सर्द हवा-कोहरे के आगोश में आधा मध्यप्रदेश, सागर और भोपाल सबसे ठंडे, भोपाल और नर्मदापुरम में बूंदाबांदी, 15 तक ऐसा ही रहेगा मौसम

Jitendra Shrivastava | Jan 07, 2024, 24:00 IST
Share
सर्द हवा-कोहरे के आगोश में आधा मध्यप्रदेश, सागर और भोपाल सबसे ठंडे, भोपाल और नर्मदापुरम में बूंदाबांदी, 15 तक ऐसा ही रहेगा मौसम
सर्द हवा-कोहरे के आगोश में आधा मध्यप्रदेश, सागर और भोपाल सबसे ठंडे, भोपाल और नर्मदापुरम में बूंदाबांदी, 15 तक ऐसा ही रहेगा मौसम

प्रदेश में रविवार को भी कड़ाके की ठंड का दौर जारी रहा। कई जिलों में घना कोहरा तो कुछ जिलों में बारिश हुई। सुबह हरदा में तेज पानी गिरा।

BHOPAL. मध्यप्रदेश में रविवार को भी कड़ाके की ठंड का दौर जारी रहा। कई जिलों में घना कोहरा रहा तो कुछ जिलों में बारिश हुई। सुबह हरदा में तेज पानी गिरा। भोपाल और नर्मदापुरम में बूंदाबांदी होती रही। भोपाल, गुना और सागर समेत कई जिलों में तो धूप भी नहीं निकली। सागर प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा। यहां रविवार को दिन का न्यूनतम पारा 17.4 डिग्री दर्ज किया गया। भोपाल दूसरा सबसे ठंडा शहर रहा। यहां तापमान 17.5 डिग्री रहा।

अगले कुछ दिन ऐसा ही रहेगा मौसम

रायसेन में 17.8 डिग्री और गुना में 18.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। ग्वालियर, उज्जैन, इंदौर, जबलपुर, गुना, टीकमगढ़, रतलाम, रीवा, दमोह जिलों में भी मौसम काफी सर्द रहा। सोमवार को भी ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है। मौसम विभाग, भोपाल के वैज्ञानिक एसएन साहू ने बताया कि प्रदेश में अगले कुछ दिन तक ऐसा ही मौसम रहेगा। बारिश का सिस्टम गुजरने के बावजूद कड़ाके की ठंड पड़ेगी।

15 जनवरी तक प्रदेश में सर्द हवा का असर

आपको बता दें कि,सर्द हवाओं से 15 जनवरी तक प्रदेश ठिठुरेगा। आने वाले दिनों में और ठंड और बढ़ने की संभावना है। कोहरे को लेकर मौसम विभाग ने येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जिनमें छतरपुर, सीहोर और भोपाल में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग अलर्ट

शहडोल और जबलपुर संभाग के जिलों में और भोपाल और नर्मदापुरम के जिलों में कहीं कहीं बारिश और गरज चमक के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। इसके साथ ग्वालियर चंबल संभाग के जिलों में, रीवा मऊगंज, जबलपुर, पन्ना, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, भोपाल, राजगढ़, मंदसौर और नीमच जिले में मध्यम से घना कोहरे की संभावना है। दृश्यता 50 से 500 मी रह सकती है। वहीं दमोह, नर्मदापुरम, रतलाम और उज्जैन जिले में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम कोहरा रहने का अनुमान है। दृश्यता 500 से 1000 मी रह सकती है।

Tags:
  • Madhya Pradesh weather
  • cold wind and fog in MP
  • Sagar-Bhopal coldest
  • drizzle in Bhopal-Narmadapuram
  • weather will remain like this till 15
  • मध्यप्रदेश का मौसम
  • मप्र में सर्द हवा-कोहरा
  • सागर-भोपाल सबसे ठंडे
  • भोपाल-नर्मदापुरम में बूंदाबांदी
  • 15 तक ऐसा ही रहेगा मौसम
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA