खतरे में खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल की सांसदी!, हाईकोर्ट ने इस मामले में जारी किया नोटिस
Vikram Jain | Jul 31, 2024, 13:55 IST
High Court notice to Khandwa BJP MP Dnyaneshwar Patil
खंडवा से बीजेपी सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने नोटिस जारी कर चार सप्ताह में जवाब मांगा है। कांग्रेस प्रत्याशी रहे नरेंद्र पटेल ने निर्वाचन को चुनौती देते हुए याचिका दायर की हैं।
BHOPAL. खंडवा लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। हलफनामे में झूठी जानकारी देने को लेकर लगी याचिका पर सुनवाई करते हुए जबलपुर हाईकोर्ट ने बीजेपी सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल को नोटिस जारी किया है। साथ ही कोर्ट ने चार सप्ताह के अंदर जवाब मांगा है। याचिकाकर्ता ने खंडवा सांसद पाटिल का निर्वाचन निरस्त करने की मांग की है।
दरअसल, लोकसभा चुनाव में खंडवा से कांग्रेस प्रत्याशी रहे नरेंद्र पटेल ने हाईकोर्ट में याचिका लगाई है। नरेंद्र पटेल का कहना है कि ज्ञानेश्वर पाटिल ने नामांकन पत्र के साथ जमा किए गए शपथ पत्र में कई जरूरी जानकारियां छिपाई थी, खंडवा सांसद सहकारी बैंक के केस में डिफॉल्टर घोषित किए गए थे। नियमों के मुताबिक ये जानकारी शपथ-पत्र में बताना अनिवार्य है, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। नरेंद्र पटेल की ओर से अधिवक्ता अभय पांडे ने पक्ष रखा।
ये खबर भी पढ़ें... सतना में पॉक्सो कोर्ट में जमकर हंगामा, रेप पीड़िता को पीटते-घसीटते बाहर ले गए परिजन, आरोपी को भी पीटा
याचिका पर सुनवाई करते हुए जस्टिस विवेक जैन की एकलपीठ ने खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल को नोटिस जारी किया है। बीजेपी सांसद को इस मामले में 4 हफ्ते में जवाब पेश करने के निर्देश भी दिए हैं। इस मामले की अगली सुनवाई चार सितंबर को होगी।
कांग्रेस प्रत्याशी रहे नरेंद्र पटेल ने लगाई याचिका
ये खबर भी पढ़ें... सतना में पॉक्सो कोर्ट में जमकर हंगामा, रेप पीड़िता को पीटते-घसीटते बाहर ले गए परिजन, आरोपी को भी पीटा
कोर्ट में 4 हफ्ते में मांगा जवाब
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA