CG Vyapam Vacancy: परीक्षाओं का सिलसिला शुरू... कई पदों पर निकली भर्ती
Kanak Durga Jha | Mar 11, 2025, 16:52 IST
CG Vyapam Vacancy examinations begun Recruitment for many posts the sootr
CG Vyapam Vacancy 2025 : नए साल में व्यापमं की परीक्षाओं का सिलसिला आज से शुरू होगा। पहली परीक्षा 9 मार्च को लैब असिस्टेंट, कृषि संचालनालय के लिए है।
CG Vyapam Vacancy 2025 : नए साल में व्यापमं की परीक्षाओं का सिलसिला आज से शुरू होगा। पहली परीक्षा 9 मार्च को लैब असिस्टेंट, कृषि संचालनालय के लिए है। इस साल व्यापमं से 32 परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। इसमें भर्ती के अलावा प्रवेश परीक्षाएं भी शामिल हैं। करीब छह महीने पहले व्यापमं से प्रयोगशाला तकनीशियन और सहायक मार्शल की भर्ती परीक्षा आयोजित की गई थी। लैब असिस्टेंट भर्ती के लिए अक्टूबर 2023 में विज्ञापन जारी हुआ था।
ये खबर भी पढ़िए...मुस्लिम दुकानदार ने नाबालिग को दिखाया प्राइवेट पार्ट, मस्जिद घेरी...
आवेदन के बाद परीक्षा र्थियों को इस परीक्षा के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। इसी महीने 23 मार्च को व्यापमं से मत्स्य निरीक्षक के लिए भर्ती परीक्षा होगी। कुल 70 पदों पर भर्ती के लिए पिछले साल जनवरी-फरवरी में आवेदन मंगाए गए थे। इसके बाद 13 अप्रैल को सहायक सांख्यिकी अधिकारी कृषि विभाग की परीक्षा होगी। इसके लिए भी अक्टूबर 2023 में वैकेंसी निकली थी। परीक्षाओं में देरी होने से उम्मीदवारों में नाराजगी है।
वहीं व्यापमं की ओर से पिछले साल हुई कई परीक्षाओं के नतीजे भी अटके हैं। हालांकि, कुछ दिन पहले व्यापमं से विभिन्न परीक्षाओं के मॉडल उत्तर जारी किए गए। इसे लेकर माना जा रहा है कि जिनके रिजल्ट अटके हैं वे मार्च में आने शुरू हो जाएंगे।
ये खबर भी पढ़िए...चैतन्य बघेल के ठिकानों से ED को पता चला किन बड़े नामों तक पहुंचा पैसा
व्यापमं की ओर से इस साल 22 भर्ती और 10 एंट्रेंस एग्जाम होंगे। 9 मार्च से लेकर 21 दिसंबर तक यह परीक्षाएं होंगी। इसके लिए पहले ही कैलेंडर जारी किया जा चुका है। जानकारों का कहना है कि अभी जिन विभागों से व्यापमं को प्रस्ताव मिले उसके अनुसार परीक्षा की संभावित तारीख घोषित की गई है। नए विभाग से प्रस्ताव आने के बाद कुछ और भी परीक्षाएं हो सकती हैं।
लैब असिस्टेंट की परीक्षा संभागीय मुख्यालयों जैसे, रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, जगदलपुर और अंबिकापुर में आयोजित की जाएगी। करीब 67 हजार उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। रायपुर में 42 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा सुबह 10 बजे से होगी। इसके एक घंटे पहले से एंट्री मिलनी शुरू हो जाएगी। जानकारों का कहना है कि परीक्षार्थी एडमिट कार्ड के अलावा मूल पहचान पत्र के रूप में आधार कार्ड, वोटर आईडी, ड्रायविंग लाइसेंस समेत अन्य को लेकर जाएं। इसके बगैर परीक्षा केंद्र में एंट्री नहीं मिलेगी।
ये खबर भी पढ़िए...अडानी लगाएंगे 66 हजार करोड़ के पावर प्लांट, जिंदल के 12000 करोड़ आएंगे
शिक्षा सत्र 2025-26 में एडमिशन के लिए व्यापमं से विभिन्न प्रवेश परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। इसकी शुरुआत 1 मई को प्री पॉलीटेक्निक टेस्ट (पीपीटी) से होगी। एक मई को ही एमसीए की प्रवेश परीक्षा भी आयोजित की जाएगी। प्री इंजीनियरिंग टेस्ट और प्री फार्मेसी टेस्ट 8 मई को होगा।
प्री एग्रीकल्चर टेस्ट 15 मई को। बीएड व डीएलएड की प्रवेश परीक्षाएं 22 मई को होगी। बीएससी नर्सिंग की 29 मई और एमएससी व पोस्ट बेसिक नर्सिंग की प्रवेश परीक्षाएं 5 जून 2025 को आयोजित की जाएगी। प्रवेश परीक्षाओं के लिए आवेदन की प्रक्रिया अगले महीने से शुरू होगी। पिछली बार व्यापमं की प्रवेश परीक्षा के लिए छह लाख से अधिक आवेदन मिले थे।
ये खबर भी पढ़िए...न्यायधानी के नामी हॉस्पिटल में डॉक्टरों की बड़ी लापरवाही,छात्रा की मौत
ये खबर भी पढ़िए...मुस्लिम दुकानदार ने नाबालिग को दिखाया प्राइवेट पार्ट, मस्जिद घेरी...
देरी होने से उम्मीदवारों में नाराजगी
वहीं व्यापमं की ओर से पिछले साल हुई कई परीक्षाओं के नतीजे भी अटके हैं। हालांकि, कुछ दिन पहले व्यापमं से विभिन्न परीक्षाओं के मॉडल उत्तर जारी किए गए। इसे लेकर माना जा रहा है कि जिनके रिजल्ट अटके हैं वे मार्च में आने शुरू हो जाएंगे।
ये खबर भी पढ़िए...चैतन्य बघेल के ठिकानों से ED को पता चला किन बड़े नामों तक पहुंचा पैसा
व्यापमं की ओर से इस साल 22 भर्ती और 10 एंट्रेंस एग्जाम होंगे। 9 मार्च से लेकर 21 दिसंबर तक यह परीक्षाएं होंगी। इसके लिए पहले ही कैलेंडर जारी किया जा चुका है। जानकारों का कहना है कि अभी जिन विभागों से व्यापमं को प्रस्ताव मिले उसके अनुसार परीक्षा की संभावित तारीख घोषित की गई है। नए विभाग से प्रस्ताव आने के बाद कुछ और भी परीक्षाएं हो सकती हैं।
संभागीय मुख्यालयों में होगी परीक्षा, 67 हजार परीक्षार्थी
ये खबर भी पढ़िए...अडानी लगाएंगे 66 हजार करोड़ के पावर प्लांट, जिंदल के 12000 करोड़ आएंगे
एंट्रेंस एग्जाम 1 मई से पीईटी समेत 10 परीक्षाएं
प्री एग्रीकल्चर टेस्ट 15 मई को। बीएड व डीएलएड की प्रवेश परीक्षाएं 22 मई को होगी। बीएससी नर्सिंग की 29 मई और एमएससी व पोस्ट बेसिक नर्सिंग की प्रवेश परीक्षाएं 5 जून 2025 को आयोजित की जाएगी। प्रवेश परीक्षाओं के लिए आवेदन की प्रक्रिया अगले महीने से शुरू होगी। पिछली बार व्यापमं की प्रवेश परीक्षा के लिए छह लाख से अधिक आवेदन मिले थे।
ये खबर भी पढ़िए...न्यायधानी के नामी हॉस्पिटल में डॉक्टरों की बड़ी लापरवाही,छात्रा की मौत
एमपी के नए डीजीपी: 20 नवंबर को यूपीएससी की बैठक, रेस में आईपीएस वरुण कपूर, उपेंद्र जैन और प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव
By Sumit Kumar
ACB जांच की निष्पक्षता पर डोटासरा उठाए सवाल, कहा- सीनियर IAS के खिलाफ कैसे होगी जांच?
By Jageshwar Prasad
छत्तीसगढ़ के गांवों में अब घर के पास मिलेगी बैंकिंग सुविधा, 33 जिलों में खुलेंगे 600 से ज्यादा केंद्र
By Umeshwari Baghel
पुलिस हाउसिंग के दो अफसरों की पदोन्नति पर सवाल, PWD के पत्र से नया मोड़, गृह विभाग ने मांगी जानकारी
By Ramanand Tiwari
राजस्थान से दिवाली-छठ पर घर जाना होगा आसान, 47 जोड़ी ट्रेनों में लगेंगे 137 अतिरिक्त कोच
By Ashish Bhardwaj
11 फर्जी फर्मों के नाम पर 5 करोड़ का लोन घोटाला, EOW-ACB ने बैंक मैनेजर समेत दो के खिलाफ पेश किया चालान
By Arun Tiwari
कोटा में फिजिकल एजुकेशन टीचर ने बदला जेंडर, अब PTI टीचर मंदोदरी चौधरी कहलाएंगी रुद्र जाट
By Jageshwar Prasad