रिटायर्ड अधिकारी ने की दिव्यांग नाबालिग से अमानवीयता, सफाई करने पर किया मजबूर
Jitendra Shrivastava | Sept 19, 2024, 23:05 IST
thesootr
मध्यप्रदेश के हरदा में एक रिटायर्ड इनकम टैक्स अधिकारी ने नाबालिग युवक के साथ अमानवीय व्यवहार करते हुए उसकी पिटाई की और उसे सार्वजनिक स्थान पर पेशाब करने के लिए अपमानित किया। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है...
BHOPAL. हरदा जिले से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है जिसमें एक नाबालिग दिव्यांग युवक को बेरहमी से पीटे जाने का मामला प्रकाश में आया है। यह घटना विवेकानंद परिसर के पास, अजाक थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक रिटायर्ड इनकम टैक्स अधिकारी ने नाबालिग युवक के साथ अमानवीय व्यवहार करते हुए उसकी पिटाई की और उसे सार्वजनिक स्थान पर पेशाब करने के लिए अपमानित किया। हरदा की एसडीओपी अर्चना शर्मा ने बताया कि अजय सरवरे एक दिव्यांग युवक जिसने शिकायत दर्ज कराई है कि वह विवेकानंद परिसर के पास पेशाब कर रहा था, जिससे रिटायर्ड अधिकारी नाराज हो गए। गुस्से में आकर उन्होंने युवक को पहले बेरहमी से पीटा और उसके बाद उससे कपड़े उतरवाकर पेशाब की जगह की सफाई करवाई। इस शर्मनाक घटना ने जिले में आक्रोश पैदा कर दिया है, और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसके बाद पुलिस ने मामले पर संज्ञान लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। ये खबर भी पढ़ें जबलपुर में मास्टर प्लान को लागू करने का मामला पहुंचा हाईकोर्ट घटना के बाद अजाक थाना पुलिस ने रिटायर्ड अधिकारी के खिलाफ अनुसूचित जाति / जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पीड़ित युवक अनुसूचित जाति से संबंधित बताया जा रहा है, जिसके कारण अधिकारी पर इस अधिनियम के तहत कड़ी धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर सबूत जुटाए हैं और कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
कपड़े उतरवाकर पेशाब की जगह साफ करवाई
एसटी एससी एक्ट का मामला दर्ज, आरोपी गिरफ्तार
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari