हरदा ब्लास्ट : लेबर कोर्ट में मुकदमा दायर, विधायक बोले-आंकड़ा कहां से आया
Ravi Singh | Aug 08, 2024, 18:12 IST
Harda blast Prahlad Patel
हरदा ब्लास्ट मामले में मध्य प्रदेश श्रम विभाग ने लेबर कोर्ट में मुआवजे के लिए केस दायर कर दिया है। मध्य प्रदेश श्रम विभाग के मंत्री प्रहलाद पटेल ने जो आंकड़े दिए हैं उन पर हरदा विधायक ने सवाल उठाए हैं।
Harda Blast : एमपी के हरदा में 6 महीने पहले ब्लास्ट हुआ था जिसकी धमक पूरे देश ने सुनी थी। ब्लास्ट में 13 लोगों की मौके पर मौत हो गई थी, जबकि घायलों की संख्या 100 से ज्यादा थी। हादसा मामले में मध्य प्रदेश श्रम विभाग ने लेबर कोर्ट में मुआवजे के लिए केस दायर कर दिया है। मध्य प्रदेश श्रम विभाग के मंत्री प्रहलाद पटेल ने जो आंकड़े दिए हैं उन पर हरदा विधायक ने सवाल उठाए हैं।
मंत्री प्रहलाद पटेल का कहना है कि फरवरी 2024 में हरदा जिले में हुए पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट केस में श्रम विभाग ने लेबर कोर्ट में मुकदमा दायर कर दिया है और हरदा ब्लास्ट मामले की रिपोर्ट का आंकड़ा आ चुका है। अभी हमने बैठक ली थी उसमें ये आंकड़ा 136-142 के आसपास है। साथ ही मंत्री प्रहलाद पटेल का कहना है कि मैं मानता हूं कि जितने प्रयास हो सकते थे वो हमने किए, जिन श्रमिकों के नाम हमको मिले, उनकी तरफ से हमारे मंत्रालय ने मुआवजे के लिए मुकदमा लगाया गया है।
हरदा से कांग्रेस विधायक रामकिशोर दोगने ने कहा कि श्रम मंत्री जी ने कुछ लोगों को मुआवजे देने के लिए चुना है, तो पहले इसकी रिपोर्ट को सार्वजनिक किया जाना चाहिए। मंत्री जी ने जो जांच समिति बनाई थी, उस समिति की रिपोर्ट आज तक जनता के बीच में नहीं आई और मुझे भी नहीं दी गई। अगर आप मुआवजा दे रहे हैं तो मुआवजा किसको और किस आधार पर दिया जाएगा, इसकी लिस्ट किस आधार पर बनाई गई, यह स्पष्ट होना चाहिए। अभी तक हमारे क्षेत्र के लोगों को किसी भी तरह की कोई भी मुआवजा नहीं मिल रहा है, सभी मुझसे पूछ रहे हैं कि मुआवजा कब मिलेगा।
हरदा जिला स्थित पटाखा फैक्ट्री में भयानक विस्फोट 6 फरवरी 2024 को हुआ था। धमाके की धमक इतनी तेज थी की 40 किलोमीटर दूर तक सुनाई दे रही थी।
ब्लास्ट मामले की रिपोर्ट का आंकड़ा
विधायक बोले- जांच रिपोर्ट कहां है
पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava