भिलाई का चिंदी चोर...फेमस होने के लिए पुश्तैनी काम छोड़कर शुरू की चोरी

Kanak Durga Jha | Mar 14, 2025, 12:00 IST
Share
To become famous left ancestral job started stealing bhilai the sootr
To become famous left ancestral job started stealing bhilai the sootr

फेमस होने लिए चोरी को अपना शौक बना लेने वाला चिंदी चोर उर्फ लोकेश श्रीवास फिर सुर्खियों में है। देशभर में उसके नाम की चर्चा हो, इसलिए उसने पुश्तैनी काम छोड़कर चोरी शुरू की।

फेमस होने लिए चोरी को अपना शौक बना लेने वाला चिंदी चोर उर्फ लोकेश श्रीवास फिर सुर्खियों में है। देशभर में उसके नाम की चर्चा हो, इसलिए उसने पुश्तैनी काम छोड़कर चोरी शुरू की। पहली बार में पकड़ा गया, जेल से छूटने के बाद पिछले महीने दिल्ली के चांदनी चौक के थोक कपड़ा बाजार की चार दुकानों से करीब 10 लाख रुपए की नकदी और लाखों के माल उड़ा लिए। चोरी करने के पैटर्न और टेक्निकल एविडेंस के आधार दिल्ली पुलिस उसे ढूंढते हुए भिलाई पहुंच गई। दुर्ग पुलिस की मदद उसे वैशाली नगर से गिरफ्तार किया गया, वह रिश्तेदार के घर में छुपकर बैठ था। दिल्ली पुलिस आरोपी लोकेश श्रीवास को अपनी कस्टडी में लेकर चली गई है।

ये खबर भी पढ़िए...CM के क्षेत्र का हाल...कंपनियों को ₹1 किलो टमाटर बेचने को मजबूर किसान

फेमस होने के लिए की चोरी

बेमेतरा के रहने वाला लोकेश श्रीवास कम समय में मशहूर होना चाहता था, इसलिए उसने सैलून दुकान की कैंची-कंधी का काम छोड़ दिया। शार्टकट से नाम कमाने के लिए चोरी करना शुरू किया। करीब 11 साल पहले 2014 में उसने पहली चोरी भिलाई में की। फिर बेमेतरा, बालोद, बिलासपुर समेत कई अन्य जिलों में छोटी-मोटी चोरी करता रहा। लेकिन बड़ी पहचान उसे भिलाई से मिली। उसने 14 फरवरी 2020 में आकाशगंगा के मार्केट में करीब 2.50 करोड़ रुपए के गहने चुराए। इस वारदात के बाद वह चोरी करने के पैटर्न से सुर्खियों में आया था।

ये खबर भी पढ़िए...मूणत सेक्स सीडी केस में भूपेश बघेल को नहीं छोड़ रही CBI... पहुंची कोर्ट

ऐसे दिया वारदात को अंजाम

दुकान में घुसने के लिए तीन दिन छत पर छुपा रहा। फिर पूरी तैयारी के साथ चोरी की। हर बार वह वारदात के बाद भिलाई में आकर छुप जाता था। हाल ही में बिलासपुर में कई दुकानों में चोरी के बाद भिलाई पहुंचा था। दिल्ली में पहली बार उसने ज्वेलरी शोरूम में चोरी की थी, तब भी भिलाई से ही पकड़ा गया और अब भी चांदनी चौक में चोरी करने के भिलाई से ही पकड़ा गया। चिंदी चोर उर्फ लोकेश हर बार चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद वह 10 से 15 दिन के भीतर ही गिरफ्तार हो जाता है। सभी बड़ी चोरियां उसने अकेले ही की। क्योंकि चोरी का पैटर्न एक समान होता है।

ये खबर भी पढ़िए...

Holi Special Golden Gujia : होली पर सोने से सजी गुजिया, 50 हजार रुपए प्रति किलो दाम

CG Vyapam Vacancy: परीक्षाओं का सिलसिला शुरू... कई पदों पर निकली भर्ती

Tags:
  • Bhilai
  • भिलाई
  • crime news
  • छत्तीसगढ़ भिलाई
  • Crime news The sootr
  • chhattisgarh crime news
  • bhilai crime news
  • cg crime news
  • crime news today
आईएएस इफ्फत आरा को दो अहम विभागों की जिम्मेदारी, राजस्व के साथ अब कोष एवं लेखा और पेंशन का काम भी संभालेंगी

By VINAY VERMA

आईएएस इफ्फत आरा को दो अहम विभागों की जिम्मेदारी, राजस्व के साथ अब कोष एवं लेखा और पेंशन का काम भी संभालेंगी
मध्यप्रदेश के युवाओं के लिए बड़ी खबर! इंदौर-भोपाल-उज्जैन में 20 लाख रोजगार का प्लान, जानिए कब मिलेगा काम

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश विद्युत नियामक आयोग को 22 महीने से स्थायी अध्यक्ष का इंतजार, चार बार बढ़ी आवेदन की तारीख

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश विद्युत नियामक आयोग को 22 महीने से स्थायी अध्यक्ष का इंतजार, चार बार बढ़ी आवेदन की तारीख
MP में ओबीसी आरक्षण पर कानूनी और सियासी लड़ाई तेज, सुप्रीम कोर्ट पहुंची सरकार, तो कांग्रेस ने दिल्ली में बुलाई बैठक

By Ramanand Tiwari

MP में ओबीसी आरक्षण पर कानूनी और सियासी लड़ाई तेज, सुप्रीम कोर्ट पहुंची सरकार, तो कांग्रेस ने दिल्ली में बुलाई बैठक
चक्रवात अर्नब का खतरा: रायपुर सहित छत्तीसगढ़ के 9 जिलों में स्कूल बंद, 29 अक्टूबर को छुट्टी

By VINAY VERMA

चक्रवात अर्नब का खतरा: रायपुर सहित छत्तीसगढ़ के 9 जिलों में स्कूल बंद, 29 अक्टूबर को छुट्टी
RSS के चरैवेति-एकत्रीकरण में 1 लाख स्वयंसेवक, पदाधिकारी बोले - कुछ शक्तियां विचारों को बदलने की कोशिश कर रही

By Sanjay Gupta

RSS के चरैवेति-एकत्रीकरण में 1 लाख स्वयंसेवक, पदाधिकारी बोले - कुछ शक्तियां विचारों को बदलने की कोशिश कर रही