BJP प्रत्याशी जजपाल सिंह की तबीयत बिगड़ी, एयरलिफ्ट कर भेजा दिल्ली, जज्‍जी ने लगाई बागेश्‍वर धाम से अर्जी

Vikram Jain | Nov 08, 2023, 24:00 IST
Share
BJP प्रत्याशी जजपाल सिंह की तबीयत बिगड़ी, एयरलिफ्ट कर भेजा दिल्ली, जज्‍जी ने लगाई बागेश्‍वर धाम से अर्जी
BJP प्रत्याशी जजपाल सिंह की तबीयत बिगड़ी, एयरलिफ्ट कर भेजा दिल्ली, जज्‍जी ने लगाई बागेश्‍वर धाम से अर्जी

अशोकनगर से बीजेपी प्रत्‍याशी जजपाल सिंह जज्‍जी की अचानक तबीयत बिगड़ गई। जिन्‍हें इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर दिल्‍ली भेजा गया है।

BHOPAL.मध्‍यप्रदेश की अशोकनगर से विधायक और बीजेपी प्रत्‍याशी जजपाल सिंह जज्‍जी की अचानक तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद उन्‍हें इलाज के लिए भोपाल से एयरलिफ्ट कर दिल्‍ली भेजा गया है। वहीं, जजपाल सिंह जज्जी का एक ऑडियो भी सामने आया है, जिसमें वे बागेश्‍वर सरकार से अर्जी लगा रहे हैं। साथ जज्जी ने अपने परिवार और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए वीडियों भी जारी किया है।

बीमार पड़े जज्जी ने जनता से की अपील

बता दे कि मंगलवार सुबह अशोकनगर विधानसभा सीट से विधायक और बीजेपी प्रत्याशी जजपाल सिंह जज्‍जी को सीने में दर्द हुआ था जिसके बाद उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती किया, इसके बाद उन्हें डॉक्टरों ने भोपाल रेफर किया और अब भोपाल में उनकी रिपोर्ट आने के बाद डॉक्टरों ने भोपाल से दिल्ली एयरलिफ्ट किया गया है। इस दौरान जजपाल सिंह जज्जी के अब चुनाव में न होने के कारण संगठन यहां कमजोर ना पड़े, इसलिए उन्होंने एक वीडियो वायरल किया है। वीडियो में उन्होंने कहा है कि पार्टी के कार्यकर्ता और उनके साथी समर्थक सहित विधानसभा के परिवार जनों से यह चुनाव स्वयं लड़ने की अपील की है।

बागेश्‍वर धाम सरकार से लगाई अर्जी

इधर, जजपाल स‍िंह जज्‍जी का एक ऑडियो भी सामने आया है। जिसमें जजपाल सिंह जज्‍जी ने बागेश्‍वर धाम सरकार के पंडित धीरेंद्र कृष्‍ण शास्‍त्री से फोन पर बात कर स्वस्थ होने और चुनाव को लेकर अर्जी लगा रहे हैं। फोन पर चर्चा में जज्‍जी ने धीरेंद्र कृष्‍ण शास्‍त्री को खुद के अस्‍वस्‍थ्‍य होने की जानकारी दी। इस दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्‍ण शास्‍त्री ने जज्‍जी के जल्‍द स्‍वास्‍थ्‍य होने के लिए अर्जी लगाने के बात कही। वहीं, जज्‍जी ने चुनाव को लेकर भी शास्‍त्री से अर्जी लगाने को कहा। वायरल ऑडियो की द सूत्र पुष्टि नहीं करता।

Tags:
  • Bhopal News
  • भोपाल न्यूज
  • Ashoknagar assembly seat
  • BJP candidate Jajpal Singh Jajji
  • Jajpal Singh's health deteriorated
  • Jajji applied in Bageshwar Dham
  • अशोकनगर विधानसभा सीट
  • बीजेपी प्रत्याशी जजपाल सिंह जज्जी
  • जजपाल सिंह की तबीयत बिगड़ी
  • जज्जी ने बागेश्वर धाम में लगाई अर्जी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA