प्रेमी के साथ मिलकर पति को SUV से रौंदकर मारने की कोशिश, पत्नी हिरासत में

Abhilasha Saksena Chakraborty | Apr 21, 2025, 07:46 IST
Share
Wife, lover tried to kill husband
Wife, lover tried to kill husband

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में प्रेमी के साथ मिलकर पति पर SUV चढ़वाकर उसको जान से मारने की कोशिश करने वाली महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

MP News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर से पिछले महीने एक चौंका देने वाली खबर सामने आई थी, जिसमें एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति को SUV से रौंदकर जान से मारने की कोशिश की थी। घटना झांसी रोड थाना क्षेत्र की है और पास के CCTV कैमरे में कैद हो गई है। घटना ने न केवल पुलिस को गुमराह किया, बल्कि रिश्तों की हकीकत भी उजागर कर दी।

मामला हिट एंड रन लगा, लेकिन निकला हत्या की कोशिश

घटना 21 मार्च की है, लेकिन इसका खुलासा तब हुआ जब घायल पति अनिल पाल ने अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पहले पुलिस को यह एक सामान्य हिट एंड रन केस लगा, लेकिन जब CCTV फुटेज सामने आया और पत्नी रजनी पाल व उसके प्रेमी मंगल सिंह कुशवाह से पूछताछ हुई, तो पूरा मामला ही पलट गया।

कैसे टूटा भरोसा?

अनिल पाल स्टेशनरी की दुकान चलाते हैं और 2016 में रजनी पाल से शादी की थी। उनके तीन बच्चे भी हैं। शुरुआत में सब कुछ सामान्य था, लेकिन बाद में रजनी बहाने बनाकर अक्सर मायके जाने लगी। अनिल को शक हुआ तो उसने जांच शुरू की और पता चला कि रजनी का अपने मामा के पड़ोसी मंगल सिंह कुशवाह से लंबे समय से प्रेम संबंध है, जो शायद शादी से पहले से ही चल रहा था।

कैसे रची गई साजिश?

20 मार्च को रजनी ने पेट दर्द का बहाना बनाकर घर छोड़ा और कहा कि वह इलाज के लिए जा रही है। जब वह देर शाम तक नहीं लौटी, तो अनिल ने उसकी तलाश शुरू की और उसे बस स्टैंड पर मंगल सिंह के साथ नीली SUV ब्रेज़ा (Brezza) से उतरते हुए देखा। जब अनिल ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तो दोनों ने SUV चढ़ा दी और उसे करीब 50 मीटर तक सड़क पर घसीट दिया।

ये भी पढ़ें:

मासूम की हत्या : सिर में कील ठोककर मां को थमा दी लाश, बोली- लो, तुम्हारा बच्चा मर गया

राहगीरों ने बचाई जान, CCTV बना गवाह

स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया और गंभीर रूप से घायल अनिल को अस्पताल पहुंचाया गया। ठीक होने के बाद अनिल ने पुलिस को घटना का पूरा विवरण दिया और CCTV फुटेज भी उपलब्ध कराए। इसके आधार पर केस को हत्या की कोशिश में बदला गया। एक महीने की तलाश के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

thesootr links

Tags:
  • MP News
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर
  • हत्या
  • हिरासत
  • CCTV फुटेज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती