पुलिस ने धनेंद्र के कॉल डिटेल निकाले और दोस्तों से पूछताछ की। इस दौरान पुलिस को सागर सिन्हा नाम के एक युवक पर शक हुआ। वह बार-बार अपना बयान बदल रहा था। गुमराह करने की कोशिश कर रहा था।
इसके बाद पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की, तो आखिरकार उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। सागर ने बताया कि उसने अपनी गर्लफ्रेंड टेमिन उर्फ चुनिया ध्रुव और दो अन्य साथी राहुल ध्रुव और कुलेश्वर ध्रुव के साथ मिलकर धनेंद्र की हत्या की थी।
रायपुर एयरपोर्ट से इंदौर, भाेपाल सहित चार नई फ्लाइट होंगी शुरू
आरोपियों ने पुलिस को बताया कि धनेंद्र साहू टेमिन को पसंद करता था, जबकि टेमिन और सागर सिन्हा के बीच प्रेम संबंध था। सागर को यह बात नागवार गुजरती थी। उसने कई बार धनेंद्र को टेमिन से बात करने से मना किया। इसके बावजूद दोनों बात करते थे। इसी रंजिश के चलते सागर ने धनेंद्र की हत्या की साजिश रची।
पुलिस ने युवती टेमिन के साथ सागर सिन्हा, कुलेश्वर और राहुल को हत्या के मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से कोर्ट ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।
भिलाई का चिंदी चोर...फेमस होने के लिए पुश्तैनी काम छोड़कर शुरू की चोरी
SBI : भारतीय स्टेट बैंक मैनेजर से लूटपाट... मारपीट कर कैश ले गए बदमाश
अब जानिए क्या पूरा मामला ?
नर कंकाल मिलने की सूचना
भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य की शराब घोटाले में ED के यहां पेशी
इस दौरान धनेंद्र के परिजनों ने कपड़े और जूतों के आधार पर पहचान की। इसके बाद पुलिस ने धनेंद्र के कॉल डिटेल निकाले और दोस्तों से पूछताछ की। इस दौरान पुलिस को सागर सिन्हा नाम के एक युवक पर शक हुआ। वह बार-बार अपना बयान बदल रहा था। गुमराह करने की कोशिश कर रहा था।
इसके बाद पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की, तो आखिरकार उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। सागर ने बताया कि उसने अपनी गर्लफ्रेंड टेमिन उर्फ चुनिया ध्रुव और दो अन्य साथी राहुल ध्रुव और कुलेश्वर ध्रुव के साथ मिलकर धनेंद्र की हत्या की थी।
रायपुर एयरपोर्ट से इंदौर, भाेपाल सहित चार नई फ्लाइट होंगी शुरू
टेमिन को पसंद करता था धनेंद्र साहू
पुलिस ने युवती टेमिन के साथ सागर सिन्हा, कुलेश्वर और राहुल को हत्या के मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से कोर्ट ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।
भिलाई का चिंदी चोर...फेमस होने के लिए पुश्तैनी काम छोड़कर शुरू की चोरी
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava