पुलिस ने किया अंधे कत्ल का खुलासा, 17 साल का बेटा ही निकला अपने पिता का हत्यारा

Neel Tiwari | Apr 14, 2025, 21:46 IST
Share
jabalpur son killed father garbage plant murder case
सांकेतिक फोटो

जबलपुर में 51 वर्षीय व्यक्ति की हत्या की गुत्थी पुलिस ने 72 घंटे में सुलझा ली है। पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक का 17 वर्षीय बेटा ही हत्या का मास्टरमाइंड था। पुलिस ने आरोपी बेटे सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

जबलपुर पुलिस ने कठौंदा कचरा प्लांट में 51 वर्षीय शख्स के अंधे कत्ल का खुलासा करते हुए मृतक के बेटे समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने खुलासा किया कि 17 वर्षीय बेटे ने ही अपने पिता की हत्या की थी, बेटे ने दोस्तों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी। बेटे ने ही शराबी पिता का गला घोंटा था, आरोपी के अनुसार बहनों की इज्जत और मां की जान बचाने के लिए उसने यह खौफनाक कदम उठाया। पुलिस ने सोमवार को तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से 17 वर्षीय बेटे को बाल कोर्ट भेजा गया, जबकि अन्य दो आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। इस केस ने घरेलू हिंसा और पारिवारिक तनाव की भयावह हकीकत उजागर की है।

जानें पूरा मामला

दरअसल, जबलपुर के माढ़ोताल थाना क्षेत्र के कठौंदा कचरा प्लांट के पीछे नाले के किनारे 10 अप्रैल 2025 को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था। कोटवार की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच करते हुए पाया कि शव औंधे मुंह पड़ा था, शरीर पर सफेद सेंडो बनियान, अंडरवियर और लोवर था, गले में लाल रंग का कपड़ा कसकर लपेटा गया था। एफएसएल टीम की उपस्थिति में घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पीएम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया। जांच में सामने आया कि गला घोंटने से मौत की पुष्टि हुई, जिसके बाद माढ़ोताल थाने में केस दर्ज कर पुलिस ने मामले में जांच शुरू की।

ये खबर भी पढ़ें...

MP हाईकोर्ट में 1956 के बाद पहली बार मनाई डॉ. अंबेडकर की जयंती, बाबा साहब को किया नमन

शराब का आदी था मृतक सुंदरलाल

पुलिस के लिए शव की शिनाख्त करना प्रारंभिक चुनौती थी, जिसके लिए पुलिस ने मृतक के फोटोग्राफ शहर के भीड़भाड़ वाले इलाकों में चस्पा किए, आसपास के लोगों से पूछताछ की और गुम इंसानों की जानकारी सभी थानों से मिलाई। इसके बाद 13 अप्रैल को गीता कोरी निवासी दद्दा नगर ने शव की पहचान अपने पति सुंदरलाल उर्फ बल्लू कोरी (51 वर्ष) के रूप में की। महिला ने बताया कि उसका पति शराब का आदी था और आए दिन नशे में घर में मारपीट करता था। यह जानकारी पुलिस के लिए मामले के गहराई से समझने का आधार बनी।

ये खबर भी पढ़ें...

रेप मामले में बिहार के यूट्यूबर टीचर के खिलाफ जबलपुर में FIR दर्ज

CCTV फुटेज से मिला बड़ा सुराग

पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास के CCTV फुटेज खंगाले और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की। जांच के दौरान जानकारी मिली कि 9 अप्रैल की रात करीब 9 बजे चार लोग एक काली बाइक पर मदर टेरेसा नगर की ओर से आकर कचरा प्लांट की दिशा में गए थे। बाइक उदय चडार चला रहा था, साहिल रैकवार बीच में बैठा था, चादर में लिपटा एक व्यक्ति और सबसे पीछे एक किशोर बैठा था। इनकी गतिविधियां संदिग्ध लग रही थीं, जिससे पुलिस का शक और गहराया।

ये खबर भी पढ़ें...

विधायक गोलू शुक्ला के बेटे रुद्राक्ष इस फॉर्च्यूनर कार से गए थे, विधायक लिखा, पुलिस को नहीं दिखी

बेटे ने कबूला अपना गुनाह

मामले में जांच करते हुए पुलिस ने संदेह के आधार पर ग्राम औरिया निवासी उदय चडार (19 वर्ष), साहिल रैकवार (18 वर्ष) और मृतक के 17 वर्षीय बेटे को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की। पूछताछ में नाबालिग विधि विवादित बालक ने स्वीकार किया कि वह अपने पिता की हिंसक व्यवहार और शराब पीने की आदत से बहुत परेशान था। घटना वाले दिन भी पिता ने मां के साथ मारपीट की थी, आरोपी ने बताया कि शराबी पिता बहनों को परेशान करता था। जिससे आहत होकर उसने अपने दोनों दोस्तों के साथ मिलकर पिता की हत्या की योजना बनाई। उसने पहले पिता का गला घोंटा और फिर चादर में लपेट कर बाइक से शव को कचरा प्लांट के पास नाले में फेंक दिया। भागते समय उनकी बाइक नाले के पास गिर गई थी। बाद में उसकी निशानदेही पर पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक, चादर और कड़ा जब्त किया हैं।

ये खबर भी पढ़ें...

बीजेपी से निकाले गए पार्षद जीतू यादव धर्म परिवर्तन करने वाले रहवासी से बोले, इसे भी आजादनगर और खजराना बनाओगे क्या

72 घंटे में अंधे कत्ल का खुलासा

इस जघन्य हत्या का खुलासा करने में माढ़ोताल प्रभारी नीलेश दोहरे के नेतृत्व में गठित टीम की भूमिका सराहनीय रही। टीम में उप निरीक्षक नीलेश पोर्ते, गनपत मसकोले, सहायक उप निरीक्षक बेनीराम उईके, विजय शुक्ला, प्रधान आरक्षक शिवेंद्र सहित अन्य आरक्षक शशि, सुरजीत, निकेश, सचिन, नरेंद्र, प्रतीक, विनय, बलराम, दिलीप जोगी ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। जबलपुर पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी और नगर पुलिस अधीक्षक माढ़ोताल बीएस गोठरिया के मार्गदर्शन में यह केस 72 घंटों में सुलझा, जो पुलिस की तत्परता और टीमवर्क का प्रमाण है।

5 मुख्य बिंदुओं से समझें पूरा मामला

✅ जबलपुर के कचरा प्लांट में मिले शव की पहचान सुंदरलाल कोरी के रूप में हुई।

✅ हत्या का खुलासा करते हुए मृतक के 17 वर्षीय बेटे समेत तीन आरोपी गिरफ्तार।

✅ बेटे ने बहनों की सुरक्षा और पिता की हिंसा से परेशान होकर हत्या की साजिश रची।

✅ CCTV फुटेज और पूछताछ के आधार पर 72 घंटे में केस सुलझा।

✅ नाबालिग आरोपी को बाल कोर्ट भेजा गया, अन्य दो को जेल।

क्राइम न्यूज | Jabalpur News | जबलपुर न्यूज | बेटे ने की पिता की हत्या | मध्य प्रदेश | जबलपुर एसपी संपत उपाध्याय

Tags:
  • Jabalpur News
  • जबलपुर न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • बेटे ने की पिता की हत्या
  • हत्या
  • क्राइम न्यूज
  • हत्या का खुलासा
  • जबलपुर पुलिस
  • जबलपुर एसपी संपत उपाध्याय
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By Umeshwari Baghel

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?

By Arohi Raj

वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड

By Umeshwari Baghel

हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड
बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर

By Sanjay Gupta

बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर