'मेरी मौत का जिम्मेदार सुभाष जायसवाल', लापता स्व सहायता समूह की अध्यक्ष ने लगाया मोबाइल में स्टेटस

Ravi Singh | Sept 23, 2024, 17:01 IST
Share
Harda Timarni Alka Rao
Harda Timarni Alka Rao

स्व-सहायता समूह की अध्यक्ष अलका राव शनिवार 21 सितंबर से लापता हैं। व्हाट्सएप पर पोस्ट किए गए स्टेटस का स्क्रीन शॉट भी सामने आया है। इनमें अलका ने लिखा है कि मेरी मौत के लिए कांग्रेस नगर अध्यक्ष सुभाष जायसवाल जिम्मेदार है।

हरदा के टिमरनी में स्व-सहायता समूह की अध्यक्ष अलका राव शनिवार 21 सितंबर से लापता हैं। अलका के पति ने कांग्रेस नगर अध्यक्ष और नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष सुभाष जायसवाल पर पत्नी को परेशान करने का आरोप लगाया है। अलका राव मां रेवा स्व-सहायता समूह की अध्यक्ष हैं, जो आंगनबाड़ी केंद्रों में भोजन की आपूर्ति करती हैं।

पड़ोसी को चाबी देकर कहीं चली गई

अलका (35) अपने पति योगेश राव काले के साथ टिमरनी के वार्ड क्रमांक 4 में रहती है। उसके देवर आशीष बगरुड़ ने शनिवार को थाने पहुंचकर अलका के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई। देवर ने पुलिस को बताया कि भाभी घर की चाबी पड़ोसी को देकर कहीं चली गई हैं और अभी तक घर नहीं आई हैं। उनका फोन भी बंद है।

मेरी मौत का जिम्मेदार सुभाष जायसवाल

bd9c2caf-c62
bd9c2caf-c62

व्हाट्सएप पर पोस्ट किए गए स्टेटस का स्क्रीन शॉट भी सामने आया है। इनमें अलका ने लिखा है कि मेरी मौत के लिए सुभाष जायसवाल जिम्मेदार है। आप सभी से निवेदन है कि मुझे न्याय दिलाएं।

सुभाष जायसवाल के खिलाफ की शिकायत

अलका राव काले मां रेवा स्व-सहायता समूह की अध्यक्ष हैं, जो आंगनबाड़ी केंद्रों में भोजन की आपूर्ति करती हैं। परिजनों का कहना है कि अलका ने पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष सुभाष जायसवाल और मीडियाकर्मी उत्तम गिरी के खिलाफ महिला थाने में छह सितंबर को शिकायत की थी। अलका ने जायसवाल पर जमीन पर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाया गया था, जबकि गिरी पर झूठी खबर लगाने के लिए 80 हजार रुपए मांगने का आरोप लगाया गया था।

छवि खराब करने के लिए लगाए आरोप : सुभाष

सुभाष जायसवाल का कहना है कि उनकी राजनीतिक छवि खराब करने के लिए झूठे आरोप लगाए गए हैं। अलका ने जो शिकायत की थी उस पर हम नौ सितंबर को समझौता कर चुके हैं। अब हमारा कोई विवाद नहीं है। साथ ही सुभाष ने फर्जी तरीके से बिल कैश करवाने की बात कही।

बिल फर्जी तरीके से कैश करवाया : उत्तम गिरी

मीडियाकर्मी उत्तम गिरी का कहना है कि मां रेवा स्वसहायता समूह की अध्यक्ष अलका काले ने आंगनबाड़ी केंद्रों को दिए जाने वाले भोजन का बिल फर्जी तरीके से कैश करवाया है। आंगनबाड़ी केंद्रों में उपस्थित बच्चों के आधार पर बिल बनाए जाने चाहिए, लेकिन अलका ने यहां दर्ज संख्या के हिसाब से बिल निकाले हैं। एक समूह को अधिकतम 10 केंद्रों पर भोजन उपलब्ध करवाने का नियम है, जबकि उनका समूह 31 केंद्रों पर भोजन उपलब्ध करवा रहा है। इन बिंदुओं पर खबर प्रकाशित होने के बाद कमिश्नर ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। अलका यह सब सिर्फ अधिकारियों पर दबाव बनाने के लिए कर रही हैं।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • हरदा न्यूज
  • कांग्रेस
  • मध्य प्रदेश
  • स्व सहायता समूह
  • टिमरनी
  • अलका राव
  • सुभाष जायसवाल
  • हरदा नगर अध्यक्ष
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती