उच्च माध्यमिक शिक्षक भर्ती के लिए अब सड़कों पर उतरेंगे युवा, फरवरी में रिजल्ट के बाद से है इंतजार

Sandeep Kumar | Jun 10, 2024, 15:24 IST
Share
TYLESHEET THESOOTR - 2024-06-10T152129.873.jpg
TYLESHEET THESOOTR - 2024-06-10T152129.873.jpg

युवाओं द्वारा अपनी मांगों को लेकर संयुक्त मोर्चा (वेटिंग शिक्षक) बनाया गया है और इन्होंने महाआंदोलन की घोषणा की है। इन्होंने कहा कि सभी की भर्ती और पद बढ़ाने के लिए 13 जून से अनिश्चितकालीन धरना आंदोलन किया जाएगा।

संजय गुप्ता @ INDORE. उच्च माध्यमिक शिक्षक वर्ग 1 के लिए कर्मचारी चयन मंडल (ESB) की दो स्तरीय चयन परीक्षा पास करके सफल हुए आठ हजार से ज्यादा युवा अभी भी भर्ती के इंतजार में हैं। फरवरी माह में इसका रिजल्ट आने के बाद से ही इनकी ज्वाइनिंग अभी तक नहीं दी गई है। अब इसके लिए भोपाल में सभी फिर एकजुट होकर सड़कों पर उतरने जा रहे हैं।

13 जून से करेंगे आंदोलन

युवाओं द्वारा अपनी मांगों को लेकर संयुक्त मोर्चा (वेटिंग शिक्षक) बनाया गया है और इन्होंने महाआंदोलन की घोषणा की है। इन्होंने कहा कि सभी की भर्ती और पद बढ़ाने के लिए 13 जून से अनिश्चितकालीन धरना आंदोलन किया जाएगा। पहले यह 17 जून से होना था लेकिन अब इसे पहले कर दिया गया है। इसके लिए स्थान रानी कमलापति स्टेशन भोपाल, दिनांक 13 जून और समय नौ बजे का दिया गया है।

85496d1f-c37
85496d1f-c37

पद बढ़ाए बिना तो टॉपर को भी भर्ती नहीं मिलेगी

इस परीक्षा से करीब नौ हजार चयनित है लेकिन इसमें भी मूल पद तो पांच हजार ही बाकी बैकलॉग के हैं। कई विषयों में दो-तीन, पांच ऐसे पद हैं, यानि इसमें यदि दो परीक्षा पास कर युवा टॉप 5 और 10 में भी आ रहा है तो उसे भर्ती नहीं मिल सकेगी क्योंकि पद ही नहीं है। वहीं बताया जा रहा है कि विभाग में करीब 30 हजार पद रिक्त है और इन रिक्त पदों के कारण 10वीं और 12वीं का रिजल्ट काफी बिगड़ा है, क्योंकि शिक्षक ही नहीं है।

उधर डीपीआई बात करने को तैयार नहीं

उधर लोक शिक्षण संचालनालय यानी डीपीआई की हालत यह है कि अधिकारी आरटीआई (सूचना के अधिकार) में भी जानकारी देने को तैयार नहीं है। दो बार युवाओं के आवेदन खारिज कर दिए और जानकारी नहीं दी। कहा गया है कि जिला स्तर पर जाकर हर जिले से यह जानकारी लो कि कितने पद कहां खाली है। अब युवाओं ने राज्य सूचना आयोग में अपील की है। उधर डीपीआई आईएएस शिखा गुप्ता से बात करने के लिए द सूत्र ने भी कई बार फोन किया और मैसेज वाट्सअप किए लेकिन उनकी ओर से कोई जवाब नहीं आया।

इसलिए परेशान है शिक्षक वर्ग के अभ्यर्थी

युवा अभ्यर्थियों का कहना है कि नाममात्र की नियुक्ति मिल रही है, टॉप 10 वालों को भी पद नहीं मिल रहे हैं। नियुक्ति औसतन पांच साल में एक बार आती है, इसके पहले 2012, 2018 में आई थी फिर 2023 में हुई थी परीक्षा। विभाग ने 6 साल से वर्ग 1 के शिक्षकों के खाली पदों को अपडेट ही नहीं किया। गजट नोटिफिकेशन तक में सही जानकारी नहीं दी गई और ना आरटीआई में दी जा रही है। मप्र का रिजल्ट बिहार, छत्तसीगढ़ से भी खराब निकला है, दसवीं और 12वीं का और कारण है शिक्षक नहीं होना।

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

    राजस्थान कांग्रेस ने निकाय चुनाव की शिकायतों पर बैठाई जांच, सात दिन में देगी रिपोर्ट

    By Mukesh Sharma

    राजस्थान कांग्रेस ने निकाय चुनाव की शिकायतों पर बैठाई जांच, सात दिन में देगी रिपोर्ट
    इंश्योरेंस के लाखों के लिए पत्नी की हत्या, 1 लाख में दी सुपारी, हादसा दिखाने सिर से गुजारा लोडिंग वाहन

    By Neel Tiwari

    इंश्योरेंस के लाखों के लिए पत्नी की हत्या, 1 लाख में दी सुपारी, हादसा दिखाने सिर से गुजारा लोडिंग वाहन
    पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह को कांग्रेस की अनुशासन समिति ने दिया नोटिस, सिंह ने किया पलटवार

    By Mukesh Sharma

    पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह को कांग्रेस की अनुशासन समिति ने दिया नोटिस, सिंह ने किया पलटवार
    एमपी में सेवा संकल्प अभियान में करोड़ों की भागीदारी, बड़ा सवाल- कितनों को मिला योजनाओं का असली लाभ?

    By Ramanand Tiwari

    एमपी में सेवा संकल्प अभियान में करोड़ों की भागीदारी, बड़ा सवाल- कितनों को मिला योजनाओं का असली लाभ?
    भोपाल में महिलाओं का Smash the Patriarchy के चलते हुआ जोरदार मार्च, गर्ल्स कॉलेजों के बाहर पिंक बूथ, सीसीटीवी लगाने की मांग

    By Manya Jain

    भोपाल में महिलाओं का Smash the Patriarchy के चलते हुआ जोरदार मार्च, गर्ल्स कॉलेजों के बाहर पिंक बूथ, सीसीटीवी लगाने की मांग
    बच्चों के भोजन का अधिकार: राष्ट्रीय अधिवेशन भोपाल में उठा कुपोषण और बाल अधिकारों का सवाल

    By Sandeep Kumar

    बच्चों के भोजन का अधिकार: राष्ट्रीय अधिवेशन भोपाल में उठा कुपोषण और बाल अधिकारों का सवाल
    MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, सेंट्रल जेल के इनपुट से खुला जहरीली शराब से मौत का राज, पूर्व आईएएस राकेश अग्रवाल हत्याकांड में नया मोड़...

    By Sandeep Kumar

    MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, सेंट्रल जेल के इनपुट से खुला जहरीली शराब से मौत का राज, पूर्व आईएएस राकेश अग्रवाल हत्याकांड में नया मोड़...