कार्पोरेट अंदाज में बनी हमीदिया की 727 करोड़ की नई बिल्डिंग में गिरा छत का टुकड़ा

Amresh Kushwaha | Jul 08, 2024, 07:53 IST
Share
हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी में गिरा छत का बड़ा टुकड़ा.jpg
हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी में गिरा छत का बड़ा टुकड़ा.jpg

हमीदिया अस्पताल की नई बिल्डिंग 727 करोड़ की लागत से बन गई, लेकिन स्थिति यह है कि उद्घाटन के दस महीने बाद ही हमीदिया में इमरजेंसी डॉक्टर के केबिन की छत गिर गई...

हमीदिया अस्पताल की नई बिल्डिंग में इमरजेंसी डॉक्टर के केबिन की छत गिर गई। यह घटना सोमवार करीब 12:10 AM की है, जब डॉक्टर मरीजों को देख रहे थे और उनके पास में ही छत का एक बड़ा टुकड़ा गिर गया।

जिससे वहां मौजूद CMO डॉक्टर सोमित्र बाथम बाल बाल बचे। आपको बता दें कि उस समय डॉक्टर सौमित्र इससे महज कुछ फीट की दूरी पर ही थे, जब यह घटना हुई।

इस घटना में उन्हें किसी प्रकार की कोई चोट नहीं आई और ना ही किसी अन्य को चोट आई। बता दें कि यह वही कमरा है जहां पर पर्चा बनवाने के बाद मरीज सबसे पहले पहुंचते हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया था उद्घाटन

हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी की बिल्डिंग 727 करोड़ रुपए की लागत से तैयार की गई थी। इसका उद्धाटन अगस्त 2023 में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया था।

उस समय उन्होंने गांधी मेडिकल कॉलेज में नए ओपीडी ब्लॉक का भूमिपूजन भी किया था। वहीं इमरजेंसी की बात की जाए तो यहां हमीदिया अस्पताल में रोजाना 150 से अधिक इमरजेंसी केस आते हैं।

अगर दिनभर की बात की जाए तो यह संख्या 200-350 तक होती है।

कॉर्पोरेट की तर्ज पर शुरू की गई थी इमरजेंसी सुविधा

चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्ववास सारंग ने कहा था कि हमारा यह सपना था कि हमारे मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी मेडिसिन डिपार्टमेंट को वर्ल्ड क्लास ट्रीटमेंट मिल सके, जैसा कि कॉर्पोरेट अस्पतालों में होता है।

इसके लिए हमने यहां सभी सुविधाओं की व्यवस्था की है। हम यहां सुनिश्चित करेंगे कि किस ढंग से पेशेंट को किस स्तर की चिकित्सीय व्यवस्था की जरूरत है, उसके लिए हमने तीन जोन रेड, येलो और ग्रीन बनाए थे।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • हमीदिया अस्पताल
  • हमीदिया अस्पताल नई बिल्डिंग
  • हमीदिया अस्पताल न्यूज
पुलिस होती कौन है हमें रोकने वाली? AISF कार्यकर्ता श्रावणी का बड़ा आरोप, इटारसी हिरासत से हाईकोर्ट तक की पूरी कहानी

By Neel Tiwari

पुलिस होती कौन है हमें रोकने वाली? AISF कार्यकर्ता श्रावणी का बड़ा आरोप, इटारसी हिरासत से हाईकोर्ट तक की पूरी कहानी
CG Top News: CM हाउस के बाहर हंगामा, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का WhatsApp हैक, मंत्रालय में 162 कर्मचारियों के तबादले समेत पढ़े बड़ी खबरें

By Umeshwari Baghel

CG Top News: CM हाउस के बाहर हंगामा, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का WhatsApp हैक, मंत्रालय में 162 कर्मचारियों के तबादले समेत पढ़े बड़ी खबरें
Rajasthan Top News: जयपुर जिला परिषद चुनाव में भाजपा-कांग्रेस ने घोषित किए प्रत्याशी

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: जयपुर जिला परिषद चुनाव में भाजपा-कांग्रेस ने घोषित किए प्रत्याशी
छत्तीसगढ़ के इस अभयारण्य में आएंगे 50 काले हिरण, जंगल सफारी की तैयारी, स्थानीय युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ के इस अभयारण्य में आएंगे 50 काले हिरण, जंगल सफारी की तैयारी, स्थानीय युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर
सिवनी में 46 नवजातों की मौत का दावा: भाजपा विधायक ने अपनी ही सरकार की व्यवस्था पर उठाए सवाल, सीएम से जांच की मांग

By Atul Dwivedi

सिवनी में 46 नवजातों की मौत का दावा: भाजपा विधायक ने अपनी ही सरकार की व्यवस्था पर उठाए सवाल, सीएम से जांच की मांग
MP 108 Ambulance Service: एम्बुलेंस सेवा के करोड़ों के भुगतान पर उठे सवाल, लोकायुक्त की एंट्री से बढ़ी हलचल

By Ramanand Tiwari

MP 108 Ambulance Service: एम्बुलेंस सेवा के करोड़ों के भुगतान पर उठे सवाल, लोकायुक्त की एंट्री से बढ़ी हलचल
आबकारी आयुक्त को भारी पड़ी मनमानी, हाईकोर्ट ने लगाया 2 लाख हर्जाना, ब्याज समेत लौटानी होगी रकम

By Mukesh Sharma

आबकारी आयुक्त को भारी पड़ी मनमानी, हाईकोर्ट ने लगाया 2 लाख हर्जाना, ब्याज समेत लौटानी होगी रकम