विश्व स्वास्थ्य दिवस: खराब लाइफस्टाइल से युवा हो रहे बीमार, बढ़ रही बीपी-शुगर और किडनी की बीमारी

Aman Vaishnav | Apr 07, 2026, 09:01 IST
Share
health crisis youth lifestyle diseases myh data update
health crisis youth lifestyle diseases myh data update

आजकल कामकाजी युवा तेजी से गंभीर बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। खराब जीवनशैली के कारण बीपी, शुगर और हृदय रोग बढ़ रहे हैं। किडनी से जुड़ी समस्याओं का प्रतिशत भी एक साल में करीब 5% से बढ़कर 8% तक पहुंच गया है।

आज, 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस के दिन यह जानना बेहद जरूरी है कि भागदौड़ भरी जिंदगी में हमारे कामकाजी युवाओं की सेहत का ग्राफ तेजी से गिर रहा है।

गलत खान-पान, पानी की कमी और तनावपूर्ण जीवनशैली के कारण नई उम्र के युवा अब उन गंभीर बीमारियों का शिकार हो रहे हैं, जो पहले केवल बुढ़ापे में देखी जाती थीं।

खासकर किडनी से जुड़ी समस्याएं अब युवाओं में चिंताजनक रूप से बढ़ रही हैं, जो सीधे तौर पर हमारी बदलती आदतों का परिणाम है। आइए विस्तार से समझते हैं कि कैसे हमारी छोटी-छोटी लापरवाहियां बड़े स्वास्थ्य संकट को दावत दे रही हैं।

हजारों लोग रोज बीमार

कामकाजी उम्र के लोग अब तेजी से बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। बीपी, डायबिटीज, हृदय रोग और एंग्जायटी जैसी समस्याएं अब कम उम्र के लोगों में भी बढ़ती जा रही हैं।

विशेषज्ञों का कहना है कि अगर काम का बोझ, स्क्रीन टाइम, खानपान और नींद में संतुलन नहीं सुधरेगा, तो अस्पतालों में मरीजों की संख्या कम नहीं होगी।

MYH ( महाराजा यशवंतराव अस्पतालइंदौर)के ओपीडी के आंकड़े इस बदलाव को साफ दिखाते हैं। पिछले दो सालों में लगभग 1 करोड़ 78 लाख नए मरीज बढ़े हैं। देखा जाए तो रोजाना औसतन तीन हजार लोग इलाज के लिए अस्पताल पहुंच रहे हैं।

4a6a70e2-b56
4a6a70e2-b56

हृदय और किडनी से जुड़ी बीमारियां

अगर अभी भी हम अपनी आदतों को नहीं बदलते, तो इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं। कम उम्र में ही क्रॉनिक बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।

इससे हृदय और किडनी से जुड़ी बीमारियां तेजी से बढ़ सकती हैं। इससे कामकाजी उम्र में हमारी सेहत लगातार गिरती जाएगी और हमें इलाज पर अधिक खर्च करना पड़ेगा। यह न केवल हमारी सेहत, बल्कि हमारी आर्थिक स्थिति पर भी बुरा असर डाल सकता है।

f1118753-89e
f1118753-89e

किडनी से जुड़े मामले हर साल बढ़ रहे

पहले बीपी, डायबिटीज और हृदय रोग 50 साल के बाद के लोगों में ही आम माने जाते थे। अब ये समस्याएं 30 से 45 साल के लोगों में तेजी से बढ़ रही हैं। इसका मतलब है कि ये बीमारियां अब जल्दी शुरू हो रही हैं और शरीर को लंबे समय तक परेशान कर रही हैं।

किडनी से जुड़े मामलों में गड़बड़ी का प्रतिशत भी एक साल में करीब 5% से बढ़कर 8% तक पहुंच गया है। यानी हर साल ये बीमारियां और मरीज 3% की दर से बढ़ रहे हैं।

एक युवा मरीज का हाथ अस्पताल में, नस में दवा की शीशी के साथ | Premium फोटो
एक युवा मरीज का हाथ अस्पताल में, नस में दवा की शीशी के साथ | Premium फोटो

युवा मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही

डॉक्टर्स के अनुसार बदलती लाइफस्टाइल का सबसे ज्यादा असर अब किडनी से जुड़ी बीमारियों पर दिख रहा है। फास्ट फूड का ज्यादा सेवन, दिनभर कम पानी पीना, धूम्रपान और शराब की आदतें हमारे शरीर पर बुरा असर डाल रही हैं।

इन आदतों के कारण किडनी स्टोन और दूसरी गंभीर बीमारियों के मामले बढ़ रहे हैं, और अब युवा मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है।

b330cf47-282
b330cf47-282

FAQ

  1. क्या युवाओं में हृदय रोग का खतरा बढ़ गया है?
    हां, आजकल युवाओं में हृदय रोग तेजी से बढ़ रहा है। 30 साल की उम्र में भी हार्ट अटैक आ रहे हैं। तनाव और खराब भोजन इसकी सबसे बड़ी वजह हैं।
ये खबरें भी पढ़िए...

थकान को न करें नजरअंदाज, वरना हो सकते हैं थायराइड या डायबिटीज के मरीज

एम्स भोपाल में SPECT-CT से पीठ दर्द की सही जांच, मरीजों को मिलेगी राहत

एमपी न्यूज: कैंसर मरीजों को मिलेगी राहत, 4 शहरों में लगेंगी लीनियर एक्सीलेरेटर मशीनें

AI-स्मार्ट बेड्स: मरीज की हालत बिगड़ते ही डॉक्टर और नर्स को मिलेगा अलर्ट

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • विश्व स्वास्थ्य दिवस
  • युवा
  • डायबिटीज
  • हृदय रोग
  • बीपी
  • एंग्जायटी
  • महाराजा यशवंतराव अस्पताल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती