MP में कांग्रेस के सीनियर नेता ने की आत्महत्या, फंदे से लटका मिला शव
Vikram Jain | Dec 13, 2024, 01:19 IST
Gwalior Senior Congress leader Amar Singh Mahor commits suicide
मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक दुखद खबर सामने आई है, यहां कांग्रेस के सीनियर नेता अमर सिंह माहौर ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने यह कदम क्यों उठाया इसका खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
मध्य प्रदेश के ग्वालियर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अमर सिंह माहौर (Amar Singh Mahor) ने फांसी लगाकर आत्महत्या (suicide) कर ली। 58 वर्षीय कांग्रेस नेता अमर सिंह का शव घर में मफलर से बने फंदे से लटका मिला। घटना की खबर लगे ही बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौके पहुंच गए। उन्होंने यह कदम क्यों उठाया इसका खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है। पुलिस ने देर रात पोस्टमार्टम कर शव परिजन को सौंपा दिया।
बताया जा रहा है कि गुरुवार की देर शाम वह घर में अकेले थे। उन्होंने करतार बार के पास स्थित अपने घर में मफलर से फंदा बनाकर फांसी लगा ली। फंदे से लटक शव देखने के बाद तुरंत ही पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारा और जांच की। फिलहाल, पुलिस ने पोस्टमार्टम कर शव परिजन को सौंपा दिया, जिसके बाद देर रात उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनकी इकलौती बेटी ने मुखाग्नि दी। अमर सिंह माहौर के निधन की खबर फैलते ही ग्वालियर कांग्रेस में शोक की लहर दौड़ गई।
माधवगंज थाना क्षेत्र में रहने वाले अमर सिंह माहौर पेशे से एडवोकेट थे। वह ग्वालियर विकास प्राधिकरण (GDA) के उपाध्यक्ष भी रह चुके थे। साथ ही ग्वालियर कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी जिला अध्यक्ष भी थे। उन्होंने सुसाइड क्यों किया इसको लेकर तमाम तरह की चर्चाएं चल रही हैं। बताया जा रहा है अमर सिंह माहौर कई दिनों से काफी समय से डिप्रेशन में थे। वह एक जमीन धोखाधड़ी मामले में एफआईआर का सामना कर रहे थे।
माधवगंज थाने के टीआई प्रशांत शर्मा ने बताया कि मामले में जांच जारी है। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिवार के लोग इस मामले में अभी बयान देने की स्थिति में नहीं हैं। फिलहाल, यह खुलासा नहीं हो सका है कि उन्होंने आत्महत्या जैसा कदम क्यों उठाया।
फंदे से लटका मिला शव
GDA के पूर्व उपाध्यक्ष थे अमर सिंह
आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman