चोर धर्म ! चोर भी डरते है हनुमान जी से, पहले किया नमस्कार फिर चुरा ले गए हार, मुकुट ,गदा और पैसे
Sandeep Kumar | Aug 25, 2024, 18:30 IST
STYLESHEET THESOOTR - 2024-08-25T175915.616
करीब 6 की संख्या में आए बदमाशों ने मंदिर के सुरक्षाकर्मी को बंधक बनाया। इसके बाद बदमाश गर्भ गृह में दाखिल हुए और हनुमान जी ,सिद्ध बाबा को पहले नमस्कार किया फिर मूर्ति पर सजे चांदी के हार, मुकुट, गदा दानपेटी के पैसे चुराकर फरार हो गए।
मध्य प्रदेश के गुना स्थित प्राचीन टेकरी मंदिर में लूट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि करीब 6 की संख्या में आए बदमाशों ने मंदिर के सुरक्षाकर्मी को बंधक बनाया। इसके बाद बदमाश गर्भ गृह में दाखिल हुए और हनुमान जी और सिद्ध बाबा को पहले नमस्कार किया फिर चांदी के हार, मुकुट, गदा दानपेटी के पैसे चुराकर फरार हो गए। चोरी की वारदात मंदिर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है।
![111d805d-63a]()
इसके पहले भी बदमाश कई बार इस मंदिर को निशाना बना चुके हैं। अब तक हनुमान टेकरी मंदिर ( Hanuman Tekri Temple ) में चार बार चोरी हो चुकी है। ऐसे में मंदिर की सुरक्षा को लेकर पुलिस पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस ने कहा कि डॉग स्क्वायड एवं फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट (Dog Squad and Finger Print Expert ) का भी सहारा लिया गया है। पुलिस ने बताया है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा है।
मंदिर से
मंदिर के पुजारियों ने बताया की हनुमान टेकरी मंदिर में भक्तों की आस्था का केंद्र रहा है। चोरी की इस घटना से श्रद्धालुओं में नाराजगी है। हनुमान जी की मूर्ति से 8 चांदी के कड़े , 3 हार , 2 गदे, चरण पादुकाएं, 2 छत्र चुराए गए हैं। इसके अवाना सिद्ध बाबा और देवी के जेवर भी चुराए गए। कुल 12 किलो से ज्यादा चांदी के आभूषण (silver jewelry ) चुराए गए हैं।
आपको बताते चलें कि महाभारत कालीन हनुमान टेकरी मंदिर ( Hanuman Tekri Temple of Mahabharata period ) के दर्शन के लिए पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (Former President Ramnath Kovind ), सीएम डॉक्टर मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य और पूर्व सीएम दिग्विजय समेत कई नेता आ चुके हैं।
111d805d-63a
चौथी बार हुई मंदिर में चोरी
'पहले बजरंग बली को किया प्रणाम, फिर मंदिर में डकैती'
मध्य प्रदेश के गुना में महाभारत कालीन अतिप्राचीन हनुमान टेकरी मंदिर में डकैती की वारदात ने सबके होश उड़ा कर रख दिए हैं। यहां बदमाशों ने सुरक्षाकर्मी को बंधक बनाने के बाद पहले बजरंग बली को प्रणाम किया फिर हनुमान जी के आभूषण ले… pic.twitter.com/nmWidxjuvu
— TheSootr (@TheSootr) August 25, 2024
मंदिर से 12 किलो से अधिक चांदी की चोरी
मंदिर में दर्शन के लिए आ चुके हैं कई बड़े नेता
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
sandeep mishr
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari