हाईटेक भोपाल एम्स : अब रोबोट करेंगे ऑपरेशन, मिलेगी विश्वस्तरीय सुविधा
Jitendra Shrivastava | Aug 08, 2024, 18:39 IST
thesootr
मध्यप्रदेश के भोपाल एम्स में जटिल ऑपरेशन रोबोट द्वारा किए जाएंगे। इन ऑपरेशनों के लिए 60 करोड़ रुपए की लागत के 2 नए रोबोट लाए जा रहे हैं इससे यूरोलॉजी और ऑर्थोपेडिक मरीजों की इलाज की गुणवत्ता बेहतर हो सकेगी...
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान यानी एम्स अब तकनीकि रूप से और भी हाईटेक बनने जा रहा है। यूरोलॉजी और ऑर्थोपेडिक मरीजों के जटिल ऑपरेशन के लिए एम्स प्रबंधन 60 करोड़ की लागत से दो रोबोट खरीदने जा रहा है। ये रोबोट बिना अटेंडरों के आने वाले मरीजों, ऑर्थोपेडिक और यूरोलॉजी विभाग से जुड़े मरीजों के ऑपरेशन में मदद करेंगे।
एम्स संस्थान के निदेशक डॉ. अजय सिंह ने बताया कि ऑर्थोपेडिक और यूरोलॉजी मरीजों के ऑपरेशनों के लिए 60 करोड़ रुपए से दो नए रोबोट लाए जा रहे हैं। इसके बाद इन दोनों विभागों के इलाज की गुणवत्ता और बढ़ेगी, वहीं एम्स भोपाल में मरीजों को विश्वस्तरीय इलाज की सुविधाएं मिलने के लिए अस्पताल में लगातार नई तकनीक लाई जा रही हैं। इन नई तकनीक की सहायता से सतना और विदिशा मेडिकल कॉलेज के मरीजों का इलाज भी एम्स भोपाल में ही किया जा रहा है।
भोपाल एम्स के डायरेक्टर डॉ. अजय सिंह ने बताया कि एम्स में बढ़ती सुविधाओं का ये नतीजा है कि एक साल में 10 लाख 50 हजार मरीज ओपीडी में इलाज के लिए आए हैं। एम्स अब ई-कंसलटेंसी की सहायता से मध्यप्रदेश के 50 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर से जुड़ गया है। इन सेंटरों के माध्यम से इलाज के लिए एम्स और संबंधित सेंटर के डॉक्टर एक दूसरे से बात कर सकते हैं। इतना ही नहीं टेली आईसीयू के जरिए सतना-विदिशा के मेडिकल कॉलेज के मरीजों का भी एम्स के डॉक्टर इलाज करा रहे हैं।
200 वर्चुअल बेड के साथ एम्स भोपाल का संचालित किया जा रहा है। इससे जुड़ने के लिए उत्तर प्रदेश के अस्पताल भी तैयार हैं। एम्स प्रबंधन ने मरीजों की सुविधा के लिए मोबाइल नंबर भी जारी किए हैं। मरीज को इलाज में परेशानी आने पर वह 7773010099 और 9582559721 पर कॉल या व्हाट्सएप के माध्यम से शिकायत कर सकते हैं।
मरीजों को विश्वस्तरीय चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी
50 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर से जुड़ा एम्स
मरीजों की सुविधा के लिए एम्स ने मोबाइल नंबर किए जारी
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA